Bigg Boss 18 Elvish Yadav Angry on Alice Kaushik: ‘बिग बॉस 18’ में हर हफ्ते कुछ नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। इस बार का वीकेंड का वार भी काफी चर्चाओं में है, खासकर एक टास्क के दौरान हुई एक टिप्पणी को लेकर। जहां एक तरफ शो के होस्ट सलमान खान की जगह इस हफ्ते एकता कपूर और रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाई, वहीं दूसरी तरफ रजत दलाल और एलिस कौशिक के बीच हुए विवाद ने शो में और भी हलचल पैदा कर दी है। क्या है पूरा मामला चलिए आपको बताते हैं।
एलिस ने की वूमेन कार्ड खेलने की कोशिश
दरअसल ये विवाद उस वक्त शुरू हुआ, जब एक टास्क के दौरान एलिस कौशिक ने एक विवादित बयान दिया। एलिस ने कहा कि वो वूमेन कार्ड का इस्तेमाल करेंगी और रजत दलाल से कहेंगी कि वो उन्हें न छुएं क्योंकि वो एक लड़की हैं। ये बयान उस वक्त सामने आया जब रजत अपनी टीम का बचाव कर रहे थे और एलिस दूसरी टीम में थीं जो उनका सपोर्ट नहीं कर रही थीं। ये बयान शो के फैंस और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस पर अब रजत के करीबी दोस्त और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव ने अब एलिस की क्लास लगाई है और रजत को सपोर्ट किया है।
एल्विश यादव ने लगाई एलिस की क्लास
एल्विश यादव ने अपने व्लॉग में एलिस के खिलाफ बात करते हुए कहा, ‘किसी को बदनाम करना बहुत आसान है, कोई भी किसी के खिलाफ आरोप लगा सकता है और लोग बिना सोचे-समझे उन पर विश्वास कर सकते हैं। कई लोग इस बात को भूल जाते हैं कि जब आप किसी चीज को सही करने की कोशिश करते हैं, तो अक्सर दूसरों की छवि को नुकसान पहुंचा देते हैं।’ एल्विश ने आगे कहा कि रजत का सपोर्ट करना उनकी दोस्ती और जिम्मेदारी का एक हिस्सा है। उन्होंने ये भी साफ किया कि वो किसी को बदनाम नहीं कर रहे, लेकिन एलिस का बर्ताव बिल्कुल भी सही नहीं था।
एल्विश ने एलिस के महिला कार्ड वाली बात तो पूरी तरह से गलत बताया। उन्होंने कहा, ‘यहां कोई भी व्यक्ति गलत नहीं हो सकता है, चाहे वो रजत हो या कोई और। अगर किसी ने कुछ गलत किया है, तो उसे सामने लाना जरूरी है।’ एल्विश ने ये भी कहा कि ये कहना कि ‘मैं एक लड़की हूं’ बिल्कुल गलत है। ये महिला और पुरुष के बीच भेदभाव को बढ़ावा देने वाला है और ये किसी भी हाल में सही नहीं है।
एल्विश-एलिस मुद्दे पर फैंस का ऑडियंस का रिएक्शन
एल्विश के इस रिएक्शन के बाद ये मामला और भी गरम हो गया है। बिग बॉस के फैंस इस पर अपनी राय दे रहे हैं। कुछ लोग एल्विश के रजत का साथ देने को सही ठहरा रहे हैं, जबकि कुछ ने एलिस के पक्ष में भी आवाज उठाई है। हालांकि शो में इस तरह के विवादों का होना कोई नई बात नहीं है, लेकिन ये साफ है कि ‘बिग बॉस 18’ में हर हफ्ते नए ट्विस्ट और ड्रामा से दर्शकों को काफी मजा आ रहा है।
यह भी पढ़ें: ‘Ranveer Singh करता है Rubbish बातें, Kareena के पास सारी गॉसिप’, वायरल हो रहा ‘सिंघम’ का बयान
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
5 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
7 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
8 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
8 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
10 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
10 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
21 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines