Elvish Yadav Talk On Karanveer Mehra: ‘बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) के विनर करणवीर मेहरा (Karanveer Mehra) लाइमलाइट में आ गए हैं। एल्विश यादव (Elvish Yadav) जो पहले रजत दलाल (Rajat Dalal) को सपोर्ट कर रहे थे अब उन्होंने यूटर्न ले लिया है और करणवीर के सपोर्ट में आते हुए उनकी कई सारी खूबियां गिनवाईं। एल्विश ने बताया कि एक विनर में क्या खूबी होनी चाहिए और कैसे किसी भी शो का विजेता बना जाता है। हालांकि पूरी बातचीत के दौरान एल्विश ने कहीं भी करणवीर का नाम नहीं लिया है। आइए जान लेते हैं कि अब करणवीर के लिए एल्विश ने ऐसा क्या बोल दिया जो खबरें बनने लगी हैं।
कैसा इंसान जीत नहीं सकता
एल्विश यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो कहते हैं कि मैं नाम नहीं लूंगा, लेकिन आप समझ जाएंगे कि मैं किसके बारे में बात कर रहा हूं। एल्विश ने कहा कि वो इंसान कभी नहीं जीतेगा, आप चाहे अपना एक्सपीरियंस ले लेना चाहे किसी का भी ले लेना जो दूसरों को हराने की सोचेगा। एल्विश या ये कहना कहीं न कहीं करणवीर से रिलेट करता है।
यह भी पढ़ें: Rakhi Sawant का पाकिस्तानी लवर कौन? जिसके साथ शादी और हनीमून की प्लानिंग
किस इंसान को मिलती है जीत
फेमस यूट्यूबर जो इन दिनों लाफ्टर शेफ्स और एमटीवी रोडीज डबल क्रॉस की वजह से चर्चा में आए हुए हैं ने बताया कि वो इंसान हमेशा जीतता है जो खुद को जीतने की सोचता है। दूसरे को हराने वाला कभी भी लाइफ में नहीं जीतता। आपने अगर बिग बॉस 18 देखा हो तो याद ही होगा कि करणवीर ने हमेशा यही कहा कि खतरों के खिलाड़ी 14 की ट्रॉफी तो उन्होंने जीत ली है। अब बिग बॉस 18 की ट्रॉफी की बारी है जिसके लिए वो जगह खाली करके आए हैं।
खुद के बारे में बात
एल्विश ने खुद के बारे में भी बात की और कहा कि मेरा माइंडसेट हमेशा से यही रहा है कि मैं जीतूं। कोई और जीते इट्स ओके गेम है जीत-हार तो लगी रहती है, और कोई को जीतेगा ही। दूसरा आदमी जीत गया तो उसकी किस्मत और मेहनत थी, लेकिन हमेशा अपने आप पर फोकस करना चाहिए कि मैं जीतूं। जितनी भी बातें एल्विश ने कही वो सारी की सारी कहीं न कहीं करणवीर मेहरा से संबंधित थी और बिना नाम लिए राव साहब ने बिग बॉस 18 के विनर की सारी खूबियां गिना दी।
यह भी पढ़ें: कैंसर का दर्द झेल रहीं Hina Khan ने ‘अल्लाह से मांगा सुकून’, एक्ट्रेस ने की ‘दुआ की दरख्वास्त’
संबंधित खबरें
सौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
4 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
17 hrs agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
18 hrs agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
20 hrs agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
22 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
22 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
23 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
1 day ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
1 day agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines