ईशा या एशा, क्या है हेमा मालिनी की बेटी का असली नाम? एक्ट्रेस बोलीं- आजतक कोई सही नहीं बोल पाया

Esha Deol On Her Name: बॉलीवुड एक्ट्रेस एशा देओल भले ही फिल्मों में एक्टिव न हों लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक्ट्रेस काफी सुर्खियों में रहती हैं। इस बीच एक्ट्रेस अपने नाम को लेकर चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, कई लोग उन्हें ईशा देओल कहकर बुलाते हैं, जिसपर एक्ट्रेस ने अपने नाम का सही उच्चारण बताया है।

Esha Deol

Esha Deol On Her Name.

Esha Deol On Her Name: बॉलीवुड सेलेब्स की फैन फॉलोइंग काफी काफी लंबी-चौड़ी होती है। लेकिन कई बार खुद यही फैंस अपने फेवरेट स्टार का सही नाम तक नहीं बोल पाते हैं। हालांकि गलती उनकी भी नहीं होती। कई बार सेलेब्स के नाम इतने मुश्किल भरे होते हैं, जिन्हें लेते समय कई बार सोचना पड़ता है। कुछ ऐसा ही बॉलीवुड एक्ट्रेस एशा देओल के साथ होता आ रहा है। लोग उन्हें एशा नहीं बल्कि ईशा देओल कहकर बुलाते हैं। अब एक्ट्रेस ने खुद ही अपने नाम का सही उच्चारण बता दिया है। साथ ही एशा ने अपने नाम का मतलब भी बताया है।

एक्ट्रेस ने बताया नाम का सही उच्चारण

एशा देओल हाल ही में एक इवेंट में पहुंची थी, जहां उनसे पूछा गया कि आपके नाम का सही उच्चारण क्या है? लोग उन्हें कई बार ईशा देओल कहकर भी बुलाते हैं। इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि उनका नाम एशा देओल है। हालांकि आजतक लोग उनके सही नाम का उच्चारण नहीं कर पाते हैं। एक्ट्रेस ने कहा, ‘आजतक यही चल रहा है। लोग मुझे ईशा कहकर बुलाते हैं।’ इसके बाद जब एक्ट्रेस से उनके नाम का मतलब पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘एशा का मतलब है Divines The Lovers जो एक संस्कृत शब्द है।’

वीडियो पर यूजर्स कर रहे रिएक्ट

एशा देओल का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसपर यूजर्स भी अपने मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। इस बीच वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘ईशा हो या एशा, आप हेमा मालिनी की बेटी हैं हमारे लिए यही काफी है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘हम तो आज तक आपको ईशा समझते आए थे।’ वहीं तीसरे यूजर ने लिखा, ‘आप बिल्कुल अपनी मां की तरह दिखती हैं। आपकी आवाज भी हूबहू उन्हीं की तरह हैं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आप अपनी मां की कार्बन कॉपी हो।’ इस तरह से यूजर्स एक्ट्रेस की वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं।

तलाक को लेकर बटोर चुकीं सुर्खियां

गौरतलब है कि एशा देओल पिछले कुछ महीनों से सोशल मीडिया पर काफी लाइमलाइट में बनी हुई हैं। साल की शुरुआत में एक्ट्रेस के तलाक की खबर आई थी जिसने हर किसी को चौंका दिया था। एशा देओल ने अपने पति भरत तख्तानी से साल 2012 में शादी की थी। दोनों की दो बेटियां राध्या और मिराया हैं। हालांकि अब एशा और भरत का तलाक हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों के तलाक के पीछे की वजह भरत तख्तानी का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर बताया गया था। अब एशा अपनी बेटियों के साथ अपनी पर्सनल लाइफ एन्जॉय कर रही हैं।

Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ