रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो का नया सीजन जल्द ही आने वाला है। ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ के लिए मेकर्स ने कमर कस ली है। इस बार कास्टिंग में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही। बड़े-बड़े सेलेब्स को शो के लिए लगातार अप्रोच किया जा रहा है। मेकर्स की तलाश कई महीनों से जारी है। ऐसे में अब तक इस शो के लिए टीवी और बॉलीवुड जगत के कई टॉप एक्टर्स को अप्रोच किया जा चुका है। रियलिटी शोज और सोशल मीडिया के पॉपुलर स्टार्स भी इस लिस्ट में शामिल हैं।
हालांकि, कई बड़े एक्टर्स ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ के ऑफर को ठुकरा चुके हैं। इस लिस्ट में 5 नाम सामने आ चुके हैं। 3 नाम तो इस लिस्ट में ‘बिग बॉस’ के एक्स कंटेस्टेंट्स के ही हैं। कुछ सेलेब्स ने तो खुद ही कन्फर्म कर दिया है कि वो इस सीजन शो में नजर नहीं आएंगे। तो चलिए जानते हैं कि ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ से किन सेलेब्स ने दूरी बनाई है?
एल्विश यादव
‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विनर एल्विश यादव को भी ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के लिए अप्रोच किए जाने की रिपोर्ट्स सामने आई थीं। इसके बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि एल्विश इस शो का हिस्सा बनेंगे। वैसे भी इन दिनों एल्विश यादव हर रियलिटी शो में नजर आ रहे हैं। हालांकि, उन्होंने अपने बयान में साफ कर दिया कि वो ये शो नहीं करने वाले। उन्होंने साफ कहा था कि ‘खतरों के खिलाड़ी में खतरा है और हम खतरों से दूर रहते हैं।’
अंकित गुप्ता
हाल ही में अंकित गुप्ता को भी इस शो के लिए अप्रोच किया गया था। इसके बाद एक्टर ने इस शो को करने से इंकार कर दिया। ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ और ‘तेरे हो जाएं हम’ ये दोनों ही शो अंकित करने से मना कर चुके हैं। दरअसल, अंकित इस वक्त खुद पर फोकस करना चाहते हैं और किसी भी प्रोजेक्ट के लिए तैयार नहीं हैं। वो खुद को रीचार्ज करने के बाद ही वापसी करेंगे। वैसे भी इन दिनों उनकी पर्सनल लाइफ में काफी उथल-पुथल चल रही है।
ईशा सिंह
ईशा सिंह का नाम ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के लिए कन्फर्म बताया जा रहा था। बिग बॉस के बाद उनकी एंट्री रोहित शेट्टी के शो में लगभग पक्की हो गई थी। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईशा ने आखिर में इस शो को करने से मना कर दिया। अभी तक उनके इस फैसले के पीछे क्या वजह है? वो रिवील नहीं हुआ है। ईशा के इस शो से दूरी बनाने पर फैंस को जरूर बुरा लगा होगा क्योंकि सब लोग एक बार फिर ईशा और अविनाश को साथ देखना चाहते थे। अविनाश मिश्रा को भी इस सीजन ‘खतरों के खिलाड़ी’ का ऑफर मिला है।
क्रुशाल आहूजा
‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ के लिए ‘झनक’ एक्टर क्रुशाल आहूजा का नाम सबसे पहले सामने आया था। हालांकि, एक्टर क्रुशाल आहूजा भी इस सीजन रोहित शेट्टी के शो में नजर नहीं आएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर खुद कन्फर्म किया था कि उन्हें शो के लिए अप्रोच किया गया है। हालांकि, बातचीत के बाद उन्होंने इस सीजन शो न करने का फैसला लिया था। हालांकि, बाद में वो इस शो में दिख सकते हैं, उन्होंने इस बात की उम्मीद जताई थी।
यह भी पढ़ें: क्या ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ में होगी गोविंदा की भांजी की एंट्री? 9 साल बाद हो सकती है टीवी पर वापसी
मोहसिन खान
मोहसिन खान को भी ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ का ऑफर मिल चुका है। मेकर्स कई साल से मोहसिन खान को शो के लिए अप्रोच कर रहे हैं। हालांकि, हर बार की तरह इस बार भी उनके शो में शामिल होने के चांस नजर नहीं आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मोहसिन खान इस रियलिटी शो का ऑफर ठुकरा चुके हैं।
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
5 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
10 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
11 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
12 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
13 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
13 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
14 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
15 hrs agoरातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
1 day agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines