Entertainment Latest Updates: सस्पेंस और थ्रिलर बेस्ड फिल्म ‘मर्डर मुबारक’ की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है। वहीं म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में शामिल ग्रैमी अवॉर्ड्स (Grammy Awards 2024) का आयोजन लॉस एंजेलिस में किया गया, जिसमें भारत ने इतिहास रच दिया। उधर, मॉडल पूनम पांडे की मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं। एक्ट्रेस ने अपनी मौत की झूठी अफवाह उड़ाई जिसके चलते उनके खिलाफ केस दर्ज हो गया है। यहां एक नजर डालें मनोरंजन जगत के आज के लेटेस्ट अपडेट्स पर…
‘बेबी जॉन’ का टीजर रिलीज
एटली और सिने वन स्टूडियोज के साथ ए फॉर एप्पल एंड सिने स्टूडियोज प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही वरुण धवन स्टारर ‘बेबी जॉन’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। इसके साथ ही वरुण धवन का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। फिल्म में वरुण धवन के अलावा कीर्ति सुरेश भी लीड रोल में हैं। ‘बेबी जॉन’ को ए.कलीसवरण ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म को 31 मई, 2024 को थिएटर्स में रिलीज किया जाएगा।
पूनम पांडे के खिलाफ शिकायत दर्ज
मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे ने एक नई मुसीबत मोल ले ली है। एक्ट्रेस ने कैंसर अवेयरनेस के नाम पर अपनी मौत की झूठी अफवाह उड़ाई। सच्चाई पता लगने के बाद से ही उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। कई सेलिब्रिटी भी पूनम पांडे की लताड़ लगाते दिखे। अब उनके खिलाफ पुलिस केस दर्ज हो गया है, जिसके कारण पूनम फिर सुर्खियों में आ गई हैं।
जाकिर हुसैन ने रचा इतिहास
म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में शामिल 66वें ग्रैमी अवॉर्ड्स 2024 (66th Grammy Awards 2024) का आयोजन रविवार को लॉस एंजेलिस के क्रिप्टो.कॉम एरिना में हुआ जिसमें भारत का दबदबा देखने को मिला। अवॉर्ड शो में सिंगर शंकर महादेव और मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन को ग्रैमी अवॉर्ड से नवाजा किया गया। दरअसल, भारत के फ्यूजन बैंड ‘शक्ति’ ने इस साल धूम मचा दी थी।
फाइटर ने पकड़ी रफ्तार
ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर की फिल्म ‘फाइटर’ को रिलीज हुए 11 दिन हो चुके हैं। रिलीज के बाद से ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फाइट कर रही है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म गिरते-पड़ते 200 करोड़ क्लब के करीब पहुंच गई है।
अक्षय कुमार का गाना ‘शंभू’ रिलीज
अक्षय कुमार ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है। अब लगता है कि वह कुछ अलग करते हुए अपने फैंस को सरप्राइज देना चाहते हैं। दरअसल, एक्टर ने सिंगिंग में हाथ आजमाना शुरू कर दिया है। इस बीच उनका नया गाना ‘शंभू’ रिलीज हुआ है। पिछले दिनों ही अक्षय ने गाने का टीजर रिलीज किया था, जिसे काफी पसंद किया गया था।
‘मर्डर मुबारक’ की रिलीज डेट अनाउंस
सस्पेंस और थ्रिलर बेस्ड फिल्म ‘मर्डर मुबारक’ की रिलीज डेट अनाउंस कर दी गई है। फिल्म को सिनेमाघरों के बजाए ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म में करिश्मा कपूर, संजय कपूर, विजय वर्मा, सारा अली खान, पंकज त्रिपाठी, डिंपल कपाड़िया, टिस्का चोपड़ा जैसे स्टार्स नजर आएंगे। ‘मर्डर मुबारक’ को 15 मार्च, 2024 को रिलीज किया जाएगा।
कल्कि 2898 एडी में दो स्टार्स की एंट्री
प्रभास और दीपिका पादुकोण की मच अवेटेड फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। खबर है कि फिल्म में दो नए स्टार्स की एंट्री हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘कल्कि 2898 एडी’ में प्रभास को विजय देवरकोंडा और दुलकर सलमान ज्वॉइन करेंगे। दोनों का फिल्म में कैमियो हो सकता है। इस खबर के आने के बाद से ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।
यह भी पढ़ें : विनर बनते ही बदले Munawar Faruqui के तेवर! जो घर में था सबसे खास उसी का उड़ाया मजाक
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
14 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
18 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
19 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
20 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
20 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
21 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
22 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
22 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines