सिंगर Millind Gaba के घर आईं डबल खुशियां, पत्नी Pria Beniwal ने ट्विन्स को दिया जन्म

Millind Gaba-Pria Beniwal Welcome Twins: पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा और प्रिया बेनीवाल ने जुड़वा बच्चों का वेलकम किया है। इस गुड न्यूज को उन्होंने एक पोस्ट के जरिए शेयर किया है।

Millind Gaba-Pria Beniwal Welcome Twins

मिलिंद गाबा और प्रिया बेनीवाल पेरेंट्स बने।

Millind Gaba-Pria Beniwal Welcome Twins: पंजाबी सिंगर और सॉन्ग राइटर मिलिंद गाबा के घर एक नहीं बल्कि दो खुशियां एक साथ आई हैं। सिंगर पिता बन गए हैं, वो भी जुड़वा बच्चों के। उनकी वाइफ प्रिया बेनीवाल ने ट्विन्स को जन्म दिया है। इस गुड न्यूज को मिलिंद गाबा ने एक खास पोस्ट के जरिए फैंस के साथ शेयर किया है। वहीं फैंस इस खबर को सुनने के बाद खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। वह कपल को माता-पिता बनने के लिए बधाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

सिंगर ने शेयर की पोस्ट

सिंगर मिलिंद गाबा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर जुड़वा बच्चों की घोषणा करते हुए पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में दो बच्चों का स्कैच बना हुआ है। एक बच्चे के स्कैच को गुलाबी रंग के कपड़े पहने दिखाया गया है, जबकि दूसरे को नीले रंग के कपड़े पहने हुए दिखाया गया है। दोनों कुर्सी पर बैठे हुए हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए मिलिंद ने कैप्शन दिया, ‘अपने लिए कभी कुछ नहीं मांगा तुझसे, अब अपने लिए और क्या ही मांग लूंगा।’

विज्ञापन

पोस्ट में मिलिंग ने आगे लिखा है, ‘हम दो चमत्कारों से धन्य हुए हैं। जय माता दी।’ वहीं जिस फोटो को सिंगर ने पोस्ट किया है, उसमें भी मजेदार लाइन लिखी हुई है। फोटो पर लिखा है, ‘गाबा की कहानी में ट्विस्ट नहीं, ट्विन्स हैं।’

विज्ञापन

कपल को मिल रही बधाई

उधर, माता-पिता बनने के बाद मिलिंद गाबा और प्रिया बेनीवाल को सोशल मीडिया के जरिए सेलिब्रिटीज और फैंस से ढ़ेर सारी बधाइयां मिल रही हैं। पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने लिखा, ‘आप दोनों को बहुत बहुत बधाई। जय माता दी।’ मिलिंद गाबा की बहन पल्लवी गाबा ने लिखा, ‘परम मंगलमय बुआ। जय जय माता दी।’ सिंगर तुलसी कुमार ने लिखा, ‘बहुत-बहुत बधाई।’ इसके अलावा भारती सिंह, किश्वर मर्चेंट, प्रतीक सहजपाल और नेहा मलिक समेत फैंस भी कपल को बधाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

फरवरी में किया था अनाउंस

गौरतलब है कि मिलिंद गाबा और प्रिया बेनीवाल ने फरवरी महीने में पहली बार अनाउंस किया था कि वह पेरेंट्स बनने के लिए तैयार हैं। इसके बाद से कपल सोशल मीडिया के जरिए प्रेग्नेंसी की पूरी जर्नी पर अपडेट देते आ रहा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ