Elvish Yadav News: बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर और यूट्यूबर एल्विश यादव फिलहाल सुर्खियों में छाए हुए हैं। बीते दिन यूट्यूबर के घर पर 3 बाइक सवार बदमाशों ने दो दर्जन से ज्यादा ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। इस घटना में दीवारें और खिड़कियों पर गोलियों के निशान देखकर पता लगाया जा सकता है कि ये हमला कितना जानलेवा था। सोशल मीडिया पर इस खबर से सनसनी मच गई। यूट्यूबर के फैंस भी टेंशन में आ गए थे। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की खबरें सामने नहीं आई है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने भी जांच तेज की। एल्विश यादव ने तीन रियलिटी शोज जीतकर यूट्यूबर से स्टार बनने तक का सफर तय किया है। चलिए आज हम आपको बताते हैं वो कितनी संपत्ति के मालिक हैं?
यह भी पढ़ें: Elvish Yadav के अलावा ये चेहरे भी गुरुग्राम में निशाने पर, किसी पर हुई फायरिंग, तो किसी को उतारा मौत के घाट
तीन रियलिटी शो के विनर
यूट्यूब से अपने करियर की शुरुआत करने वाले एल्विश आज बड़े स्टार बन गए हैं। आज वो स्टार की तरह ही लग्जरी लाइफ जीते हैं। हाल ही में एल्विश ने करण कुंद्रा के साथ मिलकर कलर्स का कुकिंग रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स 2’ जीतकर ट्रॉफी अपने नाम की। इससे पहले वो रोडीज 20 में टीम लीडर बनकर आए थे। वहीं फिनाले में उनकी टीम के कुशाल तंवर ने ट्रॉफी जीतकर एल्विश को टीम लीडर के तौर पर जीता दिया। इसके साथ ही वो बिग बॉस ओटीटी के दूसरे सीजन में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर आए थे और ट्रॉफी जीतकर ले गए थे। बिग बॉस की हिस्ट्री में ये पहली बार हुआ था जब कोई वाइल्ड कार्ड ट्रॉफी जीता था।
कितनी है नेटवर्थ?
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार तीन रियलिटी शोज जीतकर एल्विश यादव आज 50 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। वहीं गुरुग्राम में उनका आलीशान घर है, जिसमें 16 बैडरूम हैं। इसके साथ ही वो लग्जरी गाड़ियों के भी शौकीन हैं। उनके पास मर्सिडीज बेंज- जी वैगन इलैक्ट्रिक है जिसकी कीमत 3 करोड़ है। वहीं सोशल मीडिया और यूट्यूब के जरिए भी एल्विश पैसे कमाते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार लाफ्टर शेफ्स में उन्होंने एक एपिसोड के लिए 2 लाख रुपये चार्ज किए थे।
विवादों में पहले भी रह चुके एल्विश
वहीं ये पहली बार नहीं हुआ है कि एल्विश सुर्खियों में आए हैं। इससे पहले भी वो कई बार विवादों में छा चुके हैं। उन पर सांप के जहर की तस्करी और रेव पार्टियों में इसका इस्तेमाल करने का भी आरोप लगा था। इस मामले में ईडी ने यूट्यूबर से पूछताछ भी की थी। फिलहाल हुए फायरिंग केस में पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं इस हमले की जिम्मेदारी भाऊ गैंग के सदस्यों ने ली है। साथ ही उन्होंने दूसरे सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को भी वॉर्निंग दी है।
यह भी पढ़ें: Elvish Yadav से पहले किस-किसके घर हो चुकी है फायरिंग? 2025 में आई भारी मुसीबत
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
14 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
16 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
17 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
17 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
18 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
18 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
19 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
20 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
21 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines