Bigg Boss 18 कंटेस्टेंट ने किया One Night Stand? Elvish Yadav के सवालों से घूम जाएगा दिमाग!

Elvish Yadav Podhcast With Nyra Banerjee: पॉपुलर यूट्यूबर एल्विश यादव ने अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए अपना पॉडकास्ट शुरू किया है जिसे वो होस्ट कर रहे हैं। उनकी पहली गेस्ट बिग बॉस 18 की कंटेस्टेंट रह चुकीं नायरा बनर्जी हैं।

Podhcast With Elvish

Podhcast With Elvish

Elvish Yadav Podhcast With Nyra Banerjee: मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव ने अपने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। एल्विश ने अब अपना खुद का पॉडकास्ट शुरू किया है, जिसे वो होस्ट कर रहे हैं। एल्विश की पहली मेहमान बनी हैं बिग बॉस 18 की एक्स कंटेस्टेंट नायरा बनर्जी जिनसे एल्विश ने ऐसे-ऐसे सवाल किए हैं कि सुनकर आपका दिमाग भी घूम सकता है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

एल्विश के पॉडकास्ट से मिला सरप्राइज

दरअसल एल्विश यादव के इस पॉडकास्ट का नाम है- ‘फॉडकास्ट विद एल्विश’। इस पॉडकास्ट में एल्विश अपने मेहमानों से ऐसे-ऐसे सवाल करने वाले हैं कि सामने बैठा कंटेस्टेंट गुस्से से लाल हो जाए। अपने चिर-परिचित अंदाज में एल्विश अपने गेस्ट को रॉस्ट करने वाले हैं। उनका ये पॉडकास्ट हर गुरुवार को शाम 5 बजे आएगा। इस बार एल्विश यादव की पहली मेहमान बनी हैं बिग बॉस 18 की कंटेस्टेंट रह चुकीं नायरा बनर्जी, जिनसे एल्विश काफी बोल्ड और तीखे सवाल करते हुए नजर आए हैं।

विज्ञापन

नायरा से एल्विश ने पूछे तीखे सवाल 

एल्विश के पहले पॉडकास्ट का पहला प्रोमो जारी कर दिया गया है। इस प्रोमो में नायरा बनर्जी से एल्विश कुछ सवाल पूछते हुए नजर आ रहे हैं। एल्विश सबसे पहले नायरा से पूछते हैं कि उन्हें बंगाली जादू आता है फिर भी वो बिग बॉस से इतनी जल्दी बाहर हो गईं। इसके बाद एल्विश नायरा को कहते हैं कि मुझे आपसे मिलने से आपके मैनेजर ने रोक दिया, उसने कहा कहा कि मैडम अभी वन नाइट स्टैंड में बिजी हैं। एल्विश के इस सवाल को सुनकर नायरा के चेहरे पर शॉकिंग एक्सप्रेशन्स आ गए। इसके बाद एल्विश उन्हें कहते हैं कि सनी लियोनी से आपने कुछ नहीं सीखा क्या।

विज्ञापन

मेहमानों को गुस्सा दिलाएंगे एल्विश

इस पॉडकास्ट के प्रोमो में एल्विश का दावा है कि उनके मेहमानों को काफी गुस्सा आने वाला है और वो उन्हें अपने सवालों से गुस्सा दिलाएंगे। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एल्विश नायरा से पूछते हैं कि आपके इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन फॉलोअर्स हैं और वोट आपको 150 भी नहीं आए। इसके बाद एल्विश नायरा से कहते हैं कि वो सारे आपके रात वाले फॉलोअर्स ही हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ