'बिना किसी वजह...', Aditya Narayan के कॉन्सर्ट में हुई बदसलूकी पर फैन ने तोड़ी चुप्पी

Aditya Narayan: कॉन्सर्ट में हुई बदसलूकी पर अब आदित्य नारायण के फैन ने भी रिएक्ट किया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा?

Aditya Narayan Hits Fan Viral Video

सिंगर आदित्य नारायण ने कॉन्सर्ट में फैन को पीटा

Aditya Narayan: मशहूर सिंगर आदित्य नारायण (Aditya Narayan) ने हाल ही में अपने एक लाइव कॉन्सर्ट में फैन के साथ बदसलूकी की, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया। अब इस पर सिंगर के उस फैन ने रिएक्ट किया है और कहा कि वो तो बस फोटो लेना चाहता था। बता दें कि इस मामले पर सिंगर को जमकर ट्रोल भी किया गया। आइए आपको बताते हैं कि अब सिंगर ने फैन ने इस पर क्या-क्या कहा है?

स्टूडेंट ने अपने साथ हुई बदसलूकी पर किया रिएक्ट

बता दें कि आदित्य नारायण के कॉन्सर्ट में जिस फैन से बदसलूकी हुई वो रूंगटा कॉलेज में बीएससी में तीसरे साल का स्टूडेंट है। इस बारे में बात करते हुए स्टूडेंट ने कहा कि आदित्य की सिगिंग का लाइव कॉन्सर्ट चल रहा था और मैं स्टेज के एकदम सामने खड़ा हुआ था। आदित्य सर स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे और इस दौरान वो हर किसी का फोन भी सेल्फी के लिए ले रहे थे। मैं स्टेज के पास था तो मैंने सोचा कि मैं भी उनके संग फोटो ले लू और इसलिए मैंने अपना फोन उन्हें दे दिया, लेकिन उन्होंने माइक को मेरे हाथ पर मारा और मेरा फोन भी बिना किसी वजह के फेंक दिया।

मैं कोई शिकायत नहीं करना चाहता- स्टूडेंट 

वो सबके साथ फोटो ले रहे थे तो मैंने सोचा मेरे साथ भी लेंगे और इसलिए मैंने उन्हें अपना फोन दिया। स्टूडेंट ने अपनी बात आगे रखते हुए कहा कि बहुत सारे लोग बहुत सारी बातें कह रहे हैं, लेकिन यही सच है। मुझे किसी ने नहीं मारा मैं बस सेल्फी के लिए उन्हें अपना फोन दिया था। जब उन्होंने मेरा फोन फेंका तो इसके बाद भी वो दूसरों को सेल्फी देते रहे। मैं नहीं जानता कि उनका मूड कैसा था, लेकिन मैं अब इस पर कोई शिकायत नहीं करना चाहता।

आदित्य ने भी घटना पर दिया था जवाब

इतना ही नहीं बल्कि इसके पहले इस इवेंट से जुड़े मैनेजर ने अपना नाम ना बताने की शर्त पर जूम को बताया था कि वो स्टूडेंट लगातार सिंगर के पैर खींच रहा था, जिससे परेशान होकर आदित्य ने ऐसा किया। सिंगर ने भी इस पर रिएक्ट करते हुए कहा था कि मैं बस ये कहना चाहता हूं मैं भगवान के प्रति जवाबदेह हूं। बता दें कि जबसे ये घटना सामने आई है तब से सोशल मीडिया पर सिंगर को खूब ट्रोल किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ