Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव ने तो जैसे सुर्खियों में बने रहने की कसम ही खा ली है। जी हां, जबसे स्नेक वेनम केस में एल्विश का नाम फंसा है तबसे राव साहब चर्चा में बने हुए हैं। इस केस में सबसे ज्यादा चर्चा एल्विश की उस फोटो की हुई, जिसमें वो गले में साफ डाले नजर आ रहे हैं। वहीं, अब एल्विश का गले में सांप डाले हुए वीडियो पर रिएक्शन आया है। आइए आपको बताते हैं कि इस बारे में खुद राव साहब का क्या कहना है?
गले में सांप लपेटे हुए वीडियो पर एल्विश का रिएक्शन
दरअसल, हाल ही में ABP लाइव को दिए एक इंटरव्यू में एल्विश ने इस वीडियो के बारे में बात की है। जी हां, एल्विश ने कहा कि जिस वीडियो में मेरे गले में सांप है, उस वीडियो को सबने देखा है और वो किसी से छुपा हुआ नहीं है। राव साहब ने आगे कहा कि ये वीडियो 32 बोर गाने की शूटिंग के दौरान का है, इस गाने को फाजिलपुरिया नाम के लड़के ने गाया है, ये वहीं हैं जिन्होंने लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल्ल गाना भी गाया है।
आप कह रहे हो कि जहर सप्लाई कर दिया…
एल्विश ने कहा कि ये वीडियो भी आप यूट्यूब पर देख सकते हैं। अगर आप उस गाने के वीडियो के देखेंगे तो आपको उस गाने में सांपों का सीन दिखेगा और मेरे गले में भी जो सांप है वो असल में उसी गाने की शूटिंग के दौरान के ब्लॉग या बीटीएस का है, जो आप कह रहे हो कि जहर सप्लाई कर दिया वो हकीकत में उस गाने का शूट है। 32 बोर गाने के वीडियो में भी आप इसे देख सकते हैं।
पुलिस कर रही जांच
बता दें कि वैसे तो एल्विश यादव सांप के जहर सप्लाई केस में जमानत पर जेल से बाहर हैं, लेकिन इस केस में उनका नाम अभी भी फंसा हुआ है। जी हां, पुलिस ने 32 बोर गाने में सांप का इस्तेमाल करने पर एल्विश और फाजिलपुरिया पर एफआईआर भी दर्ज की है। इसके अलावा सांपों की तस्करी और रेव पार्टी मामले में एल्विश समेत आठ लोगों के खिलाफ 1200 पन्नों की चार्जशीट भी दायर हो चुकी है। इसके अलावा एल्विश और उसके दोस्त ईश्वर और विनय के मोबाइल फोन को भी फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
यह भी पढ़ें- मशहूर एक्ट्रेस ने FM स्टूडियो में अचानक उतार दिए कपड़े, बोलीं- मैं फिगर दिखाने से नहीं डरती
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
21 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines