ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ को थिएटर्स में रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने बवाल काट रखा है. sacnilk.com के अनुसार, इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 6वें दिन 28.43 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 285.18 करोड़ रुपये हो गया है.
एक्ट्रेस नेहा मर्दा ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने नए लुक की फोटोज शेयर की हैं. इन तस्वीरों में हसीना बेहद खूबसूरत लग रही हैं. फैंस नेहा की इन फोटोज पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और कमेंट्स में उनकी तारीफ करते हैं.
---विज्ञापन---
Katrina Kaif Baby Shower: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं. कैटरीना कैफ से जुड़ी हर खबर पर फैंस की नजर है और हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है. पढ़ें पूरी खबर…
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लोक और भक्ति गायिका मैथिली ठाकुर के राजनीति में उतरने की चर्चा जोरों पर है. मैथिली ने कहा कि वह राजनीति करने या खेल खेलने नहीं, बल्कि बिहार में बदलाव लाने के लिए शक्ति हासिल करना चाहती हैं. उन्होंने कहा कि अगर उन्हें अपने क्षेत्र की सेवा करने का अवसर मिला तो यह उनके लिए गर्व की बात होगी. पढ़ें पूरी खबर…
---विज्ञापन---
Mona Singh Birthday: पॉपुलर एक्ट्रेस मोना सिंह की फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. मोना की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भी छा जाती हैं. एक्ट्रेस 8 अक्टूबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने वाली हैं. पढ़ें पूरी खबर…
बॉलीवुड अभिनेत्री रिद्धि डोगरा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें को कश्मीर की वादियों में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर यूजर्स ने जमकर प्यार लुटाया है.
---विज्ञापन---
साल 2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘चांदनी बार’ के दूसरे पार्ट का ऐलान हो चुका है. हालांकि, फिल्म के टाइटल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. इसको लेकर निर्माता संदीप सिंह की शिकायत की गई है.
विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं. इन तस्वीरों में एक्टर का नया लुक देखने को मिल रहा है. विक्की के इस पोस्ट पर करण ओजला ने भी कमेंट किया है. करण ने अपने कमेंट में लिखा में Dhakki aundaaa bai.
---विज्ञापन---
‘पीके’ और ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ जैसी फिल्मों और वेब सीरीज में काम कर चुके एक्टर गोविंद पांडेय ने न्यूज 24 हिंदी के साथ एक्सक्लूसिव बात की. उन्होंने अपने करियर से लेकर जिंदगी के अनुभव और अनसुने किस्से के बारे में बताया. पढ़िए पूरी खबर.
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार एक बार फिर से अपने अनोखे सवाल को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर अभिनेता का वीडियो वायरल हो रहा है. एक्टर ने पहले पीएम मोदी से ऐसा सवाल किया था और अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से ये सवाल किया है. पढ़ें पूरी खबर…
---विज्ञापन---
Thalapathy Vijay On Karur Stampede: पॉपुलर एक्टर और तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के प्रमुख विजय ने करूर रैली के भगदड़ पीड़ितों से बात की है. इतना ही नहीं बल्कि अभिनेता ने बात करते हुए मदद का भी आश्वासन दिया है. पढ़ें पूरी खबर…
बिहार चुनाव 2025 की चर्चा के बीच भोजपुरी स्टार्स और नेताओं की मुलाकात का सिलसिला जारी है. ऐसे में अब जानी-मानी भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह ने बेगूसराय से बीजेपी सांसद गिरिराज सिंह से मुलाकात की है, जिसकी तस्वीर को भी एक्स अकाउंट पर शेयर की है. देखिए पोस्ट…
---विज्ञापन---
विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की जोड़ी पर्दे पर नजर आने वाली है. दोनों मनीष मल्होत्रा के पहले प्रोडक्शन ‘गुस्ताख इश्क’ में नजर आने वाले हैं. ऐसे में अब इसका एक गाना रिलीज किया गया है, जिसके बोल ‘आप इस धूप में’ है. वीडियो में उनके बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है. देखिए वीडियो…
भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी अपनी नई फिल्म को लेकर चर्चा में हैं लेकिन, उनकी मूवी खेसारी लाल यादव के साथ नहीं बल्कि दूसरे अभिनेता के साथ आ रही है. चलिए बताते हैं उन्हें किसका साथ मिला है. पढ़िए पूरी खबर.
---विज्ञापन---
फिल्म ‘बंटी और बबली’ का ब्लॉकबस्टर गाना ‘कजरा रे’ को लेकर सिंगर अलीशा चिनॉय ने बताया कि इसे गाने के लिए उन्हें 15 हजार रुपये दिए गए थे, जिसे उन्होंने लेने से इनकार कर दिया था. पढ़िए पूरी खबर.
होम्बले फिल्म्स के बैनर तले बनी ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ के प्रीक्वल ने बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रखा है. इस फिल्म को पिछले हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज किया गया. मूवी ने अच्छी खासी कमाई की और इसे लोगों ने काफी पसंद किया. ऐसे में अब इसकी टीम और स्टार ऋषभ शेट्टी ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात की. मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में हुई इस मुलाकात में फिल्म की टीम अभिनेता और निर्देशक ऋषभ शेट्टी भी शामिल थे. उन्होंने अपनी इस मुलाकात के बारे में अपने एक्स हैंडल पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा है, “आज मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में हम कांतारा: चैप्टर 1 के एक्टर और डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी, और उनकी टीम से मिले.
---विज्ञापन---
‘बिग बॉस 19’ के वीकेंड का वार में सलमान खान ने अमाल और अभिषेक की लड़ाई पर बात करते हुए अभिषेक को फटकार लगाई. इस पर नेटिजन्स सलमान खान को बायस बोलने लगे. अब एक्स कंटेस्टेंट शिल्पा शिरोडकर सपोर्ट में आई हैं. टेली चक्कर से बात करते हुए शिल्पा ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि सलमान खान बायस हैं. हम लोगों को भी सलमान ने अच्छे से गाइड किया था.
दिग्गज फिल्ममेकर महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) खुद से जुड़ा एक किस्सा सुनाया है. उन्होंने बताया कि उनके साथ 4 लड़कों ने ओछी हरकत की थी. उनका रास्ता रोक लिया गया था. पढ़िए पूरी खबर.
---विज्ञापन---
‘द बैर्ड्स ऑफ बॉलीवुड’ फेम एक्टर लक्ष्य लालवानी के नए प्रोजेक्ट्स को लेकर चर्चा जोरों पर है कि वह दिग्गज फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली के साथ नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं. इसकी वजह है कि उन्हें एक हफ्ते में दो बार दोनों को डायरेक्टर के मुंबई ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया है. इसके बाद बाजार गर्म है कि ये नए प्रोजेक्ट्स पर काम करते हुए नजर आ सकते हैं.
अदिवी शेष और मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ की रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई है. पहले ये फिल्म 25 दिसंबर, 2025 को रिलीज होने जा रही थी. 123 तेलुगु के अनुसार अब इस फिल्म की रिलीज डेट टल गई है. इसके पीछे का कारण ये है कि अदिवी शेष को एक्शन सीन करते हुए चोट लग गई थी, जिससे अभी भी वो उभर रहे हैं.
---विज्ञापन---
Entertainment News in Hindi: विजय वर्मा और फातिमा सना शेख की जोड़ी पर्दे पर नजर आने वाली है. दोनों मनीष मल्होत्रा के पहले प्रोडक्शन ‘गुस्ताख इश्क’ में नजर आने वाले हैं. ऐसे में अब इसका एक गाना रिलीज किया गया है, जिसके बोल ‘आप इस धूप में’ है. वीडियो में उनके बीच कमाल की केमिस्ट्री देखने के लिए मिल रही है.
---विज्ञापन---
'बिग बॉस 19' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने अमाल और अभिषेक की लड़ाई पर बात करते हुए अभिषेक को फटकार लगाई. इस पर नेटिजन्स सलमान खान को बायस बोलने लगे. अब एक्स कंटेस्टेंट शिल्पा शिरोडकर सपोर्ट में आई हैं. शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के 60 करोड़ ठगी मामले में EoW ने एक्ट्रेस का बयान दर्ज किया है. आर्थिक अपराध शाखा (EoW) ने इस मामले में शिल्पा शेट्टी से लगभग साढ़े चार घंटे तक पूछताछ की. ईओडब्ल्यू ने बताया कि शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा समेत अब तक 5 लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं.
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: Kantara Chapter 1 मंडे टेस्ट में भी पास, बॉक्स ऑफिस पर 5 दिनों में 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
---विज्ञापन---
वहीं दूसरी ओर ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा चैप्टर 1' ने दुनिया भर में बॉक्स ऑफिस पर महज 5 दिनों में 362.75 करोड़ की कमाई कर ली है. भारत में फिल्म ने अब तक 255.75 करोड़ का बिजनेस किया है. अपकमिंग वीकेंड पर फिल्म की कमाई में और उछाल देखने को मिलेगा. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की मसालेदार खबरें जानने के लिए News24 के लाइव में बने रहिए. यहां आपको फिल्म इंडस्ट्री की हर छोटी से बड़ी ताजा अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगी.
---विज्ञापन---