Aavesham 2 Release Date: साउथ एक्टर फहद फासिल की फिल्म Aavesham 2 का ऐलान खुद एक्टर ने इवेंट के दौरान कियात. पहली फिल्म की सफलता के बाद फैंस को फिर से इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार है. यह एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है, जिसकी रिलीज के बारे में खुद फहाद ने बताया है. Aavesham 2, 2027 या 2028 में रिलीज़ हो सकती है.
Aavesham 2 का किया ऐलान
एक्टर फहद फासिल ने फिल्म ‘सूर्या 47’ के एक शानदार इवेंट में अपनी आने वाली फिल्म Aavesham 2 का ऐलान किया. उन्होंने बताया कि यह फिल्म 2027 या 2028 में रिलीज़ हो सकती है. इससे पहले Aavesham की सफलता के बाद उनके फैंस इसके सीक्वल के लिए बेहद एक्साइटेड हैं. Aavesham 2024 में रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था.
आवेशम की सफलता
‘Aavesham’ एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म थी. इसमें फहद फासिल ने रंगा नाम के एक गैंगस्टर का रोल किया. उनका किरदार बहुत पावरफुल और मजेदार था. फिल्म में हिप्स्टर, मिथुन जय शंकर जैसे कलाकार भी थे. निर्देशक जिथु माधवन ने इसे बहुत अच्छे से बनाया. फिल्म को लोगों ने बहुत पसंद किया. इसकी तारीफ हुई और बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा बिजनेस किया. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 155-156 करोड़ से अधिक की कमाई की थी. वहीं भारत में 100 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था. सुषिन श्याम का म्यूजिक और डांस स्टेप्स वायरल हो गए. फैंस आज भी रंगा के डायलॉग और स्टाइल की बात करते हैं. यह 2024 की सबसे सफल फिल्मों में से एक मानी जाती है.
यह भी पढ़ें: ‘टॉक्सिक’ के मेकर्स का मास्टरप्लान, ‘धुरंधर 2’ से आगे निकलने के लिए साइन की करोड़ों की डील
आवेशम 2 का बेसब्री से इंतजार
आवेशम के फैंस इसके आने वाले सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसमें फिर से रंगा का किरदार देखने को मिल सकता है. कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि प्री-प्रोडक्शन का काम चल रहा है. साजिन गोपु ने भी सीक्वल की बात कही है. अब सबको इंतजार है कि नई कहानी क्या होगी? क्या रंगा फिर से एक्शन और कॉमेडी का तड़का लगाएगा?
कब आएगी फिल्म सिनेमाघरों में?
फहद फासिल ने बताया कि ‘आवेशम 2’ की शूटिंग 2027 या 2028 में शुरू हो सकती है. इसलिए रिलीज भी उसी समय के आसपास होगी. अभी कोई सटीक डेट नहीं आई है, लेकिन जल्द ही ऑफिशियल घोषणा हो सकती है. फैंस को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा, लेकिन यह वेट इसके लायक होगा. पहली फिल्म की तरह यह भी ब्लॉकबस्टर बन सकती है.
यह भी पढ़ें: Battle Of Galwan को मिली नई डेट! Salman Khan की किससे होगी सीधी टक्कर?
संबंधित खबरें
भोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
19 mins ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
1 hr ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
2 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
20 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
20 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
22 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
23 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
1 day agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
1 day agoLIVE: 'प्रताप' का ट्रेलर जारी होते ही सोशल मीडिया पर छाया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines