सोशल मीडिया पर अकसर कई तरह की चीजें ट्रेंड करती रहती है. लेकिन हैरत तब होती है, जब बॉलीवुड के स्टार भी इसे फॉलो करते हुए नजर आते हैं. बता दें कि मौजूदा समय में सोशल मीडिया में एक ट्रेंड चल रहा है, जिसमें लोग साल 2016 की तस्वीरे शेयर कर अपनी यादों को ताजा कर रहे हैं. पढ़िए पूरी खबर
मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन जाकिर खान ने हैदराबाद के लाइव शो में एक ऐसा ऐलान कर दिया है, जिसकी वजह से उनके फैंस काफी उदास हो गए हैं. दरअसल उन्होंने लाइव शो में लंबे ब्रेक का अनाउंसमेंट कर दिया है. जाकिर खान ब्रेक का ऐलान करते हुए इमोशनल हो गए. उन्हों ने कहा की अब मैं लंबे ब्रेक पर जा रहा हुं यह ब्रेक 2030 तक चल सकते है.
‘बॉर्डर 2’ फिल्म का आज यानी 21 तारीख को एक ट्रिब्यूट ट्रेलर रिलीज किया गया है. इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. साल 1997 में आई फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है. इस फिल्म में सनी देओल, वरुन धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ नजर आएंगे. फिल्म का एक ट्रिब्यूट ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसमें वरुण धवन कहते हुए नजर आते हैं, “शादी में तो बुलाया नहीं तूने, तो दुश्मन बुरा मान गया.” इस पर जवाब देते हुए दिलजीत कहते हैं , “ये जो पंजाबी शादियां है ना ये लड़ाई के बीना होती नहीं है.” बॉर्डर 2 का ट्रिब्यूट ट्रेलर जब से जारी हुआ है लोगों को काफी पसंद आ रहा है. यह ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. ‘बॉर्डर 2’ फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है.
पॉपुलर शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ को लेकर कहा जा रहा है कि शो का चौथा सीजन नहीं आएगा और इसे अनिश्चित काल के लिए कैंसिल कर दिया गया है, जिससे अब फैंस का इंतजार चौथे सीजन को लेकर खत्म नहीं होगा. देखें फोटोज
बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुके और अपने करियर की पीक पॉइंट पर आकर सुशांत सिंह राजपूत की मौत हो गई थी. सुशांत की मौत के बाद फैंस के दिलों में वो आज भी जिंदा है. देखें फोटोज
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार की कार का बीते दिन एक्सीडेंट हो गया था. इस मामले पर खिलाड़ी ने अभी तक कोई रिएक्शन नहीं दिया है. हालांकि, मामले में पहली गिरफ्तारी हो चुकी है. देखें वीडियो…
भोजपुरी सिनेमा की उस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं, जिसने रिलीज के बाद 50 हफ्तों तक रूल किया था. चलिए बताते हैं इसे आप ओटीटी पर कहां पर फ्री में देख सकते हैं. पढ़िए पूरी खबर.
साउथ एक्टर थलापित विजय इस समय अपनी फिल्म Jana Nayagan को लेकर विवादों से घिरे हुए हैं. एक्टर का मूलांक इनके जीवन संघर्षों और स्वभाव को काफी अच्छे से बता सकता है. आइए जानते हैं. पढ़िए पूरी खबर…
साल 1984 में एक ऐसी फिल्म रिलीज हुई थी, जिसके सामने बड़े-बड़े स्टार्स की फिल्म ने घुटने टेक दिए थे. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ये कौन-सी फिल्म है, तो आइए जानते हैं इसके बारे में… पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड की शुरुआत में सिर्फ पुरुषों में सुपरस्टार्स हुए हैं. लेकिन इस पहली महिला सुपरस्टार ने फिल्म इंडस्ट्री का रुख बदल दिया. ये एक्ट्रेस जितेंद्र-धर्मेंद्र से ज्यादा फीस चार्ज करती थी. पढ़िए पूरी खबर…
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने Mardaani 3 के ट्रेलर पर कमेंट किया है. उन्होंने रानी की एक्टिंग और फिल्म की स्क्रिप्ट को फियरवेस और अनस्टॉपेबल बताया है. यह फिल्म 30 जनवरी, 2026 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है.
TV Actor अभिनव शुक्ला ने नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत पर NDRF की टीम को खूब कोसा. उन्होंने बोला कि ‘युवराज की गाड़ी पानी में गिरने के 2 घंटे बाद तक युवा अपनी जान के लिए तड़पता रहा. लेकिन NDRF की टीम और फायर डिपार्टमेंट के अधिकारियों के होने के बावजूद भी युवा की जिंदगी ना बच सकी. इस घटना की जिम्मेदारी अधिकारियों को लेनी चाहिए.’
बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की डेब्यू फिल्म को लोगों का बेहद प्यार मिला था. इस फिल्म को आज भी लोग देखना पसंद करते हैं. आइए जानते हैं कि सनी की डेब्यू फिल्म के लिए उन्हें कितनी फीस मिली थी? पढ़ें पूरी खबर…
Jennifer Winget ने भी इंस्टाग्राम के 2016 ट्रेंड में भाग लिया है. इसमें उन्होंने अपनी कुछ पुरानी तस्वीरें फोटोज शेयर की. कैप्शन में लिखा- ‘मुझे उस समय नहीं पता था, लेकिन 2016 ने मुझे नया रास्ता दिखाया. अब समय बीत चुका है लेकिन उसका असर अभी तक है. पीछे हुई हर चीज के लिए शुक्रगुजार हूं.’
बॉलीवुड में कई स्टार्स हैं जो करोड़ों कमाते हैं. मगर फिर भी इनकी पत्नियां इनसे कई ज्यादा कमाती हैं. उनके बड़े बड़े करोड़ों के बिजनेस उनकी कमाई को फीका कर देते हैं. आइए जानते हैं ऐसे 5 सुपरस्टार्स के बारे में. पढ़िए पूरी खबर…
बॉलीवुड के पर्फेक्शनिस्ट आमिर खान ने अपने शो ‘सत्यमेव जयते’ को लेकर अहम जानकारी दी. जब उनसे पूछा गया कि सत्यमेव जयते शो का कोई दूसरा भाग भविष्य में कभी आ सकता है? तो इसके जवाब में आमिर ने कहा कि सत्यमेव जयते की पूरी टीम अब उनकी Paani Foundation में काम कर रही हैं और वे उससे खुश हैं.
धुरंधर की एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं. माथे पर बिंदी और चूड़ियों के साथ कैप्शन में लिखा- ट्रेलर लॉन्च्ड. ये लुक उनकी आने वाली फिल्म euphoria का है. फैंस ऐसा खूबसूरत लुक देखकर हैरान रह गए.
जल्द ही सिनेमा घरों में Mardaani 3 रिलीज हो जाएगी. इस बीच रानी मुखर्जी लगातार प्रमोशन कर रही हैं, जिसके लिए वे आज मुंबई के St Xavier College में पहुंची. उन्होंने इस कॉलेज में अपनी फिल्म हिचकी के लिए शूटिंग की थी. इस दौरान रानी ने बच्चों के साथ फिल्म का टीजर देखा.
20 जनवरी को विजय थलापति की फिल्म ‘जन नायकन’ फिल्म की सुनवाई करते हुए मद्रास हाई कोर्ट ने फैसले को सुरक्षित रख लिया है. हालांकि फिल्म की अगली सुनवाई कल यानी 21 तारीख की जाएगी. विजय थलापति अपनी फिल्म को रिलीज कराने के लिए काफी कानूनी संघर्ष कर रहे हैं. आपको बता दें कि फिल्म ‘जन नायकन’ 9 जनवरी को रिलीज होने वाली थी.
सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. इस बीच अगर आप भी देशभक्ति से भरी फिल्में देखना चाहते हैं, तो हम आपको उन्हीं फिल्मों के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं… पढ़ें पूरी खबर…
Entertainment News Update in Hindi: 'बॉर्डर 2' फिल्म का आज यानी 21 तारीख को एक ट्रिब्यूट ट्रेलर रिलीज किया गया है. इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. साल 1997 में आई फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है. इस फिल्म में सनी देओल, वरुन धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ नजर आएंगे. फिल्म का एक ट्रिब्यूट ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसमें वरुण धवन कहते हुए नजर आते हैं, "शादी में तो बुलाया नहीं तूने, तो दुश्मन बुरा मान गया." इस पर जवाब देते हुए दिलजीत कहते हैं , "ये जो पंजाबी शादियां है ना ये लड़ाई के बीना होती नहीं है." बॉर्डर 2 का ट्रिब्यूट ट्रेलर जब से जारी हुआ है लोगों को काफी पसंद आ रहा है. यह ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. 'बॉर्डर 2' फिल्म 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है.
आलिया भट्ट, विक्की कौशल और रणबीर कपूर की 'लव एंड वॉर' एक बार फिर टल गई है. फिल्म की रिलीज डेट अभी तक सामने नहीं आई है, लेकिन खबरें आई थी कि फिल्म को 2027 में रिलीज किया जा सकता है. हालांकि फिल्म से जुड़े सूत्र ने 2027 रिलीज की खबरों को गलत बताते हुए कहा है कि फिल्म 2026 में ही रिलीज होगी. सूत्र के मुताबिक, संजय लीला भंसाली हाल ही में फिल्म का एक गाना शूट कर चुके हैं और साथ ही फिल्म के ज्यादातर अहम सीन पहले ही पूरे किए जा चुके हैं. बता दें इस फिल्म में आलिया, विक्की और रणबीर तीनों साथ में स्क्रीन पर नजर आएंगे और तीनों के फैंस को इस फिल्म का काफी लंबे समय से इंतजार है. इससे पहले रणबीर कपूर की 'रामायण: पार्ट 1' इस साल नवंबर में सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है.
---विज्ञापन---
'द राजा साहब' ने 200 करोड़ किए पार
वहीं प्रभास की 'द राजा साहब' ने बॉक्स ऑफिस पर 11वें दिन गिरावट देखने को मिली. फिल्म ने 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 1.15 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 140.50 करोड़ कमा लिए हैं. वर्ल्डवाइड ये आंकड़ा 200 करोड़ पहुंच गया है. प्रभास की फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है. अपकमिंग दिनों में भी फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: BO Collection: ‘द राजा साहब’ ने 200 करोड़ किए पार, ‘राहु-केतु’ और ‘हैप्पी पटेल’ ने 4 दिनों में कितने छापे नोट?
'राहु-केतु' और 'हैप्पी पटेल' का कलेक्शन
पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की 'राहु-केतु' ने चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर 0.4 करोड़ की ही कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक महज 4.8 करोड़ ही कमाए हैं. वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में फिल्म ने अब तक 5.2 करोड़ की कमाई कर ली है. इसके साथ ही 'हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' ने चौथे दिन 0.4 करोड़ की ही कमाई की. भारत में फिल्म ने अब तक 4.75 करोड़ की कमाई कर ली है और इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 5.15 करोड़ पहुंच गया है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट से जुड़ी ताजा अपडेट्स जानने के लिए हमारे साथ News24 के लाइव में बने रहिए…