Elvish Yadav Firing: यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर हुए हमले ने सनसनी फैला दी है। वहीं अब केस में नया अपडेट सामने आया है। यूट्यूबर के घर पर हमला करने वाले दो गैंगस्टर सामने आए हैं और उन्होंने हमले की सारी जिम्मेदारी भी ली है। साथ ही इन गैंगस्टर्स ने दूसरे कई यूट्यूबर्स को भी धमकी दी है। इस हमले की जिम्मेदारी लेने वाले ये दो गैंगस्टर भाऊ गैंग के सदस्य हैं। एक का नाम नीरज फरीदपुरिया है और दूसरे का नाम भाऊ भाऊ रिटोलिया है।
यह भी पढ़ें: फायरिंग के बाद Elvish Yadav के घर का वीडियो वायरल, यूट्यूबर के पिता ने दिखाईं छलनी दीवारें
दूसरे यूट्यूबर्स को दी धमकी
नीरज और भाऊ पर पंजाब और हरियाणा में भी कई मामले दर्ज हैं। वहीं विदेश में बैठे इन दोनों ने हमले की जानकारी लेते हुए कहा है कि ये हमला इसलिए किया गया है क्योंकि एल्विश ने सट्टेबाजी ऐप का प्रमोशन करके कई लोगों के घर बर्बाद किए हैं। साथ ही दोनों ने आगे कहा कि बाकी के यूट्यूबर्स जो भी ऐसी ऐप्स को प्रमोट करते हैं, उनके लिए भी ये वॉर्निंग है। उन पर भी ऐसे हमले हो सकते हैं।
नीरज फारीदपुरिया कौन है?
नीरज फारीदपुरिया पर हत्या, फिरौती और रंगदारी के कई केस दर्ज हैं। वो विदेश में बैठकर अवैध वसूली का सिंडिकेट चलाता है। वहीं पुलिस इस आरोपी को भारत में लाने की प्रक्रिया में जुटी है। नीरज हरियाणा के पलवल का रहने वाला है और अपने अवैध केसों के चलते लंबे समय से विदेश में छुपा बैठा है। ये आरोपी 2012 से जेल में बंद था और साल 2015 में इसे उम्रकैद की सजा भी सुनाई गई थी। लेकिन बाद में पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद ये आरोपी पुलिस को चकमा दे विदेश में जाकर बस गया।
भाऊ रिटोलिया पर भी कई केस दर्ज
वहीं भाऊ रिटोलिया भी इस गैंग का सदस्य है जो एल्विश यादव के घर पर हुई फायरिंग में आरोपी है। इस आरोपी पर भी कई अवैध मामले दर्ज हैं, जिनमें रंगदारी, हत्या और फिरौती मांगने जैसे केस शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये भी विदेश में जाकर बसा हुआ है और फिलहाल ये दोनों सोशल मीडिया पर बड़े-बड़े बिजनेसमैन से फिरौती मांगते हैं। इन दोनों ने अब अपना अगला टारगेट उन यूट्यूबर्स को बताया है जो सट्टेबाजी ऐप्स को प्रमोट कर रहे हैं। वहीं पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस मामले में जांच और तेज हो गई है।
यह भी पढ़ें: फायरिंग के बाद Elvish Yadav के घर का वीडियो वायरल, यूट्यूबर के पिता ने दिखाईं छलनी दीवारें
संबंधित खबरें
LIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
20 mins agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
50 mins ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
1 hr ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
17 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
18 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
19 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
20 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
20 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
21 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines