हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ईशा कोप्पिकर ने Gen-Z को दी खास सलाह, बोलीं- ‘खुद को मैनिपुलेट होने मत दीजिए’

बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर ने Gen-Z को सलाह दी है कि वे किसी के बहकावे में आने के बजाय अपनी समझ से काम लें. एक्ट्रेस ने पढ़ाई पर ध्यान देने, सोशल मीडिया पर मिलने वाली जानकारी की जांच करने और तथ्यों को समझकर फैसला लेने की अपील की है.

विज्ञापन
ईशा कोप्पिकर ने Gen-Z को सोच-समझकर फैसला लेने और तथ्यों की जांच करने की सलाह दी (Photo-Insta/@isha_konnects)

बॉलीवुड में अपनी बेबाक अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली ईशा कोप्पिकर अपनी बात खुलकर रखने के लिए जानी जाती हैं . ईशा ने इस बार Gen-Z को ऐसी बात कह दी है, जिस पर युवाओं को जरूर ध्यान देना चाहिए. एक्ट्रेस ने आज की युवा पीढ़ी को साफ संदेश दिया है कि किसी के कहने पर अपनी सोच मत बदलिए और न ही बिना सच्चाई जाने किसी बात पर भरोसा कीजिए. एक्ट्रेस ने युवाओं को पढ़ाई पर ध्यान देने, सच्चाई को समझने और देश के भविष्य के बारे में गंभीरता से सोचने की सलाह दी है. उनका यह संदेश ऐसे समय में सामने आया है, जब विरोध-प्रदर्शन और राजनीतिक मुद्दों को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चाएं हो रही हैं.

Gen-Z से क्या बोलीं ईशा कोप्पिकर?

ईशा कोप्पिकर ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि आज के युवाओं को अपनी समझ से काम लेना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘खुद को मैनिपुलेट होने मत दीजिए, पढ़ाई पर ध्यान दीजिए और फैक्ट्स को समझिए’. एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि किसी की बातों या भावनाओं में बहकर ऐसा कोई कदम नहीं उठाना चाहिए, जिसका बाद में पछतावा हो. उनके मुताबिक, युवाओं को यह समझना जरूरी है कि देश के लिए क्या सही है और क्या गलत.

माता-पिता की मेहनत को समझें युवा

ईशा ने युवाओं को उनकी शिक्षा की अहमियत भी याद दिलाई. उन्होंने कहा कि माता-पिता अपने बच्चों को बेहतर भविष्य देने के लिए काफी सोच-समझकर पढ़ाते हैं. ऐसे में युवाओं को अपनी पढ़ाई का सही इस्तेमाल करना चाहिए और देश के विकास में योगदान देना चाहिए. एक्ट्रेस का कहना है कि युवा अपनी समझ और शिक्षा के दम पर सही फैसले लें, न कि किसी दूसरे के कहने पर बिना सोचे-समझे कोई कदम उठाएं.

विज्ञापन

पहले भी युवाओं से कर चुकी हैं अपील

ऐसा पहली बार नहीं है, जब ईशा ने Gen-Z को कोई सलाह दी हो. इससे पहले भी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर युवाओं से अपील की थी कि वे किसी भी विरोध प्रदर्शन या आंदोलन में शामिल होने से पहले उसके पीछे की पूरी बात समझें. उन्होंने युवाओं को सलाह दी थी कि सोशल मीडिया पर दिखाई देने वाली हर बात पर तुरंत भरोसा न करें. पहले खुद जानकारी जुटाएं, सवाल पूछें और फैक्ट्स को समझें. साथ ही उन्होंने लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान करने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान न पहुंचाने की बात भी कही थी.

आखिर क्यों चर्चा में है ईशा का बयान?

दरअसल, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और एसआईआर के मुद्दे को लेकर इंडिया ब्लॉक, आम आदमी पार्टी और सीजेपी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी माहौल के बीच ईशा की युवाओं को दी गई सलाह चर्चा में आ गई है. एक्ट्रेस का साफ संदेश है कि युवा अपनी आवाज जरूर उठाएं, लेकिन किसी के बहकावे में आकर नहीं. किसी भी मुद्दे पर राय बनाने से पहले सच्चाई जानना और सोच-समझकर फैसला लेना बेहद जरूरी है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola