Live Updates
Entertainment News LIVE: विदेश में हुआ 'रामायण' का प्रीमियर
27 अक्टूबर को लॉस एंजेलिस में 'रामायण' का ग्रैंड प्रीमियर आयोजित किया गया. इसमें फिल्म की स्टारकास्ट ने रेड कार्पेट पर शाही अंदाज में एंट्री कर फैंस का दिल जीत लिया. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश के लुक के सोशल मीडिया पर खूब चर्चे हो रहे हैं. इन सितारों की एंट्री पर फैंस 'जय श्री राम' के नारे लगाते नजर आए. पैपराजी के सामने 'रामायण' की स्टारकास्ट ने पोज भी दिए.
Entertainment News LIVE: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का कड़ा पहरा
दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट दिल्ली में 30 अक्टूबर को होने जा रहा है. दिल्ली पुलिस ने भी कॉन्सर्ट को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर लिए हैं. सुरक्षा को देखते हुए जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के पास 2000 प्राइवेट गार्ड्स तैनात किए गए हैं, जिससे सुरक्षा में कोई चूक ना हो. बड़ी संख्या में फैंस दिलजीत को लाइव सुनने के लिए आ रहे हैं तो इसलिए ही सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं.
Entertainment News LIVE: रोहित शेट्टी ने दिया 'बिग बॉस 20' के फिनाले का हिंट
'बिग बॉस 20' के ग्रैंड फिनाले का हिंट रोहित शेट्टी दे चुके हैं. लेटेस्ट वीकेंड का वार वाले एपिसोड में रोहित शेट्टी ने बताया था कि शो के खत्म होने के 8 हफ्ते ही बचे हैं. जिसके बाद फिनाले की अपडेट्स सामने आने लगीं.
Entertainment News LIVE: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
शो के लेटेस्ट वीकेंड का वार वाले एपिसोड को इस बार रोहित शेट्टी ने होस्ट किया था. इस दौरान वो कंटेस्टेंट्स की जमकर क्लास लगाते नजर आए थे. वहीं रोहित शेट्टी ने कुछ कंटेस्टेंट के गेम की भी तारीफ की थी. इसी बीच रोहित शेट्टी ने फिनाले को लेकर भी हिंट दी थी. फिल्ममेकर ने कहा था कि अब सिर्फ इस शो को खत्म होने में 8 हफ्ते ही बचे हैं. जिसके बाद सोशल मीडिया पर शो के फिनाले के कयास लगाए जाने लगे. रोहित शेट्टी से मिली हिंट को देखते हुए शो का फिनाले 20 दिसंबर को हो सकता है.
Entertainment News LIVE: श्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
श्रदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी नविका कोटिया से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. 'इंग्लिश विंग्लिश' फेम एक्ट्रेस ने अपने बिजनेसमैन मंगेतर माजेन मोदी से सगाई तोड़ ली है. 6 महीने के बाद ही दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है. अब दोनों की राहें जुदा हो गई हैं. इस साल की शुरुआत में दोनों ने सगाई की थी और अपने रिश्ते की नई शुरुआत करने का फैसला किया था, लेकिन अब दोनों के रिश्ते में दरार आने की वजह से सगाई ही टूट गई है.
Entertainment News LIVE: 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म ने 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.50 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी ऑक्यूपेंसी 18.3% रही. वहीं शोज की बात करें तो 13वें दिन फिल्म के शोज 10,664 रहे. फिल्म ने भारत में अब तक महज 13 दिनों में 415.65 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 486.50 करोड़ है. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने 700 करोड़ का कलेक्शन कर मेकर्स की चांदी-चांदी करा दी है. इस फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 744 करोड़ की कमाई कर ली है.
Entertainment News LIVE: आलिया भट्ट गोवा में फैमिली के साथ वेकेशन कर रहीं एन्जॉय
आलिया भट्ट इन दिनों गोवा में अपनी फैमिली के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं. सोशल मीडिया पर फोटोज वायरल हो रही हैं. एक फोटो में आलिया भट्ट के साथ राहा, नीतू कपूर, सोनी राजदान, शाहीन भट्ट और महेश भट्ट के साथ और भी फैमिली मेंबर्स नजर आ रहे हैं. यूजर्स इस फोटो पर खूब प्यार भी लुटा रहे हैं. आलिया भट्ट के इस वेकेशन फोटो से रणबीर कपूर गायब हैं. रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण' के प्रमोशन में बिजी हैं.
Entertainment News LIVE Update in Hindi: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों गोवा में अपनी फैमिली के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं. सोशल मीडिया पर फोटोज वायरल हो रही हैं. एक फोटो में आलिया भट्ट के साथ राहा, नीतू कपूर, सोनी राजदान, शाहीन भट्ट और महेश भट्ट के साथ और भी फैमिली मेंबर्स नजर आ रहे हैं. यूजर्स इस फोटो पर खूब प्यार भी लुटा रहे हैं. आलिया भट्ट के इस वेकेशन फोटो से रणबीर कपूर गायब हैं. रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ के प्रमोशन में बिजी हैं. एक्टर की ये फिल्म सिनेमाघरों में 5 नवंबर को रिलीज होने जा रही है.
यह भी पढ़ें: ‘जेलर 2’ की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी करोड़ों की कमाई कर मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
‘जेलर 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘जेलर 2’ की कमाई में 13वें दिन गिरावट देखने को मिली. फिल्म ने 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 7.50 करोड़ का कलेक्शन किया. इसकी ऑक्यूपेंसी 18.3% रही. वहीं शोज की बात करें तो 13वें दिन फिल्म के शोज 10,664 रहे. फिल्म की कमाई में गिरावट आने के बाद भी ऑडियंस के बीच इस फिल्म का क्रेज अभी तक खत्म नहीं हुआ है. फिल्म ने भारत में अब तक महज 13 दिनों में 415.65 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म का भारतीय ग्रॉस कलेक्शन 486.50 करोड़ है. वहीं दुनियाभर में फिल्म ने 700 करोड़ का कलेक्शन कर मेकर्स की चांदी-चांदी करा दी है. इस फिल्म ने दुनियाभर में अब तक 744 करोड़ की कमाई कर ली है. अपकमिंग दिनों में ये आंकड़ा और ज्यादा बढ़ता दिखाई देने वाला है. ऐसी ही मनोरंजन से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…
संबंधित खबरें
हॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
18 mins agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
53 mins agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
1 hr agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
2 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
3 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
21 hrs agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
21 hrs ago'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
22 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
23 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines