बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में किंग ने धर्मेंद्र के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है. पोस्ट को शेयर करते हुए शाहरुख ने बेहद इमोशनल कैप्शन लिखा है.
मशहूर अभिनेता जिमी क्लिफ एक कमाल के रेगे सिंगर और एक्टर थे. 81 साल की उम्र में जिमी क्लिफ ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. जिमी क्लिफ को मशहूर फिल्म ‘द हार्डर दे कम’ में एक्टिंग के लिए जाना जाता था. जिमी क्लिफ के निधन पर सभी शोक जाहिर कर रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं.
Bigg Boss 19: सलमान खान का शो ‘बिग बॉस 19’ दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है. शो अपने फिनाले के करीब जा रहा है, ऐसे में शो के लिए दर्शकों में एक्साइटमेंट और भी ज्यादा देखने को मिल रही है. पढ़ें पूरी खबर…
Dharmendra Last Rites: बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले अभिनेता धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे हैं. धर्मेंद्र का आज 24 नवंबर को निधन हो गया है. अभिनेता के अंतिम संस्कार में पूरा बॉलीवुड उन्हें आखिरी विदाई देने के लिए पहुंचा था. देखें फोटोज
राम चरण और जान्हवी कपूर अभिनीत फिल्म ‘पेड्डी’ को लेकर आज एक स्पेशल अनाउंसमेंट होनी थी, जिसे मेकर्स ने कैंसिल कर दिया है. धर्मेंद्र के निधन के बाद फिल्म के मेकर्स ने ये फैसला लिया है.
प्रीति जिंटा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में प्रीति ने हीमैन की एक फोटो शेयर की है. साथ ही बेहद लंबा-सा कैप्शन भी लिखा है.
Dharmendra Fees in Sholay: बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले धर्मेंद्र का निधन हो गया है. धर्मेंद्र के निधन से पूरा देश दुखी है. हीमैन के निधन के बाद सभी उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर…
Dharmendra Last Instagram Post: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे हैं. आज हीमैन का निधन हो गया है. धर्मेंद्र के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है. हर कोई उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहा है. पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र के निधन से उनके फैंस का रो-रोकर बुरा हाल नजर आया है. हीमैन के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उनके फैंस बुरी तरह से रो रहे हैं.
रोनित रॉय ने सोशल मीडिया से ब्रेक लिया है. इस बीच अब उन्होंने दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने धरमजी लिखा हाथ वाली इमोजी पोस्ट की है.
कपिल शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में कपिल ने हीमैन के साथ अपनी फोटो शेयर की है. साथ ही कैप्शन में लिखा है कि अलविदा धर्म पाजी, आपका जाना बहुत ही दुखदायी है, ऐसा लग रहा है जैसे दूसरी बार पिता को खो दिया है. आपने जो प्यार और आशीर्वाद दिया, वह हमेशा मेरे दिल में और यादों में रहेगा. कैसे एक पल में किसी के दिल में बस जाते हैं यह आपसे बेहतर कोई नहीं जानता था. हमारे दिल में आप हमेशा रहेंगे. ईश्वर आपको अपने चरणों में स्थान दें.
धर्मेंद्र एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं. उनके घर पर एम्बुलेंस पहुंची है. इसके साथ ही बी-टाउन के सेलेब्स भी उनके घर पहुंच रहे हैं, जिसके वीडियो सामने आए हैं.
हॉलीवुड एक्टर चक पोथास्ट को लेकर बुरी खबर सामने आ रही है कि उनका निधन हो गया है. उन्होंने 64 साल की उम्र में अंतिम सांस ली है. रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि उन्हें ब्रेन कैंसर ग्लियोब्लास्टोमा था. पढ़िए पूरी खबर.
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं. हाल ही में वह उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले के रामनगर तहसील क्षेत्र पहुंची थीं. वह मौराणिक महादेवा धाम में चल रहे महोत्सव में शनिवार रात पहुंचीं. इस दौरान रात करीब 10 बजे जैसे ही अक्षरा सिंह मंच पर आईं, पंडाल में मौजूद लोगों का उत्साह अचानक गया और माहौल पूरी तरह नियंत्रण से बाहर हो गया, जिसके बाद कुर्सियां टूटी हुई मिली.
अगस्त्य नंदा की फिल्म ‘इक्कीस’ को इस क्रिसमस 2025 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. फिल्म में धर्मेंद्र भी अहम रोल में हैं, जो कि पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं. हेल्थ की खबरों के बीच अब इस फिल्म से एक्टर का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया है.
साउथ एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अखंडा 2’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं और इस इन दिनों वह इसके प्रमोशन में बिजी हैं. ऐसे में अब उन्होंने हाल ही में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की, जिसकी तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है.
इंडियन सिनेमा के इतिहास में 300 करोड़ कमाने वाली पहली एनिमेटेड फिल्म ‘महावतार नरसिम्हा’ एक बार फिर से चर्चा में है. ये मूवी ऑस्कर्स 2025 की रेस में है. इसका मुकाबला ‘KPop डेमन हंटर्स’ समेत 35 फिल्मों में से है. पढ़िए पूरी खबर.
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लव एंड वॉर’ को लेकर चर्चा में हैं. ऐसे में अब इसके सेट से दोनों स्टार्स की तस्वीरें सामने आई है, जिसमें दोनों स्टार्स का अलग ही अंदाज देखने के लिए मिल रहा है.
टीवी रियलिटी शो ‘सा रे गा मा पा’ सीनियर्स के सीजन 5 के विनर का ऐलान हो गया है. 23 नवंबर को शो का ग्रैंड फिनाले थे, जिसमें इसका विनर, रनरअप का ऐलान किया गया. पढ़िए पूरी खबर.
इस वीकेंड हालिया रिलीज फिल्मों का जादू तो नहीं चला लेकिन, अजय देवगन और रकुल प्रीत की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ ने शानदार प्रदर्शन किया. जहां ‘120 बहादुर’ और ‘मस्ती 4’ के लिए ये पहला वीकेंड था वहीं, अजय देवगन की फिल्म का ये 10वां दिन रहा लेकिन, इसने दोनों से ज्यादा कमाई की. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने 4.50 करोड़ की कमाई की, जिसके बाद इसकी कुल कमाई 61.85 करोड़ हो चुकी है. ऐसे में अब देखना होगा कि ये फिल्में वीकडेज में कैसा परफॉर्म करती हैं. google_vignette“>पढ़िए पूरी खबर.
Entertainment News Update in Hindi: बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं. धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली है. हीमैन के निधन से पूरी इंडस्ट्री और देश में शोक की लहर है. सभी उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं. इस बीच अब मशहूर अभिनेता जिमी क्लिफ का भी निधन हो गया है.
साउथ एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अखंडा 2’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं और इस इन दिनों वह इसके प्रमोशन में बिजी हैं. ऐसे में अब उन्होंने हाल ही में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की, जिसकी तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. अगस्त्य नंदा की फिल्म ‘इक्कीस’ को इस क्रिसमस 2025 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. फिल्म में धर्मेंद्र भी अहम रोल में हैं, जो कि पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं. हेल्थ की खबरों के बीच अब इस फिल्म से एक्टर का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया है.
---विज्ञापन---
टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' की अश्लेषा सावंत और संदीप बसवाना ने शादी कर ली है. दोनों ने वेडिंग फोटोज शेयर करके अपनी वेडिंग की जानकारी शेयर की है. कपल पिछले 23 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में थे, जिसके बाद अब दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं. एक्ट्रेस ने वेडिंग फोटोज शेयर करते हुए नोट भी लिखा है. इसके साथ ही एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने अपना हेल्थ अपडेट दिया है. उन्हें हाल ही में लक्ष्मण उतेकर की फिल्म 'ईथा' की शूटिंग के दौरान चोट आई थी. वह उस समय लावणी डांस कर रही थीं. ऐसे में अब उन्होंने बताया कि उनकी तबीयत कैसी है. एक्ट्रेस ने कहा कि वह टर्मिनेटर की तरह घूम रही हैं. मांसपेशियां फट गई हैं. उन्होंने ये भी क्लीयर किया कि ये जल्द ही ठीक हो जाएगा. बस उन्हें थोड़ा आराम की जरूरत है.
---विज्ञापन---
इसके साथ ही सलमान खान का टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' धीरे-धीरे फिनाले के करीब जा रहा है. उसी के साथ ही शो में काफी ट्विस्ट भी देखने के लिए मिल रहे हैं. ऐसे में अब इस वीकेंड का वार एपिसोड में देखने के लिए मिला कि कुनिका सदानंद को घर से बेघर कर दिया गया है. गौरव, अशनूर, फरहाना और प्रणित मोरे इस हफ्ते नॉमिनेट थे. लेकिन, वो सेफ हो गए और कुनिका को घर छोड़ना पड़ा. इसके साथ ही घर में सलमान ने अमाल मलिक और अन्य कंटेस्टेंट्स की क्लास भी लगाई. अमाल ना गलती भी मानी.
यह भी पढ़ें: 120 Bahadur की कमाई में दूसरे दिन आया उछाल, Masti 4 का जान लें कैसा है हाल?
वहीं, दूसरी ओर फरहान अख्तर की '120 बहादुर' की कमाई में तीसरे दिन उछाल देखने को मिली है. फिल्म ने जहां दूसरे दिन 3.85 करोड़ की कमाई की थी. वहीं 3 दिन 4 करोड़ का बिजनेस किया है, जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 10.10 करोड़ पहुंच गई है. इसके साथ ही विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी ने तीसरे दिन 3 करोड़ की कमाई की. जबकि फिल्म ने पहले दिन 2.75 करोड़ तो दूसरे दिन भी 2.75 करोड़ का कलेक्शन किया था. पहले वीकेंड फिल्म की कुल कमाई 8.50 करोड़ रही. ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए.