Awarapan 2 Box Office Collection Day 7: 14 अगस्त 2026 को रिलीज हुई इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है. फिल्म को रिलीज हुए आज 7 दिन पूरे हो चुके हैं. ऐसे में एक्टर के फैंस भी यह जानना चाहते हैं कि आवारापन 2 ने अब तक कितने का कलेक्शन किया है.
आपको बता दें कि इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ साल 2007 में रिलीज हुई मूवी ‘आवारापन’ का सीक्वल है, जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी. हालांकि, फिल्म के गाने काफी हिट साबित हुए थे. इतना ही नहीं आज भी लोग फिल्म ‘आवारापन’ का गाना सुनना काफी पसंद करते हैं. इमरान हाशमी की यह मूवी बाद में कल्ट क्लासिक साबित हुई थी.
यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर ‘स्पाइडर-मैन 4’ से भिड़ी ‘बटवारा 1947’, जानें दोनों फिल्मों का कुल कलेक्शन
‘आवारापन 2’ ने 7वें दिन कितने का किया कलेक्शन?
सैकिनल्क की रिपोर्ट के अनुसार इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की फिल्म ‘आवारापन 2’ ने पहले दिन 22 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. वहीं फिल्म ने 15 अगस्त को सबसे ज्यादा 33.75 करोड़ रुपये छाप दिए थे. फिल्म को स्वतंत्रता दिवस का भरपूर फायदा मिला है. इतना ही नहीं ‘आवारापन 2’ इमरान हाशमी के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है. इस मूवी को रिलीज हुए आज 7 दिन हो चुके हैं फिल्म ने 7वें 5.75 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है. इस मूवी ने 7 दिनों में 113.25 का नेट कलेक्शन किया है, तो वहीं फिल्म ने ग्रॉस कलेक्शन में 135.08 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है.
यह भी पढ़ें: वीकेंड पर धूम मचाने के बाद सोमवार को धीमी पड़ी ‘आवारापन 2’, जानें कितनी हुई कमाई
‘आवारापन 2’ स्टार कास्ट
‘आवारापन 2’ फिल्म 14 अगस्त 2026 को रिलीज की गई है. इस मूवी में इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में नजर आए हैं. फिल्म में इमरान के साथ दिशा पटानी, शबाना आजमी और पूरन गब्बी जैसे कलाकारों ने अहम किरदार निभाया है. इतना ही नहीं फिल्म में पूरन गब्बी ने एक खूंखार विलेन का रोल प्ले किया है, जिसे दर्शक भी काफी पसंद कर रहे हैं. हालांकि, अब देखना दिलचस्प होगा की यह मूवी दूसरे वीकेंड पर क्या कमाल कर पाती है.
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
14 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
18 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
18 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
19 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
20 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
21 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
21 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
22 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines