Elvish Yadav Put Allegations On Isha Malviya: बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2) के विनर और पॉपुलर यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने अब सोशल मीडिया पर एक बड़ा शॉकिंग खुलासा किया है। उन्होंने कुछ वीडियो बनाकर पहले तो बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में चल रहे लव ट्रायंगल पर टिप्पणी की। इसके बाद उन्होंने ईशा मालवीय (Isha Malviya) पर बेहद संगीन आरोप लगाया है। एलवीश का कहना है कि सिर्फ अभिषेक (Abhishek Kumar) ही नहीं बल्कि ईशा ने उन्हें भी धोखा दिया है। खुद यूट्यूबर ने सोशल मीडिया पर अपने मुंह से ये बात कबूली है। इसके अलावा वो अब काफी उदास हैं और हो सकता है कि एलवीश बिग बॉस के घर में भी एंट्री मार लें।
यह भी पढ़ें: बीच परफॉर्मेंस Harrdy Sandhu के साथ 40 साल की महिला ने कर दी बेहद अश्लील हरकत, सन्न रह गए थे सिंगर
ईशा ने दिया एलवीश को भी धोखा
दरअसल, पहले अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर उन्होंने अभिषेक की तरफ से समर्थ (Samarth Jurel) और ईशा के रिलेशनशिप पर कमेंट करते हुए कहा- ‘नहीं भाई मैं बहुत खुश हूं, भाई। भाई, ईशा को उसका प्यार मिल गया ना, उसका समर्थ मिल गया। मैं बहुत खुश हूं।’ इसके बाद उन्होंने एक और कॉमेडी वीडियो बनाकर कहा ‘मुझे कहां जलन हो रही है। भाई ईशा किसी के साथ भी घूमे भाई, मझे क्या करना। लेकिन अपने अगले वीडियो में एलवीश ने ईशा पर इलज़ाम लगते हुए कहा- ‘Guys एक इम्पोर्टेन्ट बात आप लोगों के साथ शेयर करनी है कि ईशा ने मुझे भी धोखा दिया है। मैं भी जा रहे हूं बिग बॉस में। ईशा में आ रहा हूं।’
Image Credit: Instagram
सैड हुए एलवीश
इसके अलावा अपने अगले वीडियो में एलवीश एक सैड सॉन्ग लगाकर उस पर दुखी रिएक्शन देते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, अपने इस वीडियो पर कैप्शन देते हुए एलवीश ने लिखा है- ‘ईशा मुझे अपना लो।’ अब एलवीश के ईशा मालवीय पर किए इस कमेंट ने खूब सुर्खियां बटोर ली है। साथ में अब फैंस सोच में पड़ गए हैं कि क्या सच में एलवीश बिग बॉस के घर में एंट्री लेने वाले हैं। उनके इस वीडियो से कुछ फैंस के मन में उम्मीदें जग गई हैं।
क्या फेक है लड़ाई और प्यार?
हालांकि, उन्होंने जो भी कहा है वो बस मज़ाक है। ईशा और एलवीश का कोई लव अफेयर नहीं रहा। वहीं, बात अगर बिग बॉस 17 की करें तो शो में इस वक्त ईशा, अभिषेक और समर्थ की लव स्टोरी ने फैंस का अटेंशन खींचा हुआ है। कभी ये तीनो लड़ते-झगते दिखाई देते हैं। तो कभी इनकी बॉन्डिंग शो में देखने को मिलती है। ऐसे में अब तो कुछ कंटेस्टेंट्स इनपर फेक कंटेंट देने का भी आरोप लगा रहे हैं। हाल ही में देखने को मिला कि शो में कुछ लोग ऐसी बातें कर रहे थे कि ये तीनो बाहर से गेम प्लान करके आए हैं।
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
3 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
4 hrs agoरणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, CJP प्रोटेस्ट का किया था विरोध
6 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
6 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
7 hrs agoआरजे मिट्टे की यह सीरीज दुनियाभर में बनी नंबर 1, IMDb पर मिली 9.5 रेटिंग
8 hrs agoरजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने एडवांस बुकिंग में की बंपर कमाई, जानें कब होगी रिलीज
9 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
12 hrs ago'गर्लफ्रेंड्स तो रही होंगी', आम्रपाली दुबे ने निरहुआ की लव लाइफ पर की बात
13 hrs agoकौन हैं आकृति अग्रवाल? जिन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ संग की नई शुरुआत
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines