राजनीति में एंट्री के लिए तैयार Esha Deol! मां Hema Malini ने दिया हिंट

Esha Deol: क्या तलाक के बाद अब ईशा देओल राजनीति में एंट्री करने जा रही है। हेमा मालिनी के एक इंटरव्यू में इसका हिंट मिला है।

esha deol, Hema Malini

esha deol, Hema Malini, image credit- Google

विज्ञापन

Esha Deol: अभिनेत्री ईशा देओल इन दिनों अपनी पति से अलगाव की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। फैंस को कपल के अलग होने का बेहद दुख हैं, लेकिन ईशा अब ईशा इससे निकलकर राजनीति में एंट्री के लिए तैयार है। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं बल्कि एक्ट्रेस मां हेमा मालिनी ने खुद इसका हिंट दिया है। आइए जानते हैं कि ईशा के राजनीति में एंट्री करने पर हेमा ने क्या कहा?

हेमा मालिनी ने किया खुलासा

हाल ही में हेमा मालिनी ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि मैं जो भी करती हूं उसके लिए मेरे पति धर्मेंद्र हमेशा मेरा बहुत सपोर्ट करते हैं। कभी-कभी वो मथुरा भी आते हैं और यहां होकर जाते हैं। मेरी फैमिली हर टाइम मेरे साथ है और मैं अपने पति धरम जी के कारण ही यह बस इतनी आसानी से कर रही हूं।

विज्ञापन

मुझे बहुत सपोर्ट करते हैं- हेमा

वो मुझे बहुत सपोर्ट करते हैं और मुंबई में मेरी फैमिली की ध्यान रखते हैं। यही वजह है कि मैं इतनी आसानी से मथुरा में रहकर अपना काम कर पा रही हूं। मैं आती हूं और चली जाती हूं ये सब मैं अपने पति की वजह से ही कर पा रही और इससे वो भी बहुत खुश हैं।

विज्ञापन

फैमिली में से कोई राजनीति में आए?

इस इंटरव्यू में हेमा से पूछा गया कि क्या वो चाहती हैं कि उनकी फैमिली में से कोई राजनीति में आए? इसके जवाब में ड्रीमगर्ल ने कहा कि हां, क्यों नहीं अगर वो चाहें तो बिल्कुल आ सकते हैं। फिर उन्होंने ईशा के बारे में बात करते हुए कहा कि ईशा का इसके लिए बहुत मन है और उसको ये सब बहुत पसंद भी है। आने वाले कुछ सालों में अगर ईशा का मन होगा तो वो राजनीति में जरुर शामिल होंगी।

विज्ञापन

‘राग सेवा’ में भी शामिल होंगी हेमा मालिनी

बता दें कि हेमा मालिनी मथुरा से भाजपा की लोकसभा सदस्य के रूप में कार्यरत हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की, जिसमें उन्होंने ‘राम लला के दिव्य दर्शन’ के बारे में साझा किया। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वो ‘राग सेवा’ में भी शामिल होंगी। वहीं, अगर ईशा की बात करें तो ईशा देओल अपने पति भरत तख्तानी से शादी के 11 साल बाद अलग हो रही है। सोशल मीडिया पर कपल के अलग होने को लेकर कई तरह की बातें की जा रही हैं, लेकिन कपल ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ