Emraan Hashmi Emotional Post: इमरान हाश्मी (Emraan Hashmi) बॉलीवुड के सीरियल किसर हैं। उनकी इमेज पर्दे पर जितनी बोल्ड है रियल लाइफ में वो उतने ही संस्कारी हैं। एक्टर के आपने कभी कोई लव अफेयर के चर्चे नहीं सुने होंगे। वो कम्पलीट फैमिली मैन हैं, उनका ध्यान सिर्फ अपनी पत्नी और बेटे पर रहता है। इमरान हाश्मी अपने बेटे से कितना प्यार करते हैं ये कई बार सोशल मीडिया पर देखने को मिला है। ऐसे में एक बार फिर उनका एक पोस्ट सामने आया है जिसके बाद लोग उनके और उनके बेटे की बॉन्डिंग पर चर्चा कर रहे हैं। दरअसल, एक्टर ने अब एक इमोशनल नोट शेयर किया है।
यह भी पढ़ें: किसिंग सिन में पकड़ी गई Ranveer और Deepika की चोरी, बाहर आए कपल के सीक्रेट्स
इमरान हाश्मी ने बेटे के लिए लिखा इमोशनल नोट
अपने बेटे के साथ उन्होंने अपनी एक तस्वीर शेयर की है। ये इमरान हाश्मी के बेटे के बचपन की तस्वीर है। इसे शेयर करते हुए एक्टर ने रिवील किया है कि आज ही के दिन उनके बेटे अयान को दस साल पहले कैंसर डायग्नोज़ हुआ था। ये उनकी जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर था लेकिन विश्वास और उम्मीद के साथ वो उससे उभर गए। सबसे जरूरी चीज उनका बेटा उससे बाहर आ गया और अब वो मजबूत होकर खड़ा है। इसके बाद उन्होंने अपने फैंस का आभार जताया है कि उन्होंने उनका साथ निभाया और कदम से कदम मिलाकर खड़े रहे और उनका सपोर्ट कर प्यार बरसते रहे।
बेटे के साथ किया टाइम स्पेंड
इसके बाद इमरान हाश्मी ने अपने अगले पोस्ट में अपनी बेटे के साथ अपनी एक क्यूट- सी तस्वीर शेयर की है। साथ ही उन्होंने अपने बेटे की एक वीडियो भी पोस्ट की है। इसमें वो बुक रीड करता हुआ नजर आ रहा है। बाप-बेटे एक साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इमरान अपने बेटे की हेल्प कर रहे हैं और उसे मोटीवेट कर रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘हमेशा कोई ऐसा जिस पर मैं निर्भर रह सकूं। मेरा बेटा, मेरा दोस्त, मेरा सुपरहीरो- अयान!’ अब उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। न सिर्फ फैंस बल्कि बॉलीवुड सेलेब्स भी उनके इस पोस्ट पर रिएक्ट कर रहे हैं।
दिया मिर्जा ने लुटाया प्यार
सोशल मीडिया पर आज ये सबसे प्यारा पोस्ट है। इसे देकने के बाद कुछ लोग इमोशनल हो गए हैं तो कुछ एक्टर की तारीफ कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि इमरान हाश्मी दुनिया के बेस्ट डैड हैं। दिया मिर्जा ने भी अब इस पोस्ट पर कमेंट कर अपना प्यार लुटाया है। अब हर कोई एक्टर के परिवार के लिए दुआ कर रहा है और साथ ही उनके बेटे की हिम्मत की दाद दे रहा है। यूजर्स के बीच ये पोस्ट खूब वायरल हो गया है। बता दें, इमरान हाश्मी का बेटा अब कैंसर से रिकवर हो चुका है और नॉर्मल लाइफ में लौट आया है।
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
3 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
5 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
6 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
7 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
7 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
7 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
9 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
10 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
10 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines