Esha Gupta Birthday: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अगर बोल्ड एक्ट्रेस की बात की जाए तो जेहन में ईशा गुप्ता (Esha Gupta) का नाम आता ही है। जी हां, उनका पूरा इंस्टाग्राम बोल्ड फोटो और वीडियो से भरा हुआ है। एक्ट्रेस ने एक्टिंग की दुनिया में कई बार इंटीमेट सीन दिए हैं, इससे तो ये साफ है कि उन्हें बोल्ड होने से कोई परहेज नहीं है। अभिनेत्री अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खबरों में छाई रहती हैं। आज ईशा का बर्थडे है तो इस खास दिन पर सबसे पहले हम उन्हें हैप्पी बर्थडे बोलते हैं। अब उनके बारे में कुछ खास चर्चा कर लेते हैं।
जीता मिस इंडिया इंटरनेशनल का खिताब
ईशा गुप्ता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। उनकी लाइफ में कई उतार-चढ़ाव आए हैं। एक्ट्रेस की खूबसूरती को देख हर कोई दिल हार बैठता है, लेकिन बोल्डनेस को देख धड़कन बढ़ जाती है। एक्ट्रेस ने 2007 में मिस इंडिया इंटरनेशनल का खिताब जीता था। इसके बाद वो मॉडलिंग की दुनिया में आईं और फिर एक्टिंग का सफर जारी हुआ।
इस फिल्म से किया डेब्यू
ईशा गुप्ता ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा महेश भट्ट की फिल्म ‘जन्नत 2’ से। इस फिल्म में एक्ट्रेस ने भर-भर कर बोल्ड सीन दिए और इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया। इसके बाद तो फिल्मों में आने का सिलसिला खत्म ही नहीं हुआ और वो महेश भट्ट की अगली फिल्म ‘राज 3 डी’ में आए, और फिर प्रकाश झा की ‘चक्रव्यूह’ में भी नजर आईं।
उनकी फिल्मों की बात करें तो उन्होंने गोरी तेरे प्यार में, बेबी, रुस्तम, कमांडो 2 और बादशाहों जैसी फिल्मों में काम किया है।
कंगुआ स्टार संग हुई इंटीमेट
एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में खुद इस बात का जिक्र किया है कि उन्हें किसी भी फिल्म में इंटीमेट सीन देने से कोई परहेज नहीं है। अगर फिल्म या वेब सीरीज की डिमांड हो तो उन्हें बोल्ड सीन देने में कोई दिक्कत नहीं है। इस बात को ईशा ने साबित भी किया है। उन्होंने इन दिनों कंगुआ फिल्म से लाइमलाइट में आए स्टार बॉबी देओल संग आश्रम वेब सीरीज में इंटीमेट सीन देने से कोई परहेज नहीं किया। दरअसल एक्ट्रेस बॉबी से पूरे 16 साल छोटी हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ काम से मतलब है उसमें कोई और बात आड़े आती ही नहीं है।
बाघ की आंख रखती हैं पास में
बाघ का नाम सुनते ही लोगों की धड़कनें तेज हो जाती हैं। ये एक खुंखार जानवर है जो पल भर में आदमी का शिकार कर लेता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ईशा गुप्ता अपने आपको बुरी नजर से बचाने के लिए बाघ की आंख रखती हैं। इस बात का खुलासा खुद एक्टर ने किया था।
यह भी पढ़ें:
संबंधित खबरें
आमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
2 hrs ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
5 hrs agoलावणी डांस के दौरान श्रद्धा कपूर को लगी थी चोट
5 hrs agoसलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
6 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
1 day agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines