Elvish Yadav Controversies: मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव ने जबसे शो जीता है, तबसे लग रहा है कि उन्होंने चर्चा में रहने की कसम खा ली है। कुछ दिन तो सब नॉर्मल रहता है, लेकिन फिर एल्विश वापस सुर्खियों में आ जाते हैं, लेकिन इस बार तो ऐसा लग रहा है कि ‘Systumm’ लंबा फंस गया है, ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इस बार राव साहब ईडी के शिंकजे में जो फंस गए हैं।
फिर हैंग हुआ ‘Systumm’
ईडी ने एल्विश यादव पर मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। साथ ही राव साहब की मंहगी कारों पर भी ईडी जांच करेगी। इस सबसे तो ऐसा लग रहा है जैसे राव साहब पर बड़ी कार्रवाई होगी। हालांकि अब ईडी का अगला कदम क्या होगा ये तो वक्त से साथ ही पता लगेगा। हाल ही में रेव पार्टी को लेकर एल्विश ने दिन-रात सुर्खियां अपने नाम की। ऐसे में अब ईडी का एक्शन ‘राव साहब’ पर भारी पड़ सकता है। सिर्फ मनी लॉन्ड्रिंग और रेव पार्टी ही नहीं कई विवादों में एल्विश का नाम आया है।
छोटी नहीं है ‘राव साहब’ के विवादों की लिस्ट
- मनी लॉन्ड्रिंग
इन दिनों एक बार फिर से एल्विश चर्चा में हैं, क्योंकि इस बार राव साहब ईडी के शिंकजे में हैं। देखने वाली बात होगी कि क्या एल्विश पर कोई बड़ी कार्रवाई होगी या वो बच जाएंगे।
- रेव पार्टी
बीते साल नवंबर में पहली बार एल्विश का नाम रेव पार्टी से जुड़ा था। इस मामले में जांच हुई और पुलिस ने एल्विश को अरेस्ट किया और उन्हें कई दिन जेल में भी बिताने पड़े। हालांकि बाद में वो जमानत पर बाहर आ गए। इस केस से अभी एल्विश के तार टूटे भी नहीं कि अब ईडी ने एल्विश पर शिंकजा कस लिया है।
- थप्पड़ कांड
कुछ दिनों पहले एल्विश ने एक रेस्टोरेंट में जाकर एक शख्स को बुरी तरह से पीटा था। जैसे ही खबर सामने आई तो एल्विश फिर से विवाद में आ गए, हालांकि इसकी सफाई में उन्होंने कहा था कि शख्स ने उन्हें गाली दी और ऐसा करने के लिए उकसाया।
- गमला चोरी
कुछ टाइम पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में देखा गया कि एक शख्स गमला चोरी कर रहा है और इसके लिए वो जो कार लेकर आया वो एल्विश की है। इस वीडियो ने भी खूब हंगामा खड़ा किया था।
- मैक्सटर्न संग लड़ाई
एल्विश और मैक्सटर्न का विवाद भी बहुत सुर्खियों में रहा। कुछ दिन पहले एक वीडियो सामने आया, जिसमें देखा गया कि एल्विश ने अपनी टीम के साथ मैक्सटर्न पर धावा बोल दिया। इतना ही नहीं मैक्सटर्न ने तो राव साहब पर धमकी देने तक का आरोप लगाया।
यह भी पढ़ें- ‘पाकिस्तान में पैदा होके….’, भोजपुरी स्टार Pawan Singh ये क्या बोल गए?
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
21 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines