जब भोजपुरी एक्ट्रेस सपना को देख बहके खेसारी, दिल से निकला बत्ती कट गया रे...

Khesari Lal Yadav New Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘बती कट गया रे’ सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। इस गाने को अब तक 14 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं यूजर्स भी गाने को काफी पसंद कर रहे हैं।

Bhojpuri Song

Khesari Lal Yadav New Song Viral.

Khesari Lal Yadav New Song: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव सोशल मीडिया पर काफी लाइमलाइट में रहते हैं। उनकी फिल्मों और गानों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। फिलहाल एक्टर पिछले काफी समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रंग दे बसंती’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वैसे तो उनकी इस फिल्म को रिलीज होने में अभी वक्त है लेकिन इससे पहले सुपरस्टार अपने नए गाने ‘बती कट गया रे’ की वजह से सुर्खियों में आ गए हैं। उनका ये गाना इस समय इंटरनेट पर धूम मचा रहा है।

विज्ञापन

14 लाख से ज्यादा मिल चुके व्यूज

खेसारी लाल यादव के नए गाने ‘बती कट गया रे’ की बात करें तो इसे खुद उन्होंने अपनी आवाज में गाया है, जबकि उनका साथ शिल्पी राज ने दिया है। गाने को बेस्ट भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसे अब तक 14 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं 88 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। अब ये गाना यूट्यूब पर धूम मचा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गाने पर यूजर्स भी कर रहे रिएक्ट

‘बती कट गया रे’ में खेसारी लाल यादव और सपना चौहान का जबरदस्त डांस देखकर फैंस भी दीवाने हो रहे हैं। दोनों का रोमांस लोगों को काफी पसंद आ रहा है। यही वजह है कि लोग गाने पर अपने रिएक्शन देने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘जलवा है खेसारी भाई का।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘हिट मशीन खेसारी लाल यादव।’ तीसरे यूजर ने लिखा, ‘लवली।’ इस तरह से यूजर्स सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन

रंग दे बसंती जून में होगी रिलीज

गौरतलब है कि खेसारी लाल यादव अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रंग दे बसंती’ को लेकर चर्चा में हैं। पिछले दिनों ही इस फिल्म का नया गाना ‘बड़ा बुरा हाल करता’ रिलीज हुआ था, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस गाने को खेसारी और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है। फिल्म की बात करें तो ‘रंग दे बसंती’ में खेसारी लाल यादव के साथ रति पांडेय और डायना खान दिखाई देंगी। ये फिल्म अगले महीने 7 जून, 2024 को रिलीज होगी।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ