The Family Man 3: 4 साल बाद पर्दे पर लौट रहे श्रीकांत तिवारी, जानिए कब और कहां देख सकते हैं 'द फैमिली मैन 3'

The Family Man 3 Release Date: मनोज बाजपेयी की पॉपुलर वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ का सीजन 3 एक बार फिर से चर्चा में हैं. इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है. 4 साल के बाद एक बार फिर से श्रीकांत स्क्रीन पर दिखाई देने वाले हैं.

The Family Man 3, The Family Man Season 3, The Family Man 3 Release Date And Time

'द फैमिली मैन' का सीजन 3 की रिलीज का ऐलान. (Photo-X)

विज्ञापन

The Family Man Season 3: ओटीटी की हिट वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ का सीजन 3 (The Family Man Season 3) को लेकर दर्शकों का इंतजार खत्म हो गया है. मनोज बाजपेयी की ये सीरीज जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने वाली है, जिसके जरिए दर्शक एक बार फिर से पर्दे पर श्रीकांत तिवारी को देख सकेंगे. इसका प्रोमो जारी कर रिलीज डेट का ऐलान किया गया है. ऐसे में चलिए बताते हैं आप इसे कब कहां और किस प्लेटफॉर्म देख सकते हैं. चलिए बताते हैं.

राज एंड डीके के बैनर तले बनी सीरीज ‘द फैमिली मैन’ को साल 2019 में रिलीज किया गया था. इस सीरीज का पहली सीजन हिट रहा था, जिसके बाद साल 2021 में इसका दूसरा सीजन आया. इसके बाद इस सीरीज के तीसरे सीजन की रिलीज को सभी को बेसब्री से इंतजार था. अब वो इंतजार 4 साल के बाद खत्म होने वाला है, जिसका टीजर जारी किया गया है. इसे ऑफिशियल एक्स अकाउंट से रिलीज किया गया है.

विज्ञापन

‘द फैमिली मैन’ के सीजन 3 में मनोज बाजपेयी का श्रीकांत के किरदार में नया अवतार देखने के लिए मिल रहा है. वहीं, एक्ट्रेस प्रियामणि समय के साथ ही हुए बदलाव पर खुलकर बात करते हुए नजर आ रही हैं. 4 साल बाद फिर से श्रीकांत तिवारी को स्क्रीन पर देखना एक बेहतरीन अनुभव है. इस टीजर के साथ ही वेब सीरीज की रिलीज डेट का भी ऐलान किया गया है. ‘द फैमिली मैन 3’ को 21 नवंबर, 2025 को ओटीटी प्लेटफॉर्म स्ट्रीम किया जाएगा. आप इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

सीरीज में हुई नए कलाकारों की एंट्री

इसके साथ ही ‘द फैमिली मैन 3’ में कलाकारों की बात की जाए तो इसमें कुछ नए कलाकारों की एंट्री हुई है. इस सीरीज में मनोज बाजपेयी, प्रियामणि और शरीब हाशमी के साथ ही एक्टर जयदीप अहलावत और एक्ट्रेस निमरत कौर की भी एंट्री हो चुकी है. वहीं, कहानी की बात करें तो इसका कोई खास खुलासा नहीं हो पाया है. ये तो वक्त आने के बाद ही पता चल पाएगा. सीरीज की रिलीज डेट का ऐलान होते ही फैंस अब और भी एक्साइटेड हो चुके हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ