Live Updates
Avneet Kaur ने ब्लैक आउटफिट में शेयर की फोटो, लिखा ये कैप्शन
अवनीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं। इस पोस्ट में अवनीत ने कई फोटोज शेयर की हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए अवनीत ने इसके कैप्शन में लिखा है कि सॉरी ट्रैफिक बहुत ज्यादा था।
Disha Patani का नया लुक देखा क्या? अगर नहीं तो यहां देखें
दिशा पटानी ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ब्लू कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं, जिसमें वो बेहद सुंदर लग रही हैं। दिशा ने कैमरे के सामने अलग-अलग अंदाज में पोज दिए हैं।
भारती सिंह ने पति संग शेयर की फोटो, कपल ने यूं दिया पोज
पॉपुलर कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर पति के साथ एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में कपल ने कोजी पोज दिए हैं। फोटो में भारती और हर्ष दोनों ही बेहद कमाल लग रहे हैं।
Miss World 2025 का इवेंट शुरू हो गया है, नंदिनी गुप्ता करेगी भारत को रिप्रजेंट
मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता 2025 का आगाज हो गया है। इस रेस में कई हसीनाएं शामिल हैं, देखने वाली बात होगी कि 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का विनर कौन होगा?
Rubina Dilaik का मई महीना कैसा रहा? एक्ट्रेस ने दिखाई झलक
रुबीना दिलैक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने अपनी मई की झलकियां शेयर की हैं। पोस्ट में एक्ट्रेस ने कई तस्वीरें शेयर की हैं। यहां आप उनके पोस्ट को देख सकते हैं।
बीवी के बर्थडे पर Naga Chaitanya ने लुटाया प्यार, Sobhita Dhulipala संग शेयर किया पोस्ट
आज 31 मई को नागा चैतन्य की वाइफ शोभिता का बर्थडे है। इस खास मौके पर नागा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने शोभिता को बर्थडे विश किया है। नागा ने इसके कैप्शन में लिखा है कि हैप्पी बर्थडे माई लेडी।
Housefull 5 का नया गाना रिलीज, कैसा है The Phoogdi Dance?
अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'हाउसफुल 5' का नया गाना The Phoogdi Dance रिलीज हो गया है। ये गाना इंटरनेट पर आते ही छा गया। गाने को लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
Lara Dutta के पिता का निधन, इस हाल में नजर आई एक्ट्रेस
लारा दत्ता के पिता का निधन हो गया है। zoomtv के इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें जानकारी दी गई है कि लारा अपनी पति महेश भूपति संग अपने पिता विंग कमांडर एलके दत्ता के अंतिम संस्कार में पहुंची हैं।
Urvashi Rautela पूजा करती आई नजर, एक्ट्रेस ने शेयर किया पोस्ट
उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट स्टोरी पोस्ट की है। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी खुद की एक फोटो शेयर की है, जिसमें वो आंखें बंद किए और हाथ जोड़े नजर आ रही हैं। फोटो को देखकर ऐसा लग रहा है कि उर्वशी रौतेला पूजा कर रही हैं।
यूजी चहल की रूमर्ड गर्लफ्रेंड को मिलेगा अवॉर्ड, देखें RJ Mahvash का पोस्ट
आरजे महवश सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। महवश ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने जानकारी दी है कि उन्हें 'डिजिटल आइकन एंड इमरजिंग फिल्म प्रोड्यूसर' के अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। ये इवेंट 12 जुलाई 2025 को मुंबई में होगा।
Adah Sharma ने शेयर किया लेटेस्ट पोस्ट, लिखा ये कैप्शन
अदा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में अदा के हाथ में पिज्जा का डब्बा नजर आ रहा है। पोस्ट को शेयर करते हुए अदा ने इसके कैप्शन में लिखा है कि पिज्जा किसने ऑर्डर किया? सॉरी फॉर सलाइस कम है, मैं सिर्फ चेक कर रही थी कि टेस्ट ठीक है या नहीं और पिज्जा के दो सलाइस को ठंड लग रही थी तो...
Sanoj Mishra को दिल्ली HC से मिली बड़ी राहत
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा को फिल्म देकर लाइमलाइट में आने वाले सनोज मिश्रा को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। बता दें कि सनोज मिश्रा पर दुष्कर्म के आरोप लगे थे। इसके बाद उन्हें 30 मार्च को गिरफ्तार कर लिया गया था। शुक्रवार 30 मई को दिल्ली हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई की जिसके बाद सनोज मिश्रा को जमानत दे दी गई। इसके साथ ही कोर्ट ने कहा कि ऐसे झूठे आरोपों का बढ़ता चलन समाज के लिए चिंता का विषय है।
Housefull 5 का नया सॉन्ग 'द फूगड़ी डांस' रिलीज
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म 'हाउसफुल 5' का नया सॉन्ग 'द फूगड़ी डांस' रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में नाना पाटेकर अपने अनोखे अंदाज में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि इसमें वह खुद तो डांस कर रहे हैं। साथ में अन्य स्टारकास्ट को भी डांस करवा रहे हैं। वहीं गाने के लिरिक्स में पिछली सीरीज के गाने के कुछ-कुछ शब्दों का इस्तेमाल होते हुए सुना जा सकता है। जैसे कि 'पापा जाग जाएगा' का इस्तेमाल हुआ है। बता दें कि 'हाउसफुल 5' 6 जून को रिलीज हो रही है।
Smriti Irani ने शुरू की 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की शूटिंग!
एकता कपूर का शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का दूसरा सीजन पिछले काफी वक्त से चर्चा में है। अब खबर है कि एक्ट्रेस और मंत्री स्मृति ईरानी ने दूसरे सीजन के लिए शूटिंग शुरू कर दी है। इंडिया फोरम की रिपोर्ट के मुताबिक, शो का पोस्टर शूट हो चुका है। जून के पहले हफ्ते में इसे रिलीज किया जा सकता है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' उसी तारीख से शुरू होगा जिस दिन से इसका पहला सीजन साल 2000 में रिलीज हुआ था। यानी कि यह शो भी 3 जुलाई से दस्तक दे सकता है। शो में स्मृति ईरानी के अलावा अमर उपाध्याय नजर आएंगे।
महेश बाबू का फैन असली सांप लेकर पहुंच गया थिएटर
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की दीवानियत का अंदाजा उस वक्त लगाया जा सकता है, जब उनकी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होती है। बीते दिन 30 मई को सुपरस्टार की 010 की फिल्म खलेजा फिर रिलीज हुई। इस दौरान महेश बाबू का एक फैन आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा स्थित एक थिएटर में असली सांप लेकर पहुंच गया। पहले दर्शकों को लगा कि वह हाथ में नकली सांप लिए हुए है। जब सांप हिलने लगा तो दर्शकों में अफरा-तफरी मच गई। दरअसल, फिल्म के एक सीन में महेश बाबू नकली सांप लिए रेगिस्तान में चलते नजर आए थे। फैन ने उस सीन को रीक्रिएट करने की कोशिश की।
SJ Suriya ने नानी से क्यों मांगी माफी?
गद्दार तेलंगाना फिल्म पुरस्कार में साउथ सुपरस्टार एसजे सूर्या को उनकी फिल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिंग किरदार का अवॉर्ड मिला था। उस वक्त सुपरस्टार नानी ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी थी। उनके बधाई मैसेज पर सूर्या ने उनका आभार व्यक्त किया। अब दो दिन बाद सूर्या अपने मैसेज से खुश नजर नहीं आए। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट लिखते हुए नानी से माफी मांगी और लिखा, 'डियर नेचुरल स्टार @NameisNani सर... माफ करिए शूटिंग के बीच मैंने ट्वीट किया जो उचित नहीं था। सिर्फ धन्यवाद सर निश्चित रूप से पर्याप्त नहीं है। आपके और डायरेक्टर विवेक सर के सपोर्ट के बिना शूटिंग से इस ट्वीट तक वह आउटपुट संभव नहीं था।' यहां देखें एसजे सूर्या का पूरा मैसेज...
Miss World 2025 में लाइव परफॉर्मेंस देंगे ये स्टार्स
मिस वर्ल्ड 2025 का ग्रैंड फिनाले आज हैदराबाद में होने जा रहा है। इस खास मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस लाइव परफॉर्मेंस देंगी। उनके अलावा ईशान खट्टर भी लाइव परफॉर्म करेंगे। इस प्रतियोगिता को आज शाम 6:30 बजे से सोनी लिव पर देख सकेंगे। इसके अलावा यह शो www.watchmissworld.com पर ऑनलाइन देखा जा सकेगा। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में मानुषी छिल्लर मुख्य अतिथि होंगी। वही सोनू सूद जज पैनल का हिस्सा होंगे।
Miss World 2025 के क्राउन की कीमत कितनी?
72वें मिस वर्ल्ड फेस्टिवल 2025 का आज 31 मई को ग्रैंड फिनाले है, जो हैदराबाद के हाईटेक एग्जिबिशन सेंटर में होगा। राजस्थान की नंदिनी गुप्ता भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। अगर वह जीतती हैं तो उन्हें 1770 चमचमाते हीरों से जड़ा क्राउन पहनाया जाएगा। मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, मिस वर्ल्ड के क्राउन में 175.49 कैरेट के नीलम जड़े हुए हैं। इसके अलावा 18 कैरेट सफेद सोने से बने इस क्राउन की कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई जाती है।
Bhool Chuk Maaf ने बनाया शानदार रिकॉर्ड
राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म 'भूल चूक माफ' की रिलीज को एक हफ्ते से ज्यादा वक्त हो चुका है। यह फिल्म कमाई के मामले में भले ही बॉक्स ऑफिस पर जद्दोजहद कर रही हो लेकिन ऑफिशियल तौर पर 'भूल चूक माफ' इस साल 2025 की सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक इसने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर अब तक 47.34 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 'भूल चूक माफ' से पहले सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में सबसे ऊपर छावा का नाम है। इसके बाद रेड 2, स्काई फोर्स, सिकंदर, केसरी चैप्टर: 2 और आखिरी में जाट का नाम है।
हॉलीवुड एक्ट्रेस Evangeline Lilly की बिगड़ी सूरत
हॉलीवुड एक्ट्रेस इवैंजलीन लिली ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनके चेहरे का लुक पूरी तरह से बिगड़ा हुआ नजर आ रहा है। एक्ट्रेस की नाक और होंठ पर गहरे और गंभीर घाव हैं। इसके अलावा टांके भी लगे हुए हैं, जिसे देखने के बाद उनके फैंस भी शॉक्ड रह गए हैं। इवैंजलीन ने बताया है कि वह समुद्र तट पर बेहोश हो गई थीं और मुंह के बल एक चट्टान से टकरा गई थीं। इस वजह से उनके चेहरे पर काफी चोटें आ गई हैं।
Adnan Sami ने मुंबई एयरपोर्ट पर निकाली भड़ास
सिंगर अदनान सामी ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए मुंबई एयरपोर्ट पर भड़ास निकाली है। उन्होंने लिखा, 'मुंबई एयरपोर्ट पर प्रणाम सेवा इंडिया में सबसे अकुशल, लापरवाही और आलसी सेवा बन गई है। उन्हें अपने कस्टमर की बिल्कुल परवाह नहीं है। भयानक! इतने भयानक एक्सपीरियंस। शर्मनाक।' बता दें कि एयरपोर्ट पर प्रणाम सेवा यात्रियों को सहज फील कराना है। ये सेवा ट्रैवल प्रोसेस को आसान बनाने के लिए VIP प्रोटोकॉल के साथ गतिशीलता सहायता और बैगेज हैंडलिंग देना भी है। अदनान सामी ने साफ तौर पर नहीं बताया है कि उन्हें किस चीज से निराशा हुई है।
मंत्री शिवराज तंगदागी ने कमल हासन पर साधा निशाना
साउथ सुपरस्टार कमल हासन ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'ठग लाइफ' के एक इवेंट में कहा था कि कन्नड़ भाषा तमिल से जन्मी है। उनके इस बयान पर शुरू हुआ विवाद अभी तक नहीं थमा है। एक ओर एक्टर ने अपने इस बयान पर माफी मांगने से इनकार कर दिया है। दूसरी ओर कर्नाटक के मंत्री शिवराज तंगदागी ने कमल हासन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जब तक एक्टर अपनी टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगते हैं तो कर्नाटक में उनकी सभी फिल्मों पर 'प्रतिबंध' लगा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई कितना भी बड़ा व्यक्ति क्यों न हो, अगर कन्नड़ और कर्नाटक की जमीन और पानी के खिलाफ बोलेगा तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कमल हासन को माफी मांगनी होगी।
बिग बॉस ओटीटी फेम सिंगर बने जुड़वां बच्चों के पिता
बिग बॉस ओटीटी फेम पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा जुड़वां बच्चों के पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी प्रिया बेनीवाल ने ट्विन्स को जन्म दिया है। इस गुड न्यूज को सिंगर ने खुद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए शेयर किया है। जाहिर है कि कपल ने इसी साल के फरवरी महीने में फैंस को बताया था कि वह जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। अब कपल के घर डबल खुशियों ने दस्तक दी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- सिंगर Millind Gaba के घर आईं डबल खुशियां, पत्नी Pria Beniwal ने ट्विन्स को दिया जन्म
करण टैकर खुद को मानते हैं भाग्यशाली
एक्टर करण टैकर अब टीवी से निकलकर ओटीटी प्लेटफॉर्म तक अपना नाम कमा चुके हैं। ANI के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि वह खुद को बहुत भाग्यशाली मानते हैं क्योंकि उन्हें अपने करियर में उन्हें किसी से नफरत नहीं मिली है। करण कहते हैं, 'इंडस्ट्री में मेरा बहुत खुले दिल से वेलकम किया गया है। क्या बाहरी लोगों के लिए ऐसा मुमकिन है? बेशक... ये हमारी बिरादरी या इंडस्ट्री नहीं है। बहुत सारे दरवाजे खटखटाने पड़ते हैं।' करण आगे कहते हैं कि आप फिल्म स्टार्स से कॉम्पिटीशन नहीं कर सकते क्योंकि उनके पास बहुत कुछ है। उनका अपना स्ट्रगल हो सकता है लेकिन उन्हें निश्चित रूप से बहुत कुछ मिलता है। यहां सुनें करण टैकर का पूरा इंटरव्यू।
Diljit Dosanjh की 'डिटेक्टिव शेरदिल' की रिलीज डेट आउट
पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की अपकमिंग फिल्म ‘डिटेक्टिव शेरदिल’ पिछले काफी वक्त से चर्चा में बनी हुई है। अब मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट अनाउंस कर दी है। ‘डिटेक्टिव शेरदिल’ 20 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म को रवि छाबड़िया ने डायरेक्ट किया है।
Housefull 5 को मिला U/A सर्टिफिकेट
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की अपकमिंग कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म 'हाउसफुल 5' को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने U/A 16+ सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, CBFC ने फिल्म में कुछ बदलाव किए हैं। ऑडियो से 'निकल दूंगी' संवाद में बदलाव किया गया है। इसके अलावा 'आइटम' और 'हराम' जैसे कुछ शब्दों को बदलवाया गया है। साथ ही फिल्म से कामुक दृश्यों और कुछ संवादों में बदलाव किया गया है।
आरजे महवश ने किया क्रिप्टिक पोस्ट
आरजे महवश क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के साथ डेटिंग रूमर्स को लेकर अक्सर लोगों का ध्यान खींचती हैं। इस बीच उन्होंने एक क्रिप्टिक पोस्ट लिखा है, जो लोगों का ध्यान खींच रहा है। पोस्ट में महवश ने लिखा, 'जरूरी ये नहीं कि आप जानते हैं कि आपने किसी के साथ गलत नहीं किया। आप हमेशा अपने इरादों के साथ शुद्ध रहे हैं। आपको याद है कि आपको भगवान के पास जाना है। अपने नैतिकता के हिसाब से जिएं। बाकी जो लोग कहते हैं, वो सब शोर है। इसे रद्द करें।'
टेलर स्विफ्ट ने दी खुशखबरी
सिंगर टेलर स्विफ्ट ने अपने फैंस को खुशखबरी देते हुए एक पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने बताया कि स्कूटर ब्राउन से अपनी पहली 6 एल्बमों के मास्टर रिकॉर्ड की मालकिन बन गई हैं। सिंगर ने एक्स पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिसमें वह सभी एल्बम को दिखाते हुए जमीन पर बैठी हैं। इस पोस्ट के साथ टेलर ने कैप्शन दिया, 'तुम मेरे साथ हो।' इसके साथ में उन्होंने कलरफुल हार्ट इमोजी शेयर किए हैं।
शोभिता धुलिपाला का जन्मदिन आज
एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला आज 31 मई, 2025 को अपना 33वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस पिछले साल ही नागा चैतन्य के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। ऐसे में फैंस भी बेताब हैं जानने के लिए कि नागा जन्मदिन के खास मौके पर लविंग वाइफ शोभिता को कैसे बर्थडे विश करते हैं? शोभिता के करियर की बात करें तो वह फेमिना मिस इंडिया की रनरअप रह चुकीं हैं। बतौर मॉडल अपना करियर शुरू करने वालीं शोभिता धुलिपाला की गिनती आज की टॉप एक्ट्रेस में होती है।
TV पर Pushpa 2 दे रही दस्तक
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा 2' पिछले साल 5 दिसंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके बाद फिल्म ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक दी। अब पुष्पा 2 टीवी पर एंट्री करने के लिए तैयार है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 'पुष्पा 2: द रूल' हिंदी आज 31 मई को शाम 7.30 बजे जी सिनेमा पर टेलीकास्ट की जाएगी। बता दें कि अल्लू अर्जुन स्टारर इस फिल्म ने दुनियाभर में 1871 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
Entertainment: मनोरंजन जगत की ताजा और चटपटी खबरों को आप तक पहुंचाने के लिए हम News24 का लाइव ब्लॉग लेकर आए गए हैं। आज की शुरुआत साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ करते हैं, जिनकी ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2’ टीवी पर दस्तक देने के लिए तैयार है। दूसरी ओर एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। आरजे महवश ने एक बार फिर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है, जबकि सिंगर टेलर स्विफ्ट ने अपडेट दिया है कि वह अपनी 6 एल्बम की मालकिन बन गई हैं। इंडस्ट्री से जुड़े ऐसे ही अपडेट्स पाने के लिए हमारे साथ बने रहें।
संबंधित खबरें
‘अल्लाह’ लिखी टी-शर्ट को लेकर घिरीं अर्जुन बिजलानी की पत्नी, अब मांगी माफी
9 hrs agoCJP पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने लगाया US फंडिंग का आरोप
10 hrs ago'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में छापे 140 करोड़! जानें कब होगी रिलीज?
13 hrs agoकाजी तौकीर की शर्मनाक हरकत! स्काउट के कान में थूकने पर भड़के सेलेब्स
14 hrs agoप्रकाश राज ने CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत पर तोड़ी चुप्पी
15 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
19 hrs ago'ये खतरनाक है…', Bigg Boss 20 में नकुल ढुल के खिलाफ हुए सभी कंटेस्टेंट्स
20 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
21 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
23 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines