हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Entertainment News: Mardaani 3 में रानी मुखर्जी फिर करेंगी इंसाफ, विलेन मल्लिका प्रसाद ने बढ़ाया सस्पेंस

Entertainment News in Hindi: मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए News24 के लाइव में आपका स्वागत है. यहां आपको बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक की हर छोटी से बड़ी ताजा अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.

विज्ञापन
जानें एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स

Live Updates

23:15 (IST) 12 Jan 2026

Entertainment News LIVE: अर्चना गौतम का बैग गिरा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

अर्चना गौतम सलमान खान के शो बिग बॉस 16 में नजर आई थी, जहां से उन्हें लोगों ने जाना है. अर्चना एक राजनेता भी है. हालांकि वो अकसर बॉलीवुड की पार्टियों टीवी शो में नजर आती है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अर्चना गौतम को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल फोटो शूट के दौरान उनके बैग का चैन टूट जाता है और बैग जमीन पर गिर जाता है.

21:58 (IST) 12 Jan 2026

Entertainment News LIVE: कौन हैं Mardaani 3 की अम्मा?

रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. फिल्म में मल्लिका प्रसाद 'अम्मा' किरदार निभा रही हैं. वो फिल्म में मासूम लड़कियों की तस्करी कर रही हैं. उनका किरदार इतना क्रूर दिखाया है कि हर कोई जानना चाहता है कि कौन हैं? मल्लिका प्रसाद. पढ़िए पूरी खबर...

21:57 (IST) 12 Jan 2026

Entertainment News LIVE: करण जौहर ने शेयर की Mardaani 3 ट्रेलर की स्टोरी

रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इसी बीच बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर करण जौहर ने भी ट्रेलर की स्टोरी शेयर कर लिखा “क्या शानदार ट्रेलर है. रानी मुखर्जी का दमदार अंदाज आज आप जो भी देखेंगे, उसमें सबसे बेहतरीन है.”

20:58 (IST) 12 Jan 2026

Entertainment News LIVE: Anushka Sharma के एक पोस्ट ने यूजर्स को दिया ये कैसा हिंट?

Anushka Sharma: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को लेकर अलग ही चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि आखिर अनुष्का को लेकर क्या बातें हो रही हैं? पढ़ें पूरी खबर...

20:26 (IST) 12 Jan 2026

Entertainment News LIVE: हेमा मालिनी ने क्यों नहीं देखी धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म?

बॉलीवुड की बसंती (हेमा मालिनी) ने अपने परिवार पर चल रही अफवाहों के बारे खुलकर बात कही है. हेमा यह भी बताया कि क्यों अभी तक उन्होंने धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' नहीं देखी है. हेमा मालिनी ने सनी देओल को लेकर भी बात करी है. चलिए जानते हैं कि उन्होंने अपने परिवार के बारे में क्या कहा है. पढ़िए पूरी खबर...

20:22 (IST) 12 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 50 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट, 50 एपिसोड, क्या है ‘द 50’?

The 50: कलर्स टीवी का नया रियलिटी शो ‘द 50’ को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं और हर कोई शो ने ऑन-एयर होने का इंतजार कर रहा है. इस बीच अब शो को लेकर डिटेल्स सामने आई हैं. आइए जानते हैं... पढ़ें पूरी खबर...

19:31 (IST) 12 Jan 2026

Entertainment News LIVE: Golden Globe 2026 में इन 5 फिल्मों ने लूटा अवॉर्ड शो

गोल्डन ग्लोब 2026 में कई फिल्मों ने अपना जलवा बिखेरा है. इस अवॉर्ड्स शो में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दोनों रेड कारपेट पर नजर आए हैं. बता दें कि फिल्मों, टीवी शो के अलावा इस बार पॉडकास्ट को नई कैटेगरी में सम्मानित किया गया है. हम आपको इस खबर में अवॉर्ड जीतने वाली 5 फिल्मों के बारे में बताएंगे और आप इसे किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं यह भी बताएंगे. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

19:15 (IST) 12 Jan 2026

Entertainment News LIVE: दार्जिलिंग पहुंचा प्रशांत तमांग का शव

प्रशांत तमांग का पार्थिव शरीर दार्जिलिंग पहुंच गया है. गोरखालैंड टेरिटोरियल एडमिनिस्ट्रेशन (जीटीए) के निर्देश के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार दार्जिलिंग में पूरे सम्मान के साथ किया जाएगा.

19:11 (IST) 12 Jan 2026

Entertainment News LIVE: Nupur Sanon-Stebin Ben की शादी की खूबसूरत फोटोज

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन ने अपनी हिंदू रीति-रिवाजों वाली शादी की खूबसूरत फोटोज शेयर कर दी हैं. इन फोटोज में नूपुर और स्टेबिन दोनों ही बेहद सुंदर लग रहे हैं. देखें फोटोज

18:43 (IST) 12 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 1 घंटे 50 मिनट की वो फिल्म, जिसमें हॉरर-मिस्ट्री का जबरदस्त तड़का

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'निकिता रॉय' ओटीटी पर अपना जलवा दिखा रही है और हर किसी को पसंद आ रही है. फिल्म ओटीटी पर आते ही छा गई है. पढ़ें पूरी खबर...

18:04 (IST) 12 Jan 2026

Entertainment News LIVE: रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ नजर आईं कृति सेनन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अपने रुमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ एयरपोर्ट पर नजर आई. इस दौरान कपल साथ में बेहद जच रहा था. पैप्स के कैमरे में रूमर्ड कपल का वीडियो कैद हो गया.

17:54 (IST) 12 Jan 2026

Entertainment News LIVE: Achraf Hakimi या नोरा फतेही, कौन है ज्यादा अमीर?

नोरा फतेही बारबेरियन मूल की कैनेडियन एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने भारतीय सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बना ली है. लेकिन इन दिनों नोरा और मोरक्को के खिलाड़ी अशरफ हकीमी के बीच रिलेशन को लेकर चर्चा हो रही हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दोनों में से कौन ज्यादा अमीर है. चलिए जानते हैं इसके बारे में. पढ़िए पूरी खबर

17:01 (IST) 12 Jan 2026

Entertainment News LIVE: ओटीटी पर रिलीज हुई सोनाक्षी सिन्हा की निकिता रॉय

सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'जटाधरा' के बाद अब 'निकिता रॉय' को भी रिलीज कर दिया गया है, जो कि जियो हॉटस्टार पर रिलीज की गई है.

17:00 (IST) 12 Jan 2026

Entertainment News LIVE: प्रशांत तमांग की अंतिम विदाई में फूट-फूटकर रोईं पत्नी

Prashant Tamang Last Rites: पॉपुलर रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 3’ के विनर और सिंगर और एक्टर प्रशांत तमांग अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं. प्रशांत तमांग के पार्थिव शरीर को देखकर उनकी वाइफ का बुरा हाल नजर आया. पढ़ें पूरी खबर...

16:58 (IST) 12 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 2 घंटे 15 मिनट की फिल्म, जिसमें धन पिशाचिनी पिती है खून

आपको ऐसी सुपरनेचुरल मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही लेकिन ये ओटीटी पर आते ही हिट हो गई. फिल्म टॉप 5 में ट्रेंड कर रही है. इसमें सोनाक्षी सिन्हा और सुधीर बाबू लीड रोल में हैं. फिल्म में धन पिशाचिनी खून पिती है. पढ़िए पूरी खबर.

16:28 (IST) 12 Jan 2026

Entertainment News LIVE: ‘सनम बेरहम’ का टीजर हुआ वायरल

बिग बॉस से फेम पाने वाले ईशा मालवीय और बसीर अली  का इमोशनल हिंदी सॉन्ग 'सनम बेरहम' का टीजर जारी हो चुका है. गाने का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. बसीर के इस सॉन्ग 'सनम बेरहम' को सुर म्यूजिक के ऑफिशियल चैनल पर रिलीज किया गया है. इस गाने को मशहूर सूफी गायक सुल्ताना नूरन  ने अपनी आवाज दी है. इस सॉन्ग में प्यार, जुदाई के साथ टूटे दिल की कहानी को पेश किया गया है, जो ऑडियंस को काफी पसंद आ रहा है. पढ़िए पूरी खबर...

15:53 (IST) 12 Jan 2026

Entertainment News LIVE: Battle Of Galwan से Prashant Tamang का क्या कनेक्शन?

Prashant Tamang: रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 3’ के विनर और सिंगर और एक्टर प्रशांत तमांग अब हमारे बीच नहीं रहे हैं. 11 जनवरी को प्रशांत का निधन हो गया. इस खबर ने सबको परेशान कर दिया. पढ़ें पूरी खबर...

15:31 (IST) 12 Jan 2026

Entertainment News LIVE: शादी के बाद पहली बार एयरपोर्ट पर दिखे नूपुर सेनन-स्टेबिन बेन

नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन शादी के बाद पहली बार एयरपोर्ट पर नजर आए. इस दौरान नूपुर सेनन ने मांग में सिंदूर, हाथ में चूड़ा और गले में मंगलसूत्र पहना हुआ था. इस लुक में नूपुर बेहद सुंदर लग रही थीं.

15:27 (IST) 12 Jan 2026

Entertainment News LIVE: दोस्त के लिए 'गिरवी' रख दिया था इस एक्टर ने अपना घर

दोस्ती की मिसा पर जय-वीरू का नाम सबसे पहले जुबान पर आता है. मगर यह तो सिर्फ पर्दे के लिए था. असल जिंदगी में इस एक्टर ने दोस्ती की खातिर अपना पुराना घर गिरवी रख दिया था. वहीं फिल्म हिट होने के बाद उसे बड़ा ईनाम भी मिला. पढ़िए पूरी खबर...

14:53 (IST) 12 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 'मर्दानी 3' का ट्रेलर रिलीज

रानी मुखर्जी एक बार फिर से सिनेमाघरों में 'मर्दानी' बनकर आने वाली हैं. उनकी अपकमिंग क्राइम थ्रिलर फिल्म 'मर्दानी 3' का ट्रेलर जारी किया गया है, जिसमें उनका दमदार अवतार देखने के लिए तो मिलता ही है कि साथ ही वह रोंगटे खड़े कर देने वाला केस भी सुलझाते नजर आ रही हैं. पढ़िए पूरी खबर.

14:40 (IST) 12 Jan 2026

Entertainment News LIVE: एक ही बाथरूम शेयर करती थी अंबानी परिवार की ये लाडली

नीता अंबानी ने अपनी बेटी के कॉलेज के दिनों की किस्से शेयर करते हुए बताया कि अंबानी परिवार की लाडली 18-20 लड़कियों के साथ बाथरूम शेयर करती थी. आइए जानते हैं कि ईशा अंबानी अपने कॉलेज के दिनों में कैसे रहती थी? पढ़िए पूरी खबर...

14:36 (IST) 12 Jan 2026

Entertainment News LIVE: नूपुर सेनन-स्टेबिन बेन ने हिंदू रीति-रिवाज से की शादी

Nupur Sanon-Stebin Ben Wedding Video Viral: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन ने हिंदू रीति-रिवाजों से भी शादी कर ली है, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर...

14:02 (IST) 12 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 1500 से ज्यादा फिल्में और 5 हजार से ज्यादा शोज करने वाली इस हसीना ने कई मुख्यमंत्रियों संग किया काम

Actress Aachi Manorama: इंडियन सिनेमा की वो हसीना, जिन्होंने अपने करियर में 1500 से ज्यादा फिल्में और 5 हजार से ज्यादा स्टेज शोज किए थे और खूब नाम कमाया था. आइए जानते हैं इनके बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

14:00 (IST) 12 Jan 2026

Entertainment News LIVE: तलाक के बीच लिंकअप की खबरों पर माही विज का फूटा गुस्सा

टीवी एक्ट्रेस माही विज इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब एक्ट्रेस ने नदीम के साथ लिंकअप की खबरों पर रिएक्शन दिया है. इस पर उन्होंने सफाई देते हुए गुस्सा जाहिर किया है. साथ ही एक्स हसबैंड जय भानुशाली ने भी उन्हें सपोर्ट किया है. पढ़िए पूरी खबर.

13:35 (IST) 12 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 'प्रशांत तमांग' की पत्नी ने खोला एक्टर की मौत का राज

पाताल लोक-2 के एक्टर प्रशांत तमांग का 11 जनवरी, 2026 को निधन हो गया. अचानक इस मौत से उनके सभी फैंस हैरान और दुखी थे. इसी बीच उनकी पत्नी ने इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़कर मौत की असली वजह बताई. पढ़िए पूरी खबर...

13:13 (IST) 12 Jan 2026

Entertainment News LIVE: थलापति विजय से CBI की पूछताछ

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अभिनेता से नेता बने थलापति विजय से करूर भगदड़ मामले में सीबीआई ने पूछताछ की है. 27 सितंबर, 2025 को हुई इस रैली में हुए हादसे में 41 लोगों की जान चली गई थी. इसी मामले को लेकर वह सीबीआई के सामने पेश हुए. उनसे पहला सवाल यही था कि 'आप खुले वाहन पर खड़े थे और भीड़ के लोगों के बेहोश होने की स्थिति साफ नजर आ रही थी, तब भी आपने अपना भाषण जारी रखा, ऐसा क्यों?'

13:03 (IST) 12 Jan 2026

Entertainment News LIVE: महाभारत के ‘श्रीकृष्ण’ से बेटियों को आती है घिन, नितीश भारद्वाज की IAS बीवी ने किए खुलासे

Nitish Bharadwaj: टीवी के पॉपुलर सुपरहिट शो 'महाभारत' में भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाने वाले अभिनेता नितीश भारद्वाज अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला? पढ़ें पूरी खबर...

12:42 (IST) 12 Jan 2026

Entertainment News LIVE: अर्चना पूरन सिंह को हुई ये लाइलाज बीमारी

हंसती-खेलती अर्चना पूरन सिंह को गंभीर स्वास्थ्य सम्सया हो गई है, जिसके बारे में उनके बेटे आयुष्मान सेठी ने बताया. आइए जानते हैं, क्या है "लाफ्टर क्वीन" के हाथ से जुड़ी ये रेयर डिजीज. पढ़िए पूरी खबर...

12:42 (IST) 12 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 'संदेशे आते हैं' के बाद 'बॉर्डर 2' में सुनील शेट्टी का रोमांटिक गाना हुआ रीक्रिएट

सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' इन दिनों काफी चर्चा में है. पिछले दिनों फिल्म का गाना 'संदेशे आते हैं' का रीक्रिएट वर्जन 'घर कब आओगे' रिलीज किया गया था. ऐसे में अब इस फिल्म में सुनील शेट्टी का रोमांटिक सॉन्ग 'तो चलूं' रीक्रिएट किया गया है, जिसे विशाल मेहरा ने गाया है. इसका ऑडियो वर्जन भी रिलीज कर दिया गया है.

12:38 (IST) 12 Jan 2026

Entertainment News LIVE: अनन्या पांडे ने लिया भोलेनाथ का आशीर्वाद

बॉलीवुड एक्ट्रेस और चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे की सोमवार को आस्था से डूबी तस्वीर सामने आई है, जिसमें उन्हें भगवान भोलेनाथ के दर्शन करते हुए देखा जा सकता है.

12:37 (IST) 12 Jan 2026

Entertainment News LIVE: नुपूर-स्टेबिन की शादी में मौनी और दिशा की बॉन्डिंग ने लूटी लाइमलाइट

नुपूर सेनन और स्टेबिन बेन बीते दिन ही क्रिश्चियन वेडिंग से शादी के बंधन में बंध गए हैं. ऐसे में अब इस वेडिंग फंक्शन से इनसाइड फोटोज मौनी रॉय ने शेयर की है, जिसमें दिशा के साथ उनकी कमाली की बॉन्डिंग देखने के लिए मिली है. देखिए फोटोज...

12:11 (IST) 12 Jan 2026

Entertainment News LIVE: तेलुगु क्राइम थ्रिलर फिल्म 'चीकाटीलो' का ट्रेलर रिलीज

प्राइम वीडियो की अपकमिंग फिल्म 'चीकाटीलो' का एक ज़बरदस्त ट्रेलर लॉन्च किया गया. इसकी कहानी हैदराबाद की पृष्ठभूमि पर आधारित है. तेलुगु फिल्म ‘चीकाटीलो ’ का प्रीमियर 23 जनवरी को प्राइम वीडियो पर भारत सहित दुनिया के 240 से अधिक देशों में रिलीज किया जाएगा.

https://www.instagram.com/reels/DTZi20LkVsY/

12:09 (IST) 12 Jan 2026

Entertainment News LIVE: माही विज के सपोर्ट में एक्स हसबैंड जय भानुशाली

टीवी एक्ट्रेस माही विज के सपोर्ट में एक्स हसबैंड जय भानुशाली आए हैं. उन्होंने एक्ट्रेस के नदीम संग डेटिंग की खबरों पर रिएक्शन दिया है और कहा कि लोग अलग होने के फैसले में विलेन की तलाश कर रहे हैं. जबकि सच्चाई यह है कि कोई है ही नहीं, जो लोग नहीं जानते उन्हें. आपको बता दें कि अपने दोस्त नदीम के बर्थडे पर माही विज ने एक स्पेशल पोस्ट शेयर की थी. इसमें वह उनका शुक्रिया अदा करते हुए नजर आई थीं. इसके बाद उनका नाम जोड़ा गया, जिसके चलते वह काफी ट्रोल भी हुईं. उनके सपोर्ट में अंकिता लोखंडे भी आई थीं.

11:14 (IST) 12 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 16' फेम शिव ठाकरे ने गुपचुप रचाई शादी?

सलमान खान का शो 'बिग बॉस 16' फेम एक्टर शिव ठाकरे अपनी शादी को लेकर काफी समय से चर्चा में हैं. ऐसे में अब एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें उन्हें एक मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा जा सकता है. वह इसमें मराठी स्टाइल में दूल्हा बने नजर आ रहे हैं. पोस्ट के साथ एक्टर ने लिखा, 'फाइनली', जिसके बाद माना जा रहा है कि वह शादी के बंधन में बंध गए हैं. फोटो में लड़की का चेहरा रिवील नहीं किया गया है.

11:12 (IST) 12 Jan 2026

Entertainment News LIVE: ओवेन कूपर ने रचा इतिहास, तोड़ा 16 साल पुराना रिकॉर्ड

83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 में 16 साल के एक्टर ओवेन कूपर ने इतिहास रच दिया है. उन्हें इस उम्र में अपना पहला गोल्डन ग्लोब जीता और इसी के साथ ही उन्होंने 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है. पढ़िए पूरी खबर.

10:51 (IST) 12 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 'प्रभास' की तरह इस मूलांक को मिलती है बेशुमार शोहरत

साउथ के एक्टर प्रभास का मूलांक 5 है. इस मूलांक के लोगों को अपने आप बेशुमार दौलत मिलती है. इन लोगों की जिंदगी किसी राजाओं-महाराजाओं जैसी होती है. आइए जानते हैं इनके बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

10:29 (IST) 12 Jan 2026

Entertainment News LIVE: गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 में ओवेन कूपर ने रचा इतिहास

83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 का बीती शाम को आगाज किया गया. इस रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा जैसे सितारों का जलवा देखने के लिए मिला. वहीं, अगर विनर्स की लिस्ट की बात की जाए तो इसमें 16 साल के एक्टर ओवेन कूपर ने इतिहास रच दिया. उन्होंने 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा और 16 की उम्र में अपना पहला गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीता. उन्हें बेस्ट मेल एक्टर टीवी ड्रामा एडोलसेंस के लिए मिला है. उनसे पहले 20 साल की उम्र में 2010 में क्रिस ने अपना पहला गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीता था.

10:28 (IST) 12 Jan 2026

Entertainment News LIVE: माही विज का लोगों पर फूटा गुस्सा

टीवी एक्ट्रेस माही विज पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में बीते दिन उन्होंने तलाक और एलिमनी की चर्चा के बीच एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उन्होंने बेस्ट फ्रेंड नदीम के साथ फोटो शेयर की थी. उनके साथ बॉन्ड को देख यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया. ऐसे में अब एक्ट्रेस ने इस पर चुप्पी तोड़ी और अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्हें कहते हुए देखा गया कि नदीम उनका बेस्ट फ्रेंड है और वो हमेशा ही उनका दोस्त रहेगा. एक्ट्रेस ने भड़कते हुए कहा कि ‘अब्बा’ शब्द को लोगों ने गंदा कर दिया है. उन लोगों को शर्म आनी चाहिए. उन्होंने मीडिया पर भी गुस्सा निकाला कि उनके और नदीम के बारे में घटिया बातें लिखी गई.

10:28 (IST) 12 Jan 2026

Entertainment News LIVE: ‘द राजा साब’ ने पहले वीकेंड पर मारी सेंचुरी

फिल्म ‘द राजा साब’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म ने अपना पहला वीकेंड पार कर लिया है और इसी के साथ ही इसने अपने पहले वीकेंड पर सेंचुरी मार ली है. नेगेटिव रिव्यू के बीच फिल्म ने महज 3 दिनों में 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो प्रभास की फिल्म ने पहले दिन 53.75 करोड़, दूसरे दिन 26 करोड़ और तीसरे दिन यानी कि संडे को 19.1 करोड़ का बिजनेस किया है, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 108 करोड़ तक पहुंच गई है.

09:34 (IST) 12 Jan 2026

Entertainment News LIVE: अकेले भारतीय एक्टर "वरूण धवन" को मिली टॉप 100 मोस्ट हैंडसम एक्टर, 2025 की लिस्ट में जगह

हाल ही में टॉप 100 मोस्ट अट्रैक्टिव एक्टर्स, 2025 की लिस्ट निकाली गई, जिसमें सिर्फ एक भारतीय एक्टर वरुण धवन को 98वें नंबर पर जगह मिली. यह लिस्ट एक्टर के लुक्स, स्टाइल और पहचान के बेसिस पर निकाली गई है. फिलहार एक्टर अपनी आने वाली फिल्म बॉर्डर 2 के प्रमोशन में बिजी हैं.

09:27 (IST) 12 Jan 2026

Entertainment News LIVE: प्रियंका चोपड़ा ने Flaunt की अपनी बड़ी सी Engagement Ring!

अमेरिका के लॉस एंजिल्स में प्रियंक चोपड़ा और निक जोनस ने एकसाथ रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरा. वहीं प्रियंका के एक्सक्लूसिव डायमंड सेट और बड़ी सी Engagement Ring बार बार सबका ध्यान अपनी ओर खींच रही थी. वहीं निक बड़े प्यार से सिर्फ प्रियंका को देखे जा रहे थे. पढ़िए पूरी खबर...

08:15 (IST) 12 Jan 2026

Entertainment News LIVE: गोल्डन ग्लोब्स 2026 में प्रियंका चोपड़ा का लुक हुआ वायरल

फिलहाल, ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा, गोल्डन ग्लोबस 2026 अटेंड करने के लिए लास एंजिल्स में हैं. जहां पर उनका लुक वायरल हो रहा है. इस बार प्रियंका ने ब्लैक कलर का गाउन पहना है और गले पर डायमंड का नैकलेस है. कानों में बड़े इयररिंग की बजाए डायमंड के छोटे छोटे ड्रॉप्स पहने हैं.

08:08 (IST) 12 Jan 2026

Entertainment News LIVE: कृति सैनॉन की मां ने 23-24 साल की उम्र शादी के लिए बताई सही

हाल ही में कृति सैनॉन की बहन नुपुर सैनॉन की शादी हुई है. कई वीडियोड वायरल हो रही हैं, जिसमें कृति सैनॉन और उनकी मां डांस करते हुए नजर आ रही हैं. हाल ही में कृति की मां गीता सैनॉसे ने शादी के लिए सही उम्र 23-24 साल बताई है.

08:02 (IST) 12 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई 'The Raja Saab'

एक्टर प्रभास की फिल्म 'The Raja Saab' रिलीज हुई. लेकिन धुरंधर ने इक्कीस और The Raja Saab दोनों की रफ्तार को अभी भी धीमा कर रखा है. आइए जानते हैं कि The Raja Saab का पहला हफ्ता कैसा बीता? पढ़िए पूरी खबर...

07:24 (IST) 12 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 'धुरंधर' बनी दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली हिंदी फिल्म

धुरंधर ने सारे रिकॉर्ड्स ब्रेक कर दिए हैं. हाल ही में यह फिल्म दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन चुकी है. अभी तक इस फिल्म ने दुनियाभर में 1260 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है. ऐसा तब हुआ, जब मिडिल ईस्ट के ज्यादातक देशों ने इस फिल्म पर बैन लगा रखा था.

07:00 (IST) 12 Jan 2026

Entertainment News LIVE: करन जौहर ने इंस्टाग्राम पर 'हक' फिल्म की तारीफों के बांधे पुल

Karan Johar ने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'हक' का पोस्टर शेयर किया. इसमें उन्होंने फिल्म की जमकर तारीफ की है. कैप्शन में उन्होनें एक्ट्रेस यामी गौतम, डाइरेक्टर और प्रोड्यूसर सभी को सराहा और कहा कि- साज़िया बानो की जीत देखकर आंखों में आंसू आ गए और मैंने जोर से ताली बजाई. मुझे दुख है कि मैंने इतनी अच्छी फिल्म को थिएटर में देखने का मौका गवां दिया.'

23:54 (IST) 11 Jan 2026

Entertainment News LIVE: ‘मेरा सुख’…सलमान खान ने अपने नए साथी संग शेयर की क्यूट फोटो, फैंस हुए दीवाने

बॉलीवुड के दबंग खान ने सोशल मीडिया पर अपने पेट डॉग का एक पोस्ट शेयर किया है, जिसकी जमकर तारीफ हो रही है, दरअसल सलमान खान ने अपने नए फैमिली मेंबर से मिलाया है, जिसका नाम उन्होंने 'सुख' रखा है. भाईजान गार्डन में सफेद डॉग के साथ मस्ती कर नजर आ रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर...

23:34 (IST) 11 Jan 2026

Entertainment News LIVE: क्या सच में आ रही है ‘तान्हाजी 2’? अजय देवगन के पोस्ट ने बढ़ाई उम्मीदें

‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ को रिलीज हुए 6 साल पूरे हो चुके हैं इस मौके पर बॉलीवुड फिल्म एक्टर अजय देवगन ने एक पोस्ट साझा की है, जिसके बाद से यह उम्मीद लगाई जा रही है कि इस फिल्म का सीक्वल भी आ रहा है चलिए जानते हैं कि अजय देवगन ने अपने पोस्ट में क्या लिखा है. पढिए पूरी खबर...

22:28 (IST) 11 Jan 2026

Entertainment News LIVE: नुपूर सेनन और स्टेबिन बेन ने रचाई शादी, रिसेप्शन में कृति सेनन ने मचा दिया धमाल

कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन और स्टेबिन बेन शादी के बंधन में बंध गए हैं. दरअयल यह शादी क्रिश्चियन रीति-रिवाजों के साथ की गई है. वहीं बहन की शादी में कृति सेनन और सागर भाटिया समा बांध दिया है. आपको बता दें कि सागर भाटिया वेडिंग रिसेप्शन पर शांदार गाने गाए हैं, तो वहीं कृति फुल जोस में डांस करती हुई नजर आ रही है.

21:53 (IST) 11 Jan 2026

Entertainment News LIVE: ये हैं सबसे ज्यादा फीस लेने वाली 5 बॉलीवुड हसीनाएं, लिस्ट में शामिल इस नाम पर नहीं होगा यकीन

बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक अभिनेत्रियां मौजूद है, जिन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में जगह बनाई है. लेकिन कई बार उनकी फीस को लेकर चर्चा होती रहती है. अकसर लोगों के मन में यह सवाल उठता रहता है कि वो कौन सी बॉलीवुड की एक्ट्रेस है, जो फिल्म में काम करने के लिए सबसे ज्यादा पैसे चार्ज करती है. आज हम आपको 5 हीरोइन के बारे में बताएंगे जो मूवी करने के लिए सबसे ज्यादा पैसे वसूलती हैं. पढ़िए पूरी खबर...

21:06 (IST) 11 Jan 2026

Entertainment News LIVE: कपिल शर्मा ने छुए ए.आर. रहमान के पैर, फिर लगाया गले

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा का एक प्यार और रिस्पेक्ट भरा अंदाज देखने को मिला है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आई है, जिसमें देखा जा रहा है कि कपिल शर्मा बॉलीवुड के मशहूर सिंगर ए.आर. रहमान के पैर छू रहे हैं. और फिर वो दोनों एक दूसरे के गले मिलते है. कपिल शर्मा के इस वीडियो पर लोगों का जमकर रिएक्शन आ रहा है. हर कोई कॉमेडी किंग की तारीफ कर रहे हैं.

20:38 (IST) 11 Jan 2026

Entertainment News LIVE: WPL Sensation Yesha Sagar: कौन हैं ये एक्ट्रेस, कपिल शर्मा से क्या है कनेक्शन?

वूमेन प्रीमियर लीग का आगाज 9 जनवरी से हो चुका है. इस दौरान एक एंकर को स्पोर्ट किया गया है, जिसकी खूबसूरती के चर्चे सोशल मीडिया पर खूब हो रहे हैं. हर कोई इस एंकर के बारे में जानना चाहता है. अगर आपके भी मन में यही सवाल है कि WPL 2026 में दिखने वाली एंकर कौन है, तो हम आपको इसका जवाब इस स्टोरी में बताएंगे. पढ़िए पूरी खबर...

20:08 (IST) 11 Jan 2026

Entertainment News LIVE: Ranveer Singh क्यों गुस्से से हुए आग-बबूला?

Ranveer Singh Video Viral: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक्टर गुस्से में नजर आ रहे हैं और पैप्स को फोटो ना लेने के लिए कह रहे हैं. देखें वीडियो

20:02 (IST) 11 Jan 2026

Entertainment News LIVE: यामी गौतम की एक्टिंग की कायल हुईं आलिया भट्ट, ‘हक’ की जमकर की तारीफ

2 जनवरी को में यामी गौतम की फिल्म 'हक' OTT पर रिलीज हुई है, जो फैंस को काफी पसंद आ रही है. इतना ही नहीं फिल्म हक को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने भी जमकर तारीफ की है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट कर कुछ ऐसा लिखा है जो अब वायरल हो रहा है. पढ़िए पूरी खबर...

19:10 (IST) 11 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 38 साल पहले आए टीवी शो ने बदली थी इस स्टार की लाइफ

Arun Govil Birthday: पॉपुलर एक्टर और 'रामायण' में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता अरुण गोविल कल 12 जनवरी को अपना बर्थडे मनाने वाले हैं. फैंस ने अभी से एक्टर को जन्मदिन की बधाइयां देनी शुरू कर दी है. पढ़ें पूरी खबर...

19:01 (IST) 11 Jan 2026

Entertainment News LIVE: मलाइका अरोड़ा का लेटेस्ट लुक वायरल, देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका लेटेस्ट लुक नजर आ रहा है. इस वीडियो में मलाइका कमाल की खूबसूरत लग रही हैं और फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं.

18:26 (IST) 11 Jan 2026

Entertainment News LIVE: "MY SUKH" सलमान खान ने शेयर की पप्पी के साथ क्यूट फोटो, फैंस हुए दीवाने

बॉलीवुड के दबंग खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो शेयर किया है, जिसमें देखा जा रहा है कि भाईजान एक सफेद रंग के जापानी अकिता इनु (Akita Inu) पप्पी के साथ मस्ती मस्ती कर रहे हैं. सलमान खान ने फोटो शेयर करते हुए बहुत ही छोटा सा कैप्शन में लिखा "MY SUKH" (मेरा सुख). सलमान खान ने जैसे ही यह फोटो शेयर किया लाइक और कमेंट की बौछार हो गई.

17:18 (IST) 11 Jan 2026

Entertainment News LIVE: बॉलीवुड के इतिहास की वो फ्लॉप फिल्म, जिस IMDb ने दी 1.2 की रेटिंग

Bollywood Biggest Flop Film: बॉलीवुड ने अब तक कई सारी हीट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी है. लेकिन आज हम आपको ऐसी फिल्म के बारे में बताएंगे, जिसे सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्म का टाइटल दिया गया है. दरअसल इस फिल्म को IMDb ने सिर्फ 1.2 की रेटिंग से नवाजा है. चलिए जानते हैं उस फिल्म के बारे में. पढ़िए पूरी खबर...

17:06 (IST) 11 Jan 2026

Entertainment News LIVE: Varun Dhawan की इमेज खराब करने के लिए इन्फ्लुएंसर को इतने लाख का ऑफर, देखें वीडियो

Varun Dhawan: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन को हाल ही में जबरदस्त ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है. इस बीच अब एक इन्फ्लुएंसर ने दावा किया है कि इसके लिए उन्हें लाखों ऑफर हुए? इसका एक वीडियो भी उन्होंने शेयर किया है. पढ़ें पूरी खबर...

15:07 (IST) 11 Jan 2026

Entertainment News LIVE: Dhurandhar 2 का बजट रिवील, 2026 की सबसे महंगी बॉलीवुड फिल्मों में एंट्री

Dhurandhar 2 Budget Reveal: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' को लोगों ने बेहद प्यार दिया है और इसने जमकर कमाई की है. फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर अभी भी पकड़ बरकरार है. पढ़ें पूरी खबर...

14:15 (IST) 11 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 4-5 करोड़ में बनी वो फिल्म, जिसने अपने बजट से 7 गुना ज्यादा कमाया, 13 फिल्मफेयर भी जीते

Blockbuster Film: हिंदी सिनेमा की वो फिल्म, जिसने एक साथ 13 कैटेगिरी में फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते थे. और अपने बजट से सात गुना ज्यादा कमाई की थी. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में... पढ़ें पूरी खबर...

13:23 (IST) 11 Jan 2026

Entertainment News LIVE: Neena Gupta ने शेयर की बाइसेप्स और मस्कुलर बॉडी की फोटोज

नीना गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर बाइसेप्स और मस्कुलर बॉडी की फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में एक्ट्रेस की बॉडी एकदम बदली नजर आ रही है. पोस्ट को शेयर करते हुए नीना ने एआई को धन्यवाद दिया है. अभिनेत्री ने कैपशन में लिखा कि नमस्कार, 2026 के लिए नया अवतार 'मसल मॉमी' अनलॉक हो गया है, धन्यवाद @meta.ai अपने मस्कुलर लुक को निखारने के लिए अपनी फोटो इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपलोड करें और रीस्टाइल पर क्लिक करें और "मेक मी मस्कुलर" लिखें, जल्दी से करके goingtothegym2026.

13:17 (IST) 11 Jan 2026

Entertainment News LIVE: इंडियन आइडल सीजन 3 के विनर Prashant Tamang का निधन

Prashant Tamang Passes Away: रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 3’ के विनर और सिंगर और एक्टर प्रशांत तमांग का निधन हो गया है. प्रशांत तमांग के निधन की खबर ने हर किसी को हैरान और परेशान कर दिया है. पढ़ें पूरी खबर...

12:42 (IST) 11 Jan 2026

Entertainment News LIVE: कृति सेनन की बहन नुपूर की हुई शादी

कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन और स्टेबिन बेन शादी के बंधन में बंध गए हैं. क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से कपल ने शादी की है. सोशल मीडिया पर नुपूर और स्टेबिन की वेडिंग की वीडियो वायरल हो रही है.

11:57 (IST) 11 Jan 2026

Entertainment News LIVE: आलिया भट्ट ने यामी गौतम के 'हक' वाले किरदार को बताया फेवरेट

आलिया भट्ट ने यामी गौतम की 'हक' मूवी की काफी तारीफ की है. आलिया ने यामी की मूवी का पोस्टर शेयर कर उन्हें क्वीन बताया. साथ ही आलिया ने यामी गौतम की एक्टिंग की भी खूब तारीफ की.

11:24 (IST) 11 Jan 2026

Entertainment News LIVE: मनोज तिवारी ने वायरल मीम पर कपिल शर्मा शो में की बात

भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में नजर आए. शो में सिंगर ने अपने वायरल वीडियो पर चुप्पी तोड़ी और इसके पीछे की सच्चाई भी बताई. पढ़िए पूरी खबर

10:45 (IST) 11 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 'बिग बॉस 6 मराठी' में नजर आ सकते हैं राकेश बापट और हिंदुस्तानी भाऊ

रितेश देशमुख का रियलिटी शो 'बिग बॉस 6 मराठी' सुर्खियों में छाया हुआ है. शो के कंटेस्टेंट्स के नाम भी धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं. खबरें हैं कि शो में हिंदुस्तानी भाऊ, राकेश बापट और सोनाली राउत नजर आ सकते हैं.

10:09 (IST) 11 Jan 2026

Entertainment News LIVE: न्यू ईयर वेकेशन के बाद गोल्डन ग्लोब्स के लिए रवाना हुईं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा न्यू ईयर मनाने के बाद गोल्डन ग्लोब्स के लिए रवाना हो गई हैं. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपने फैंस को गोल्डन ग्लोब्स जाने की जानकारी शेयर की.

09:33 (IST) 11 Jan 2026

Entertainment News LIVE: प्रकृति कक्कड़ की शादी की रस्में शुरू

सिंगर प्रकृति कक्कड़ अपने बॉयफ्रेंड विनय आनंद के साथ शादी करने जा रही हैं. एक्ट्रेस की शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं. प्रकृति कक्कड़ ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर फोटो डाली हैं जिसमें वो अपनी ब्राइडल शावर पार्टी एन्जॉय करती दिखाई दे रही हैं.

09:06 (IST) 11 Jan 2026

Entertainment News LIVE: कपिल शर्मा के शो में पहुंचे भोजपुरी सितारे

नेटफ्लिक्स के शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के लेटेस्ट एपिसोड में भोजपुरी सितारों ने शिरकत की. मनोज तिवारी, पवन सिंह और निरहुआ ने ऑडियंस के साथ अपनी स्ट्रगल स्टोरी शेयर की और कई मजेदार किस्से भी बताए. पढ़िए पूरी खबर

08:27 (IST) 11 Jan 2026

Entertainment News LIVE: सिवकार्थिकेयन की 'पराशक्ति' का पहले दिन का कलेक्शन

तमिल स्टार सिवकार्थिकेयन की 'पराशक्ति' भी सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. 'पराशक्ति' ने पहले दिन 11.50 करोड़ की कमाई की. इसकी ऑक्यूपेंसी 62.79% रही. शोज की बात करें तो सुबह के शो 45.71%, दोपहर के शो 62.13%, शाम के शो 64.26% और रात के शो 79.04% रहे. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 13.65 करोड़ का कलेक्शन किया.

08:02 (IST) 11 Jan 2026

Entertainment News LIVE: 'द राजा साहब' ने अब तक कितनी की कमाई?

भास की 'द राजा साहब' को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 2 दिन हो गए हैं. फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 27.83 करोड़ की कमाई की. भारत में 2 दिनों में फिल्म ने 90.73 करोड़ की कमाई की. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनिया भर में 138.4 करोड़ का कलेक्शन किया.

07:25 (IST) 11 Jan 2026

Entertainment News LIVE: फातिमा सना शेख का बर्थडे आज

एक्ट्रेस फातिमा सना शेख आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं. 5 साल की उम्र में बॉलीवुड में कदम रखने वालीं फातिमा आज अपनी फिल्मों से ऑडियंस को एंटरटेन कर रही हैं. आमिर खान की 'दंगल' में फातिमा ने लीड एक्ट्रेस के रूप में इंडस्ट्री में एंट्री की थी और इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 2000 करोड़ का कलेक्शन किया.

07:05 (IST) 11 Jan 2026

Entertainment News LIVE: Jana Nayagan विवाद पर क्या बोले कमल हासन?

थलापति विजय की 'जन नायगन' मूवी की रिलीज डेट पर विवाद छिड़ा हुआ है. इसी बीच अब कमल हासन भी सेंसर बोर्ड पर भड़कते दिखाई दिए हैं और कमल हासन ने सेंसरशिप पर भी सवाल उठाए हैं. कमल हासन ने कहा कि इस तरह की सेंसरशिप रचनात्मकता को दबा सकती है. साथ ही उन्होंने कहा कि इससे लोगों की क्रिएटिविटी को भी नुकसान पहुंचता है. कमल हासन से पहले रामगोपाल वर्मा भी इस मुद्दे पर सवाल उठा चुके हैं.

Entertainment News : रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. फिल्म में मल्लिका प्रसाद एक विलेन का किरदार निभा रही हैं. वो फिल्म में मासूम लड़कियों की तस्करी कर रही हैं. उनका किरदार इतना क्रूर दिखाया है कि हर कोई जानना चाहता है कि कौन हैं? मल्लिका प्रसाद.रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

प्रभास इन दिनों फिल्म ‘द राजा साब’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. इस फिल्म ने अपना पहला वीकेंड पार कर लिया है और इसी के साथ ही इसने अपने पहले वीकेंड पर सेंचुरी मार ली है. नेगेटिव रिव्यू के बीच फिल्म ने महज 3 दिनों में 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो प्रभास की फिल्म ने पहले दिन 53.75 करोड़, दूसरे दिन 26 करोड़ और तीसरे दिन यानी कि संडे को 19.1 करोड़ का बिजनेस किया है, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 108 करोड़ तक पहुंच गई है. वीकेंड पर फिल्म की खास कमाई नहीं देखने के लिए मिली है. ऐसे में देखना होगा कि फिल्म अपने मंडे टेस्ट में पास हो पाती है या नहीं.

गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 में ओवेन कूपर ने रचा इतिहास

83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 का बीती शाम को आगाज किया गया. इस रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा जैसे सितारों का जलवा देखने के लिए मिला. वहीं, अगर विनर्स की लिस्ट की बात की जाए तो इसमें 16 साल के एक्टर ओवेन कूपर ने इतिहास रच दिया. उन्होंने 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा और 16 की उम्र में अपना पहला गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीता. उन्हें बेस्ट मेल एक्टर टीवी ड्रामा एडोलसेंस के लिए मिला है. उनसे पहले 20 साल की उम्र में 2010 में क्रिस ने अपना पहला गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड जीता था.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Golden Globes 2026: रेड कार्पेट पर प्रियंका चोपड़ा ने Flaunt की अपनी बड़ी सी Blue Diamond Ring! निक जोनस हुए फिदा

माही विज का लोगों पर फूटा गुस्सा

टीवी एक्ट्रेस माही विज पिछले कुछ दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में बीते दिन उन्होंने तलाक और एलिमनी की चर्चा के बीच एक फोटो शेयर की थी, जिसमें उन्होंने बेस्ट फ्रेंड नदीम के साथ फोटो शेयर की थी. उनके साथ बॉन्ड को देख यूजर्स ने उन्हें ट्रोल किया. ऐसे में अब एक्ट्रेस ने इस पर चुप्पी तोड़ी और अपना एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्हें कहते हुए देखा गया कि नदीम उनका बेस्ट फ्रेंड है और वो हमेशा ही उनका दोस्त रहेगा. एक्ट्रेस ने भड़कते हुए कहा कि ‘अब्बा’ शब्द को लोगों ने गंदा कर दिया है. उन लोगों को शर्म आनी चाहिए. उन्होंने मीडिया पर भी गुस्सा निकाला कि उनके और नदीम के बारे में घटिया बातें लिखी गई.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola