Elvish Yadav latest News : बिग बॉस ओटीटी के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव की पॉपुलैरिटी शो जीतने के बाद लगातार बढ़ती जा रही है। इसके अलावा वह आए दिन लाइमलाइट में बने रहते हैं। हालांकि इसका एक कारण उनका आए दिन विवादों में फंसे रहना भी है। दरअसल, यूट्यूबर किसी न किसी कारण से आए दिन विवादों में फंस जाते हैं। कुछ ऐसा ही एक बार फिर देखने को मिला जब यूट्यूबर ने एक सनसनीखेज खुलासा किया। एल्विश ने बताया कि कैसे उन्हें एक शख्स ने धमकी दी और उनसे एक करोड़ रुपए की रंगदारी की मांग की। उन्होंने बताया कि रंगदारी मांगने वाला शख्स गाड़ी खरीदना चाहता था।
जान से मारने की दी धमकी
एल्विश यादव ने हाल ही में भारती सिंह के साथ पॉडकास्ट खुलासा किया कि उन्हें एक बार एक शख्स ने रंगदारी मांगने के लिए धमकीभरा कॉल किया था। उस शख्स ने यूट्यूबर से 1 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी थी। जब एल्विश ने रंगदारी देने से मना कर दिया तो उसने यूट्यूबर को जान से मारने तक की धमकी दे डाली। एल्विश ने बताया कि, ‘मैं लंदन में था, जब मुझे एक मैसेज मिला, जिसमें उस व्यक्ति ने 1 करोड़ रुपये मांगे थे और बोला कि नहीं दिए तो वे मुझे मार डालेंगे।’
अपराधी ने घटाई रंगदारी की रकम
एल्विश ने आगे खुलासा किया कि इस मामले के बाद उन्होंने अपने कुछ दोस्तों से सलाह ली। इसके बाद एक दोस्त की ओर से आरोपी को वॉयस मैसेज भेजा गया। इसके बाद आरोपी ने यूट्यूबर से उनके पिता का नंबर मांगा। इसके बाद अपराधी ने एल्विश से फोन पर बात करते हुए कहा, ‘तुम्हारे पास एक विकल्प है। 1 करोड़ की जगह 40-50 लाख रकम कर दी गई है। इसके बाद एल्विश ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
RTO का एजेंट था आरोपी
यूट्यूबर ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गुजरात से पकड़ा था। वह RTO का एजेंट था जिसे उनका नंबर कार के पंजीकरण के पेपर्स से मिला था। आरोपी का नाम सकीर मकरानी था। उसकी उम्र करीब 25 साल थी। पुलिस ने उसे अक्टूबर, 2023 में गुजरात से गिरफ्तार किया था। अपनी जांच में पुलिस ने खुलासा किया कि शुरुआत में सकीर ने 40 लाख रुपये की मांग की जिसे बाद में बढ़ाकर उसने 1 करोड़ रुपए कर दी थी।
यह भी पढ़ें : पिटने की खबर पर Elvish Yadav ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझ पर हाथ उठाने वाले जिस दिन पैदा होंगे…
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में फूट-फूटकर रोईं लव गिल, स्काउट ओपी संग खेला ब्लेम गेम!
17 mins ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
1 hr agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
2 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoभोजपुरी सिंगर अभिषेक सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कार में की तोड़फोड़
3 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
4 hrs ago'जेलर 2' ने 12 दिनों में 700 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
5 hrs agoरश्मिका मंदाना बनीं विजय देवरकोंडा की ढाल, पति की ट्रोलिंग पर तोड़ी चुप्पी
23 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
1 day ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines