छोटा नहीं Elvish Yadav के विवादों का ‘Systumm’, रेव पार्टी से लेकर यूट्यूबर पर चोरी तक का लगा आरोप

Elvish Yadav: एक-दो बार नहीं बल्कि कई बार यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव विवादों में फंस चुके हैं।

Elvish Yadav

नोएडा पुलिस ने बिग बॉस विनर एल्विश यादव को किया गिरफ्तार।

Elvish Yadav: मशूहर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। जी हां रेव पार्टी मामले में जयपुर एफएसएल की रिपोर्ट आ गई है, जिसमें सांपों के जहर के होने की पुष्टि हो गई है। अब इस मामले में एल्विश की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है, लेकिन बस इतना ही नहीं बल्कि रेव पार्टी के अलावा भी कई विवाद ऐसे हैं, जिनसे एल्विश का नाता रहा और इसकी वजह से वो चर्चा में भी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेव पार्टी केस

बीते साल नवंबर महीने में एल्विश यादव का नाम रेव पार्टी केस से जुड़ा था। नोएडा में होने वाली रेव पार्टी और क्लबों में सांप का जहर सप्लाई किया जाता है। इस मामले में एल्विश पर एफआईआर भी हो चुकी है। हालांकि उन्होंने इन सभी आरोपों को खारिज किया था, लेकिन अब इस मामले में एफएसएल रिपोर्ट आ गई है, जिसमें कोबरा करैत प्रजाति के सांप के जहर का होना पाया गया है।

विज्ञापन

जयपुर थप्पड़ कांड

बीते कुछ टाइम पहले ही एल्विश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। वायरल हुए इस वीडियो में एल्विश जयपुर के एक रेस्टोरेंट में एक इंसान को थप्पड़ मारते नजर आए थे। इस वीडियो के सामने आने के बाद एल्विश ने अपने बचाव में एक ऑडियो भी साझा किया था और बताया था कि उन्होंने ऐसा क्यों किया?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by News24 India (@news24official)

विज्ञापन

गमला चोरी मामला

बता दें कि बीते साल G-20 के टाइम पर एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में देखा गया था कि G-20 के लिए सड़क पर गमले रखे गए थे, जिन्हें दो शख्स चुराते नजर आए। इस दौरान जिस कार से वो लोग आए थे उसे एल्विश की कार बताया गया, हालांकि यूट्यूबर ने इस पर ट्वीट करते हुए कहा था कि वो उनकी गाड़ी नहीं है। मेरे बारे में इस तरह की झूठी जानकारी ना फैलाई जाए और जो भी ऐसा कर रहा है मैं उस पर केस करूंगा।

विज्ञापन

जर्नलिस्ट से बदतमीजी

बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश पर एक जर्नलिस्ट के साथ बदतमीजी का भी आरोप लगा था। कहा गया था कि जब एल्विश से वैष्णो देवी मंदिर घटना के बारे में बात करने की कोशिश की गई, तो इस दौरान उन्होंने पत्रकार से दुर्व्यवहार किया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Elvish Raosahab (@elvish_yadav)

विज्ञापन

कीर्ति मेहरा संग ब्रेकअप

जब एल्विश यादव बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में थे तो उस टाइम उनका कीर्ति मेहरा के साथ ब्रेकअप हो चुका था। जब यूट्यूबर ने शो जीता और वो बाहर आए थे तब कीर्ति उन्हें सपोर्ट करती नजर आई थी। एक इंटरव्यू में कीर्ति ने कहा था कि एल्विश घर में जिस लड़की के बारे में बात कर रहे थे वो पंजाबी लड़की है मैं नहीं, लेकिन मुझे ऐसा लगा था कि वो मेरे बारे में बात कर रहा है। लोगों के सामने जब ये मामला आया तो गरमा गया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Elvish Raosahab (@elvish_yadav)

विज्ञापन

अभिषेक मल्हान विवाद

जब एल्विश यादव ने बिग बॉस ओटीटी 2 जीता था, तो हर ओर उनकी चर्चा हो रही थी। शो से बाहर आने के बाद एल्विश ने अपने एक व्लॉग में यह कहते हुए आरोप लगाया कि कोई नेगेटिव पीआर की मदद से उनकी इमेज को खराब कर रहा है। हालांकि उन्होंने इसमें किसी का नाम नहीं लिया था, लेकिन एक ‘खास भाई’ के होने का संकेत जरूर दिया था। इस मामले पर सफाई देते हुए अभिषेक मल्हान ने कहा था कि इस मामले से उनका कोई कनेक्शन नहीं है।

विज्ञापन

भीड़ ने एल्विश को पीटा

जब एल्विश अपने दोस्तों के साथ वैष्णो देवी गए थे, तो वहां पर मौजूदा भीड़ ने यूट्यूबर की पिटाई कर दी थी। हालांकि एल्विश ने इसे झूठी खबर बताया था, लेकिन आरोप था कि यूट्यूबर अपने दोस्तों की भीड़ में छोड़ भाग रहे थे। इस दौरान भीड़ ने उन्हें उनके दोस्तों संग घेर लिया था। सोशल मीडिया पर ये वीडियो भी खूब वायरल हुआ था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ