Entertainment News Update in Hindi: बॉलीवुड के हीमैन कहे जाने वाले दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे हैं. धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली है. हीमैन के निधन से पूरी इंडस्ट्री और देश में शोक की लहर है. सभी उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ कर रहे हैं. इस बीच अब मशहूर अभिनेता जिमी क्लिफ का भी निधन हो गया है.
साउथ एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अखंडा 2’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं और इस इन दिनों वह इसके प्रमोशन में बिजी हैं. ऐसे में अब उन्होंने हाल ही में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की, जिसकी तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. अगस्त्य नंदा की फिल्म ‘इक्कीस’ को इस क्रिसमस 2025 के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. फिल्म में धर्मेंद्र भी अहम रोल में हैं, जो कि पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे हैं. हेल्थ की खबरों के बीच अब इस फिल्म से एक्टर का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया है.
टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ की अश्लेषा सावंत और संदीप बसवाना ने शादी कर ली है. दोनों ने वेडिंग फोटोज शेयर करके अपनी वेडिंग की जानकारी शेयर की है. कपल पिछले 23 साल से लिव-इन रिलेशनशिप में थे, जिसके बाद अब दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं. एक्ट्रेस ने वेडिंग फोटोज शेयर करते हुए नोट भी लिखा है. इसके साथ ही एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने अपना हेल्थ अपडेट दिया है. उन्हें हाल ही में लक्ष्मण उतेकर की फिल्म ‘ईथा’ की शूटिंग के दौरान चोट आई थी. वह उस समय लावणी डांस कर रही थीं. ऐसे में अब उन्होंने बताया कि उनकी तबीयत कैसी है. एक्ट्रेस ने कहा कि वह टर्मिनेटर की तरह घूम रही हैं. मांसपेशियां फट गई हैं. उन्होंने ये भी क्लीयर किया कि ये जल्द ही ठीक हो जाएगा. बस उन्हें थोड़ा आराम की जरूरत है.
इसके साथ ही सलमान खान का टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ धीरे-धीरे फिनाले के करीब जा रहा है. उसी के साथ ही शो में काफी ट्विस्ट भी देखने के लिए मिल रहे हैं. ऐसे में अब इस वीकेंड का वार एपिसोड में देखने के लिए मिला कि कुनिका सदानंद को घर से बेघर कर दिया गया है. गौरव, अशनूर, फरहाना और प्रणित मोरे इस हफ्ते नॉमिनेट थे. लेकिन, वो सेफ हो गए और कुनिका को घर छोड़ना पड़ा. इसके साथ ही घर में सलमान ने अमाल मलिक और अन्य कंटेस्टेंट्स की क्लास भी लगाई. अमाल ना गलती भी मानी.
वहीं, दूसरी ओर फरहान अख्तर की ‘120 बहादुर’ की कमाई में तीसरे दिन उछाल देखने को मिली है. फिल्म ने जहां दूसरे दिन 3.85 करोड़ की कमाई की थी. वहीं 3 दिन 4 करोड़ का बिजनेस किया है, जिसके बाद फिल्म की कुल कमाई 10.10 करोड़ पहुंच गई है. इसके साथ ही विवेक ओबेरॉय, रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी ने तीसरे दिन 3 करोड़ की कमाई की. जबकि फिल्म ने पहले दिन 2.75 करोड़ तो दूसरे दिन भी 2.75 करोड़ का कलेक्शन किया था. पहले वीकेंड फिल्म की कुल कमाई 8.50 करोड़ रही. ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए.