Elvish Yadav Firing: एल्विश यादव के घर पर बरसाई गईं गोलियां, हमला कर फरार हुए बदमाश

गुरुग्राम के सेक्टर-57 में स्थित यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विजेता एल्विश यादव के घर पर सुबह करीब 5:30 बजे फायरिंग हुई। तीन नकाबपोश बदमाश बाइक से आए और दर्जनों राउंड गोलियां चलाईं। उस समय एल्विश यादव घर पर नहीं थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और जांच-पड़ताल जारी है।

Elvish Yadav

एल्विश यादव के घर पर फायरिंग

यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग हुई है। फायरिंग करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया है। गुरुग्राम में मौजूद घर सुबह करीब 5-6 बजे के बीच फायरिंग हुई है, रिपोर्ट्स के मुताबिक तीन बदमाश बाइक से पहुंचे थे और कई राउंड गोलियां चलाई हैं।

विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक, इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एल्विश यादव के घर पर दो दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग हुई है। गुरुग्राम पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन

गुरुग्राम पुलिस के PRO संदीप कुमार ने बताया कि गुरुग्राम के सेक्टर 57 स्थित यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विजेता एल्विश यादव के घर के बाहर तीन नकाबपोश बदमाशों ने गोलीबारी की। घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई। एक दर्जन से ज़्यादा राउंड फायरिंग हुई। गोलीबारी के समय एल्विश यादव अपने घर पर नहीं थे।

विज्ञापन

एल्विश यादव के पिता राम अवतार यादव ने कहा कि जब गोलियां चलीं तो परिवार घर में मौजूद था। सीसीटीवी फुटेज में तीन बदमाश दिखाई दे रहे हैं, जिनमें से दो साफ-साफ़ दिखाई दे रहे हैं। पुलिस प्रशासन अपना काम बखूबी कर रहा है।

वहीं पुलिस ने इलाके को घेर लिया है, जांच कर रही है। गोलीबारी इमारत की पहली मंजिल और ग्राउंड फ्लोर पर की गई है। बताया गया कि एल्विश परिवार तीसरी मंजिल पर रहता है। घटना के तुरंत बाद पुलिस टीमों ने इलाके की घेराबंदी कर दी और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया गया है कि विदेश में बैठे दो गैंगस्टरों, हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया ने इस गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है। पोस्ट में लिखा है, “आज एल्विश यादव के घर पर गोलीबारी की जिम्मेदारी नीरज फरीदपुर और भाऊ रिटोलिया ने ली है। सट्टेबाजी को बढ़ावा देने वाले किसी भी व्यक्ति को चेतावनी है, अगर वो सट्टेबाजी को बढ़ावा देगा तो उनके पास हमारी कॉल या गोली कभी भी पहुंच सकती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ