Esha Gupta Bold Video: ‘आश्रम‘ (Aashram) फेम एक्ट्रेस ईशा गुप्ता (Esha Gupta) अपनी बोल्डनेस से अक्सर इंटरनेट का पारा हाई रखती हैं। उनकी फिल्मों की तरह सोशल मीडिया से भी फैंस की नजरें नहीं हटती। जब भी ईशा तैयार होकर आती हैं फैंस के दिल घायल हो जाते हैं। ऐसे में एक बार फिर वो अपनी अदाओं की बिजलियां गिराते हुए नजर आई हैं। अब हाल ही में एक फंक्शन में ईशा गुप्ता को देखा गया। इस दौरान एक्टर्स की ड्रेस देख सभी की आंखें फटी रह गईं।
ईशा गुप्ता हुईं बोल्ड
ईशा गुप्ता अब एक बेहद बोल्ड ड्रेस पहने हुए नजर आई हैं। एक्ट्रेस ने अवॉर्ड शो में शामिल होने के लिए एक ब्लैक सी थ्रू ड्रेस कैरी की। इस ड्रेस में वो कुछ ज्यादा ही बोल्ड दिखीं और किसी के लिए भी उन्हें टक्कर दे पाना नामुमकिन हो गया। ईशा गुप्ता वैसे तो देखने में बेहद हॉट लग रही हैं लेकिन जब उनका ये वीडियो इंटनेट पर वायरल हुआ तो उनके लिए मुसीबत खड़ी हो गई। अब एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपने पहनावे के लिए बुरी तरह ट्रोल हो रही हैं। यूजर्स एक्ट्रेस के कपड़ों को देख भद्दे-भद्दे कमेंट कर रहे हैं। साथ ही उन्हें भारतीय संस्कृति भी याद दिलाते हुए नजर आ रहे हैं।
अश्लीलता फैलाने के लगे आरोप
दरअसल, ईशा गुप्ता की ड्रेस आगे और पीछे दोनों जगह से सी- थ्रू है। ऐसे में लोग इसे देखने के बाद अपना माथा पीट रहे हैं। एक यूजर ने तो ईशा गुप्ता का वीडियो देख कमेंट किया, ‘सब अपने आपको हॉलीवुड की हीरोइन समझती हैं।’ एक ने कहा, ‘फिर उर्फी को ट्रोल करते हैं!’ एक कमेंट आया, ‘एक दिन सभी मनुष्य नग्न अवस्था में वापस घूमेंगे।’ किसी ने कहा, ‘लो इसको तो पीछे घूमो बोलने की जरूरत नहीं है। ये तो दिखाने ही आई है।’ एक बोला, ‘बेशर्म लोग।’ तो कोई कहता है, ‘ये मॉडर्न नहीं नंगापन है।’ एक शख्स ने लिखा, ‘कपड़े जितने कम, हॉटनेस उतनी ज्यादा। वाह रे स्टाइल वालो।’
यह भी पढ़ें: कब बजेगी Jasmin Bhasin और Aly Goni की शादी की शहनाई? एक्टर ने किया रिवील
लोगों ने किए भद्दे कमेंट्स
यहीं ईशा की ट्रोलिंग नहीं रुकी। एक ने एक्ट्रेस को फटकार लगते हुए कहा, ‘गंदी पश्चिमी संस्कृति की नकल करने के अलावा उनके पास कोई प्रतिभा नहीं है… वे और कुछ नहीं जानते, खासकर हमारी महिला सेलिब्रिटीज… उन्हें बस अपना शरीर दिखाने का मौका चाहिए… शर्मनाक।’ फिर कोई बोला, ‘मुझे तो ये समझ में नहीं आता ये लोग कपड़े पहनते क्यों हैं।’ एक ने कहा, ‘कहां से हॉट बेशरम लग रही है।’ किसी ने कहा, ‘और लोग इस अश्लीलता को फैशन बोलते हैं।’
संबंधित खबरें
'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
2 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
2 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
4 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
21 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
22 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
23 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines