World Cup 2023, Elvish Yadav: आज 19 नवंबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला गया। इस बार भी विश्व कप 2023 का खिताब ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम कर लिया है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराया। वहीं, इस हार के बाद हर भारतवासी का दिल टूटा है।
इस हार के बाद दर्शक ही नहीं बल्कि भारतीय खिलाड़ी भी अपने इमोशन पर कंट्रोल नहीं कर पाए। वहीं, अब सोशल मीडिया पर एल्विश यादव का एक वीडियो सामने आया है। मैच में हार के बाद आए एल्विश के इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है।
यह भी पढ़ें- World Cup 2023 के दौरान ये क्या कह गए Harbhajan Singh, यूजर्स बोले- तुरंत माफी मांगें
Elvish Yadav ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, टीम इंडिया की हार के बाद फैंस ही नहीं बल्कि भारतीय खिलाड़ी भी बेहद दुखी है। हर कोई अपने आंसू चाह कर भी नहीं रोक पा रहा है। वहीं, अब मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एल्विश ने अपने कैप्शन में लिखा है कि Its ok। वहीं, अगर वीडियो की बात करें तो इसमें एल्विश चलते हुए नजर आ रहे हैं। फिर एक पेड़ के पास जाकर एल्विश रस्सी को खींचने की एक्टिंग करते हैं। इसके बाद वो कहते हैं कि यो क्या बनारा तू और हंसते हैं। फिर कहते हैं कि इसको रिकॉर्ड क्यों कर रहे हो, तो बैकग्राउंड से आवाज आती है कि अपना सिर मारो ना उस पे।
कुर्सी पर चढ़ जाते हैं एल्विश
इसके बाद एल्विश हंसते हैं कहते हैं कि इसे कट कर, फिर वो कहते हैं कि क्या सिस्टम है, इसकी रस्सी-रूस्सी यहां पे यूं लगाएंगे। फिर एल्विश कहते हैं कि इसको रिकॉर्ड मत कर। इसके बाद वो कहते हैं कि कुर्सी ला और उन्हें कुर्सी दी जाती है और वो हंसते हैं। फिर वो कहते हैं कि रस्सी दे और ये किसी को पता नहीं चलना चाहिए, इसके बाद एल्विश कुर्सी पर चढ़ जाते हैं और कहते हैं कि मैं यहां ये ऐसे लगाउंगा, ठीक है, तीनों भाई एक-एक कर के लटक जाएंगे।
अपने दोस्त से बोले- पहले तू आ…
पहले तू आ…तेरा शरीर में वजन ज्यादा और कहते हैं कि ये रिकॉर्ड मत कर हम फंस जाएंगे भाई। इसके बाद उनका दोस्त सामने आता है और वो कुर्सी पर चढ़ जाते हैं। इसके बाद एल्विश कहते हैं कि मैं रस्सी लाऊंगा और एकदम से कुर्सी, तू रिकॉर्ड तो नहीं कर रहा, रिकॉर्ड मत करियो, फंस जाऊंगा मैं, एक केस और लगा देंगे।
यूजर्स दे रहे ऐसा रिएक्शन
वहीं, अब एल्विश का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स भी इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि सेम फीलिंग। दूसरे यूजर ने लिखा कि भाई ऐसा मत करो। तीसरे यूजर ने लिखा कि दिल टूट गया। इस तरह के कमेंट्स यूजर अब इस वीडियो पर कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
रश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
10 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
10 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
11 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
12 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते नॉमिनेट होंगे ये 6 कंटेस्टेंट्स, सामने आए नाम
13 hrs agoअनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने किया 'राधे-गोविंद' का जाप, वीडियो वायरल
14 hrs agoLIVE: अहान पांडे की 'बेपरवाह' का पोस्टर हुआ रिलीज
14 hrs ago'उड़ता तीर' की कमाई में तीसरे दिन आया उछाल, 'जेलर 2' का भी जानें हाल
15 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
15 hrs agoयूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines