oops मोमेंट का शिकार हुईं Karisma Kapoor, गिरते-गिरते बचीं एक्ट्रेस, वीडियो हुआ वायरल

Karisma Kapoor oops Moment: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के साथ ऊप्स मोमेंट हो गया। कजर आदर जैन की रोका सेरेमनी में पहुंचीं एक्ट्रेस ने वक्त पर खुद को संभाल लिया नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता।

Karisma Kapoor

Karisma Kapoor

Karisma Kapoor oops Moment: मुंबई में शनिवार शाम को रीमा कपूर के लाडले आदर जैन और अलेखा आडवाणी की रोका सेरेमनी रखी गई। इस मौके पर पूरा कपूर खानदान नए जोड़े को अपना आशीर्वाद देने पहुंचा। एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने भी इस मौके पर अपनी मौजूदगी से सभी का ध्यान खींचा। हालांकि इस दौरान उनके साथ एक हादसा हो गया। करिश्मा कपूर के साथ ऊप्स मोमेंट हो गया। क्या हुआ पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

ऊप्स मोमेंट का शिकार हुईं करिश्मा कपूर

रोका सेरेमनी के मौके पर करिश्मा काले और सुनहरे रंग के एथनिक सूट में काफी खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आईं। लेकिन जैसे ही करिश्मा वेन्यू पर पहुंचीं, उनके साथ छोटा सा हादसा हो गया। दरअसल करिश्मा कपूर अपनी कार से बाहर निकलते हुए एक छोटे से हादसे का शिकार हो जाती हैं। वो आगे चलते हुए अचानक अपना संतुलन खो देती हैं, लेकिन फिर वक्त रहते खुद को संभाल लेती हैं। करिश्मा को तुरंत उनके स्टाफ के लोग सपोर्ट देते हैं। अगर उन्होंने खुद को नहीं संभाला होता तो वो नीचे गिर भी सकती थीं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

करिश्मा के आत्मविश्वास ने जीता दिल

इस हादसे के बावजूद करिश्मा का आत्मविश्वास देखने ही बनता था। वो तुरंत ही पैपराजी की तरफ मुस्कुराते हुए बढ़ीं और कैमरे के सामने अपनी खूबसूरत मुस्कान के साथ पोज दिए। फिर उन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में उनसे कहा, ‘वो मत डालना अभी’। हालांकि पैपराजी ने करिश्मा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया और अब ये काफी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

रणबीर मां नीतू के साथ पहुंचे

इस इवेंट में करिश्मा अकेली स्टार नहीं थीं। आदर जैन और अलेखा आडवाणी की रोका सेरेमनी में बॉलीवुड के कई और बड़े सितारे मौजूद थे। रणबीर कपूर और उनकी मां नीती कपूर भी इस खास मौके पर पहुंचे थे। नीतू कपूर एक चमचमाती गुलाबी साड़ी में दिखीं, जबकि रणबीर कपूर ने क्लासिक काले रंग की ड्रेस में अपने लुक को पूरा किया। दोनों ने रीमा जैन के घर के बाहर एक साथ पोज दिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ