प्राइम वीडियो का पॉपुलर शो ‘द ट्रेटर्स’ इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है। शो को लेकर खूब चर्चा भी हो रही है और दर्शकों को ये बहुत पसंद भी आ रहा है। इस बीच राव साहब भी शो को देख रहे हैं और इसके मुरीद हो गए हैं। इतना ही नहीं बल्कि एल्विश ने अब प्राइम वीडियो से खास डिमांड भी कर दी है। साथ ही उन्होंने ‘ट्रेटर्स’ के लिए भी बड़ी बात कही है। आइए जानते हैं कि आखिर एल्विश ने ऐसा क्या कहा है?
राव साहब ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, एल्विश यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की है। इस पोस्ट में राव साहब ने शो की एक क्लिप शेयर की है। वीडियो को पोस्ट करते हुए एल्विश ने इसके कैप्शन में लिखा कि क्या ‘ट्रेटर’ ही ‘ट्रेटर’ को डबलक्रॉस करेंगे? इसके आगे एल्विश ने प्राइम वीडियो को टैग किया है और लिखा है कि प्राइम वीडियो भाई डबल पैसे ले लो सब्सक्रिप्शन के, पर सारे एपिसोड एक साथ ड्रॉप कर दो।
पूरव झा को किया था सपोर्ट
एल्विश के इस पोस्ट से साफ है कि उन्हें शो बेहद पसंद आ रहा है और वो बेसब्री से इसके बाकी एपिसोड का इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा अगर शो की बात करें तो अब तक शो के छह एपिसोड आ चुके हैं। वहीं, अगर एल्विश की बात करें तो एल्विश ने बीते दिन भी इस शो को लेकर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें वो पूरव झा को सपोर्ट करते नजर आए थे।
पूरव के लिए कही थी ये बात
एल्विश ने अपने इंस्टाग्राम पर ही एक स्टोरी शेयर की थी, जिसमें उन्होंने शो की एक क्लिप शेयर की थी और इस पोस्ट में उन्होंने रफ्तार और पूरव झा के लिए कैप्शन लिखा था। एल्विश ने पूरव झा को सपोर्ट किया था। राव साहब ने पूरव के लिए लिखा था कि क्या खेला है छोटे, खूब बढ़िया, लगे रहो और उन्होंने पूरव को भी इस पोस्ट में टैग किया था।
कौन होगा शो का विनर?
शो में हर कोई अपने-अपने तरीके से इस गेम को खेल रहा है और इसे जीतने की कोशिश कर रहा है, लेकिन सर्कल ऑफ शक और ‘ट्रेटर्स’ बेहद शानदार ढंग से शो के गेम को खेल रहे हैं। अब देखने वाली बात होगी कि इस शो को कौन जीतेगा और कौन शो का विनर बनकर आएगा?
यह भी पढ़ें- The Traitors के किस कंटेस्टेंट को मिला राव साहब का सपोर्ट? Elvish Yadav ने पब्लिकली दिया साथ
संबंधित खबरें
ओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
32 mins agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 hr agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
2 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
4 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
4 hrs agoLIVE: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
5 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
5 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
23 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
23 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines