Raadhika Sarathkumar

Rishi kapoor संग रोमांस, दो बच्चों की मां, राजनीति की कद्दावर नेता, अब कहां हैं 61 साल की Raadhika?

Raadhika Sarathkumar: फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी कई एक्ट्रेस हैं जिन्होंने अपने समय पर इंडस्ट्री में राज किया है। अपनी शानदार एक्टिंग से उन्होंने कई बार दर्शकों का दिल जीता लेकिन खुद की पर्सनल लाइफ उतार-चढ़ाव से भरी रही। आज हम आपको बॉलीवुड की चंदो से मिलाएंगे जो अब फिल्मों के साथ-साथ राजनीति में भी नाम कमा रही हैं।

Raadhika Sarathkumar: बॉलीवुड की चंदो यानी राधिका सरथकुमार एक समय पर इंडस्ट्री में काफी पॉपुलर हुईं थीं। उन्होंने फिल्म ‘नसीब अपना अपना’ में ऋषि कपूर की पत्नी चंदो का किरदार निभाकर खूब पॉपुलैरिटी बटोरी थी। फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। इसके बाद राधिका सरथकुमार ने कई बॉलीवुड और साउथ की कई फिल्मों में काम किया। अब राधिका 61 साल की हो चुकी हैं और फिल्मों के साथ ही राजनीति में नाम कमा रही हैं। वो तमिलनाडु में BJP की कद्दावर नेता हैं। इन दिनों लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रचार कर रही हैं।

उतार-चढ़ाव भरी रही राधिका की पर्सनल लाइफ

राधिका सरथकुमार की पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस ने तीन शादियां की हैं। उनकी पहली शादी फिल्मों में आने से पहले प्रोड्यूसर प्रताप पोथेन से हुई थी। कुछ महीने बाद ही उनका रिश्ता टूट गया। एक्ट्रेस बनने के बाद राधिका ने दूसरी शादी रिचर्ड हार्डी से की। ये शादी भी नहीं टिक सकी और दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद 2001 में उन्होंने आर सरथकुमार से तीसरी शादी की।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ