बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी और दिशा पाटनी की मूवी ‘आवारापन 2’ इन दिनों दर्शकों को अपना दीवाना बना रही है. एक्टर के फैंस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं. यह मूवी 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस मूवी का दर्शक काफी समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. फिल्म ने पहले दिन ही अपनी कमाई से मेकर्स के साथ-साथ एक्टर के फैंस को सरप्राइज कर दिया था.
‘आवारापन 2’ ने अब तक कितने का किया कारोबार?
आपको बता दें कि ‘आवारापन 2’ एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा मूवी है, जो दर्शकों को काफी ज्यादा पसंद आ रही है. इस मूवी के गानों ने लोगों को अपना शागिर्द बना दिया है. फिल्म ‘आवारापन 2’ में इमरान हाशमी -दिशा पाटनी के साथ शबाना आजमी और पूरन गब्बी (Puran Gabbi) ने अहम किरदार निभाया है. सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘आवारापन 2’ ने पहले दिन 22 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था, तो वही मूवी ने दूसरे दिन यानी 15 अगस्त 2026 को सबसे ज्यादा 33.75 करोड़ रुपये छापे थे. इस मूवी ने अपने पहले वीक में 113.50 करोड़ की कमाई कर ली थी. इस मूवी को रिलीज हुए आज यानी 26 अगस्त 2026 को 13 दिन हो चुके हैं और मूवी का कमाई की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है. ‘आवारापन 2’ ने 13वें दिन खबर लिखे जाने महज 0.92 करोड़ का कारोबार किया है. फिल्म ने 13 दिनों में 143.66 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है.
इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ साल 2007 में रिलीज हुई मूवी ‘आवारापन’ का सीक्वल है. ‘आवारापन’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. लेकिन फिल्म के गानों ने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था. वहीं वक्त के साथ फिल्म को कल्ट क्लासिक का दर्जा मिल गया था.
यह भी पढ़ें: ‘टॉक्सिक’ ने पहले ही दिन पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, यश ने अपनी इस मूवी से छीना नंबर-1 का ताज
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर कितने का किया कलेक्शन
वहीं साउथ एक्टर रवि तेजा की मूवी ‘इरुमुडी’ की बात करें, तो यह फिल्म 21 अगस्त 2026 को रिलीज की गई थी. इस मूवी में रवि के साथ प्रिया भवानी शंकर, साई कुमार और बेबी नक्षत्र में अहम भूमिका निभाई है. इस फिल्म का निर्देशन शिवा निर्वाणा ने किया है. सैकिनल्कि के अनुसार फिल्म ने पहले दिन 15.30 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. साउथ सिनेमा की इस फिल्म को आज रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं और यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाए हुए हैं. फिल्म ने छठे दिन यानी 26 अगस्त 2026 को खबर लिखे जाने तक 10.20 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. फिल्म ने 6 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 85.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. इस मूवी को दो भाषाओं में रिलीज किया गया है. तमिल और तेलुगु. रवि तेजा की मूवी ‘इरुमुडी’ ने तेलुगु भाषा में 85.06 करोड़ रुपये कमाए हैं, तो वहीं तमिल भाषा में महज 19 लाख रुपये छापे हैं.
संबंधित खबरें
Netflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
24 mins ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
3 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
4 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
6 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
6 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
7 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
9 hrs ago'तुमसे रिप्लेस कर देती हूं...', फराह खान ने की साइरस ब्रोचा की बोलती बंद
10 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट हुए ये 11 कंटेस्टेंट्स, देखें लिस्ट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines