अरबाज खान की वाइफ शूरा खान का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में शूरा बेहद संभल-संभलकर कदम रखती नजर आ रही हैं। वीडियो में पैप्स भी शूरा से कह रहे हैं कि शूरा जी आराम से चलें। हालांकि, इस दौरान शूरा के चेहरे पर एक अलग ही ग्लो भी देखने को मिल रहा है और शूरा बेहद प्यारी लग रही हैं।
बाबिल खान ने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया है। एक्टर ने साई राजेश की अपकमिंग फिल्म भी छोड़ दी है और वो इससे बाहर हो गए हैं। बाबिल ने इसकी जानकारी खुद एक पोस्ट के जरिए फैंस को दी है।
---विज्ञापन---
टाइगर श्रॉफ जी सिने अवॉर्ड पहुंच गए हैं और इसका लेटेस्ट वीडियो भी सामने आ गया है। टाइगर अपने लुक में बेहद जच रहे है और इवेंट में आते ही उन्होंने पूरी लाइमलाइट चुरा ली। टाइगर का लुक आप यहां देख सकते हैं।
तमन्ना भाटिया, जी सिने अवॉर्ड के इवेंट के लिए तैयार हैं और इस इवेंट के लिए उन्होंने कैसा आउटफिट पहना है वो आप एक्ट्रेस के पोस्ट में देख सकते हैं। हालांकि, इस लुक में तमन्ना बला की खूबसूरत लग रही हैं।
---विज्ञापन---
आयशा टाकिया अक्सर खुद से जुड़े पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। एक्ट्रेस अपनी मॉम लाइफ को एंजॉय कर रही हैं और बेटे संग क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। आयशा ने अपने बेटे संग एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें मां-बेटे का बॉन्ड साफ नजर आ रहा है।
सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में अथिया ने कई सारी फोटोज शेयर की हैं और अपनी बेटी इवारा का वन मंथ केक भी शेयर किया है, जो बेहद क्यूट है। अथिया के पोस्ट को आप यहां देख सकते हैं।
---विज्ञापन---
अनुपम खेर की फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ बनकर तैयार है। आज 17 मई को ये फिल्म कान्स फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी। हालांकि, अनुमप खेर ने इससे पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। अनुपम के पोस्ट में क्या है, उसे आप यहां देख सकते हैं।
‘कान्स 2025’ में बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। ‘फेस्टिवल डे कान्स’ में एक व्यक्ति के ऊपर पाम ट्री (खजूर का पेड़) गिर गया। पाम ट्री गिरने से व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया। ये हादसा कैसे हुआ और क्यों इसके बारे में आयोजकों ने अभी तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है। व्यक्ति की हालत के बारे में भी ज्यादा जानकारी नहीं है।
VIDEO:
Emergency services are working to remove a palm tree from the Cannes Croisette walkway.
The tree fell across the walkway on Saturday afternoon during Cannes Film Festival, reportedly injuring a pedestrian.
Read more: https://t.co/x4IdiMZU2N cannes2025 cannes78 pic.twitter.com/k69VNSG3Fd
— Screen International (@Screendaily) May 17, 2025
---विज्ञापन---
साई केतन राव और ईशा अग्रवाल ने हाल ही में एक जैसा पोस्ट शेयर किया था, जिसके बाद फैंस कंफ्यूज हो गए थे। हालांकि, अब ये कसमकस खत्म हो गई है और साई और ईशा एक साथ नए म्यूजिक वीडियो में नजर आने वाले हैं। इसका टीजर भी साई ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। हालांकि, ये म्यूजिक वीडियो 20 मई 2025 को रिलीज किया जाएगा।
अब्दू रोजिक सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। इस बीच अब उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी बहन को दुनिया से मिलाया है। हालांकि, इस वीडियो में अब्दू ने खुद ही साड़ी पहनी है और एक फीमेल फनी लुक कैरी किया है। पोस्ट को शेयर करते हुए अब्दू ने इसका खास कैप्शन भी लिखा है।
---विज्ञापन---
ईडन रोज को अचानक इमरजेंसी वॉर्ड में एडमिट कराया गया है। इसकी जानकारी खुद ईडन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट के जरिए दी है। ईडन एक अवॉर्ड शो के लिए तैयार हो रही थीं, लेकिन अचानक उन्हें खराब तबीयत की वजह से अस्पताल में एडमिट कराना पड़ा।
मृणाल ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर की हैं। इस पोस्ट में मृणाल ने ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। पोस्ट को मृणाल ने यूनाइटेड किंगडम से शेयर किया है। एक्ट्रेस के पोस्ट को आप यहां देख सकते हैं।
---विज्ञापन---
पार्थ समथान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस पोस्ट में पार्थ ने सीआईडी के अपकमिंग एपिसोड की एक छोटी-सी झलक दिखाई है। पोस्ट को शेयर करते हुए पार्थ ने इसके कैप्शन में लिखा कि जल्दी आएगा cid.
पॉपुलर यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए रणवीर ने लंबा-चौड़ा कैप्शन भी लिखा है। रणवीर ने इस पोस्ट के कैप्शन में क्या लिखा है इसके लिए आप रणवीर का पोस्ट देख सकते हैं।
---विज्ञापन---
हॉलीवुड के दिग्गज टॉम क्रूज हिंदी सिनेमा के दीवाने हैं और बॉलीवुड फिल्म बनाना चाहते हैं। ‘मिशन: इम्पॉसिबल’ के प्रमोशन के दौरान एक्टर ने अपने दिल की बात कहते हुए भारतीय संस्कृति, सिनेमा और लोगों के प्रति अपने यादगार एक्सपीरियंस और लगाव को शेयर किया। एक्टर ने कहा कि उन्हें बॉलीवुड फिल्में पसंद हैं और वो बनाना भी चाहेंगे।
खुशी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में खुशी ने अपनी कई फोटोज शेयर की हैं, जिनमें वो समंदर किनारे मस्ती करती नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं बल्कि खुशी ने जो पोस्ट शेयर किया है, उसमें ओरी भी नजर आ रहे हैं।
---विज्ञापन---
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 के रेड कार्पेट पर अनुष्का सेन ने बेहद खास अंदाज में डेब्यू किया है। ‘फेस्टिवल डे कान्स’ में अनुष्का सेन ने रेड कार्पेट पर खास अंदाज में भारत-कोरिया को समर्पित करते हुए डेब्यू किया है, जो बेहद यूनिक है। यहां आप अनुष्का का लुक देख सकते हैं।
एक्टर पार्थ समथान ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने बहुत सारे गहनों की एक वीडियो शेयर किया है, जिसके कैप्शन में एक्टर ने लिखा है कि मां के लिए गहने। पार्थ के वीडियो से साफ है कि उन्होंने अपनी मां के लिए खूब सारी ज्वैलरी ली है।
---विज्ञापन---
दिल्ली की नैंसी त्यागी एक बार फिर कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 में अपने फैशन का जलवा बिखेरते हुए नजर आईं। इस बार भी उन्होंने अपनी ड्रेस को खुद से डिजाइन किया। रेड कार्पेट पर वह प्लंजिंग नेकलाइन शिमरी सेक्विन से बनी चोली और मल्टी लेयर्ड ड्रेस पहनकर उतरीं। इस ड्रेस में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। नैंसी त्यागी ने अपना रेड कार्पेट लुक खुद ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2024 से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस एम्मा स्टोन को एक मधुमक्खी परेशान करते हुए दिखाई दे रही है। बता दें कि एक्ट्रेस अपने को-स्टार्स जोकिन फीनिक्स, पेड्रो पास्कल, एरी एस्टर, ऑस्टिन बटलर और ल्यूक ग्रिम्स के साथ रेड कार्पेट पर मीडिया को पोज दे रही होती हैं, उसी वक्त एक मधुमक्खी उड़ते हुए उनके चेहरे के पास आ जाती है। पहले एम्मा स्टोन काफी घबरा जाती हैं और उसे अपने चेहरे के पास से हटाने की कोशिश करती हैं। उसके बाद वह डर के नीचे बैठ जाती हैं। उनके चेहरे के अजीबो-गरीब एक्सप्रेशन लोगों का ध्यान खींच रहे हैं।
---विज्ञापन---