Elvish Yadav ने Bigg Boss और Khatron Ke Khiladi ठुकराने का रिवील किया कारण, मेकर्स के सामने रखी बड़ी शर्त

Elvish Yadav On Rejecting Bigg Boss Khatron Ke Khiladi: एल्विश यादव ने ‘बिग बॉस’ और ‘खतरों के खिलाड़ी’ को लेकर अपने विचार रखे हैं। इन दोनों शोज को ना कहने का कारण एल्विश यादव ने अब खुद रिवील किया है। साथ ही बताया है कि उन्होंने शो रिजेक्ट करने से पहले क्या शर्त रखी थी?

Elvish Yadav

एल्विश यादव ने अब 'बिग बॉस' और 'खतरों के खिलाड़ी' के ऑफर को रिजेक्ट करने का कारण बताया है। (Photo Credit- Instagram)

Elvish Yadav On Rejecting Bigg Boss Khatron Ke Khiladi: मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव अब रियलिटी शोज की दुनिया में भी काफी पॉपुलर हो रहे हैं। ‘बिग बॉस ओटीटी सीजन 2’ जीतने के बाद एल्विश यादव ‘लाफ्टर शेफ्स’ और ‘रोडीज’ जैसे शोज का हिस्सा बन रहे हैं। वहीं, काफी समय से ये भी कहा जा रहा है कि यूट्यूबर एल्विश यादव को रोहित शेट्टी के सेलिब्रिटी बेस्ड स्टंट शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के लिए अप्रोच किया जा रहा है। खुद एल्विश यादव इस बात की पुष्टि कर चुके हैं कि उन्हें लगातार ‘खतरों के खिलाड़ी’ का ऑफर दिया जा रहा है। एक बार फिर एल्विश ने इस शो को लेकर खुलकर बात की है।

विज्ञापन

क्या फिर ‘बिग बॉस’ में हिस्सा लेंगे एल्विश यादव?

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में एल्विश यादव ने कई सारे मजेदार सवाल के जवाब दिए हैं। सबसे पहले तो उनसे पूछा गया कि ‘बिग बॉस ओटीटी’ जीतने के बाद क्या वो मेन बिग बॉस में जाना चाहेंगे या फिर इस शो को होस्ट करना पसंद करेंगे? इसके जवाब में एल्विश यादव ने कहा, ‘बिग बॉस के जब अंदर जाते हैं तो ऐसा लगता है कहां फंस गए, बाहर आते हैं तो शो को मिस करते हैं, लेकिन मैंने जीत के बाद बिग बॉस से क्विट कर लिया है। दोबारा गया और हार गया, तो ये हो जाएगा हार गया ना! तो मैं जीतकर खुश हूं, अब दोबारा नहीं करना बिग बॉस।’

विज्ञापन

‘रोडीज’ में फिर गैंग लीडर बनेंगे एल्विश यादव

इसके बाद एल्विश यादव से पूछा गया कि अगर उन्हें ‘रोडीज’ में फिर से गैंग लीडर बनकर जाने का मौका मिले, तो क्या वो इस ऑफर को एक्सेप्ट करेंगे? जवाब में एल्विश यादव ने कहा, ‘हां, बिल्कुल ये ऑफर लूंगा, इतना बड़ा शो है, कौन मना करेगा? एक-दो शर्तों के साथ।’ हालांकि, एल्विश यादव ने यहां अपनी शर्तें रिवील करने से मना कर दिया। उन्होंने आगे कहा कि वो रियलिटी शोज करना एन्जॉय करते हैं। यहां बिना स्क्रिप्ट के जो मन में आए वो बोलने का मौका मिलता है। अगर और अच्छे रियलिटी शोज मिलेंगे तो वो जरूर करेंगे। इतना ही नहीं इसके बाद एल्विश यादव से सवाल किया गया कि उन्हें ‘खतरों के खिलाड़ी’ का ऑफर मिला तो क्या वो इसे एक्सेप्ट करेंगे।

विज्ञापन

‘खतरों के खिलाड़ी’ रिजेक्ट करने का बताया कारण

इस सवाल के जवाब में एल्विश यादव ने एक चौंका देने वाला खुलासा कर दिया। उन्होंने कहा कि ‘खतरों के खिलाड़ी’ तो बहुत बड़ा शो है और वो इसे नहीं करना चाहेंगे। इसका कारण उन्होंने अपने एक डर को बताया है। एल्विश यादव ने कहा, ‘मगरमच्छ है उसमें, हर बार बताता हूं, मुझे मगरमच्छ से बहुत डर लगता है।’ एल्विश ने आगे वो शर्त बताई जो उन्होंने मेकर्स के सामने रखी थी। एल्विश ने मेकर्स से कहा कि शो में या तो मगरमच्छ रख लो, या उन्हें रख लो। एल्विश मजाक में बोले कि मेरी मम्मी मना करती है मगरमच्छ के साथ रहने से। इसके बाद मेकर्स की तरफ से एल्विश को जवाब में कहा गया, ‘मगरमच्छ पूरे एपिसोड में साथ थोड़ी घूमेंगे? सोएंगे थोड़ी साथ में।’ हालांकि, एल्विश यादव ने उन्हें साफ-साफ कहा- ‘मगरमच्छ या मैं। मुझे मगरमच्छ से बहुत चिढ़ है।’

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ