News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Reason Behind Esha Deol and Bharat Takhtani Divorce Rumors : बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) और ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी (Hema Malini) की बेटी ईशा देओल (Esha Deol) पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्हें लेकर एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने फैंस के होश उड़ा दिए। खबरों की मानें तो ईशा देओल अपने पति भरत तख्तानी (Bharat Takhtani) से अलग हो गई हैं, जिसकी वजह उनके पति का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर बताया जा रहा है। इस खबर के आने के बाद से सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ गई है। लोग भी जानने को उत्सुक हैं कि आखिर वह कौन लड़की है, जिसके कारण पावर कपल की राहें अलग हो गई हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में एक सोशल मीडिया यूजर ने रेडिट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए खुलासा किया कि ईशा देओल के पति भरत तख्तानी ने एक्ट्रेस को धोखा दिया है। यूजर ने पोस्ट में दावा किया कि भरत को न्यू ईयर पर बेंगलुरु में एक पार्टी के दौरान देखा गया था। पार्टी में वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ दिखे थे। रिपोर्ट के मुताबिक, बताया जाता है कि भरत तख्तानी की गर्लफ्रेंड बेंगलुरु में ही रहती हैं।
सोशल मीडिया यूजर ने अपनी पोस्ट में यह भी बताया कि एक्ट्रेस ईशा देओल अपने पति भरत तख्तानी से अलग हो गई हैं। यही वजह है कि कपल पब्लिकली अब एक-दूसरे के साथ नजर नहीं आ रहा। जाहिर है कि ईशा और उनके पति हर इवेंट में साथ दिखाई देते थे। यूजर ने दावा किया कि भरत ने एक्ट्रेस को धोखा दिया है। हालांकि कपल की ओर से अब तक कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं हुआ, जिससे ये साबित हो सके कि दोनों तलाक ले रहे हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
उधर, ईशा और भरत के अलग होने की खबर सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं। कई यूजर्स ने एक्ट्रेस के पति को उन्हें धोखा देने के चलते ट्रोल करना शुरू कर दिया। इस बीच एक यूजर ने लिखा, ‘ईशा के साथ वो सब नहीं होना चाहिए जो उसकी मां के साथ हुआ है।’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘भरत को देखकर लगता था कि वह अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता है।’
यह भी पढ़ें: क्या सच में तलाक लेने वाली हैं Hema Malini की बेटी Esha Deol? सोशल मीडिया पर मिले संकेत
गौरतलब है कि ईशा देओल और भरत तख्तानी ने साल 2012 में शादी की थी। शादी के कुछ साल बाद ही कपल दो बेटियों के पेरेंट्स बने। भले ही ईशा फिल्मों में ज्यादा एक्टिव नहीं रही हों लेकिन दोनों स्टार कपल सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करते थे। इसके अलावा कई इवेंट्स में साथ दिखाई देते थे। हालांकि इस बार एक्ट्रेस के बर्थडे सेलिब्रेशन में भरत शामिल नहीं हुए।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।