News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Bigg Boss Season 19: सलमान खान के रियलिटी शो में मेकर्स कास्टिंग करने में पूरी जी जान लगा रहे हैं। ‘बिग बॉस’ के अपकमिंग सीजन के लिए एक्टर्स को अप्रोच किया जा रहा है। टीवी, बॉलीवुड और सोशल मीडिया के बड़े-बड़े स्टार्स को इस शो का ऑफर दिया जा रहा है। कुछ सेलिब्रिटीज ‘बिग बॉस सीजन 19’ में आने के लिए दिलचस्पी दिखा रहे हैं, तो कुछ इस साल भी इस शो के ऑफर को ठुकरा रहे हैं। इसी बीच अब जानकारी सामने आई है कि ‘बिग बॉस सीजन 19’ के लिए ‘बबिता जी’ को भी अप्रोच किया गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फेम एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता को सलमान खान के शो में शामिल होने का मौका मिला है। मेकर्स ने एक बार फिर मुनमुन दत्ता के सामने ‘बिग बॉस’ में हिस्सा लेने का प्रस्ताव रखा है। आपको बता दें, मुनमुन दत्ता को ‘बिग बॉस’ के लिए मेकर्स पिछले कई सालों से लगातार अप्रोच कर रहे हैं। हालांकि, हर साल एक्ट्रेस बिना सोचे ही इस ऑफर को ठुकरा देती हैं। ऐसे में इस साल वो ‘बिग बॉस’ में शामिल होने पर क्या फैसला लेती हैं? वो तो वक्त ही बताएगा।
फिलहाल अभी तक मेकर्स और मुनमुन दत्ता की तरफ से ‘बिग बॉस सीजन 19’ में उनकी एंट्री पर कोई बयान सामने नहीं आया है। फिलहाल ये पता नहीं चल पाया है कि क्या ‘बबीता जी’ को इस शो में हिस्सा लेने के लिए मेकर्स मना पाए या नहीं? वैसे अगर मुनमुन दत्ता ‘बिग बॉस सीजन 19’ में आती हैं, तो सलमान खान के शो में ग्लैमर का तड़का लग जाएगा। मुनमुन दत्ता के स्टाइलिश अंदाज को सिर्फ ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के फैंस ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया पसंद करती है। मुनमुन दत्ता की अपनी एक अलग पर्सनालिटी और ऑरा है।
यह भी पढ़ें: Rana Naidu Season 2 का ट्रेलर रिलीज, Rana Daggubati पर हावी दिखे Arjun Rampal
अगर वो ‘बिग बॉस’ के नए सीजन में आती हैं, तो वो आसानी से किसी पर भी भारी पड़ सकती हैं। उनकी पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा है। ऊपर से मुनमुन काफी ब्लंट हैं, जो इस शो के लिए काफी अच्छा है। दूसरी तरफ ये भी कहा जा रहा है कि अगर मुनमुन दत्ता ‘बिग बॉस सीजन 19’ में पार्टिसिपेट करती हैं तो उन्हें अपने दूसरे शो को छोड़ना पड़ेगा। अब सलमान खान के शो में एंट्री लेने के लिए मुनमुन उस शो की कुर्बानी देंगी, जिसने उन्हें इंडस्ट्री में पहचान दिलवाई है? ये तो आने वाला समय ही बताएगा।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।