क्या ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ में होगी गोविंदा की भांजी की एंट्री? 9 साल बाद हो सकती है टीवी पर वापसी

‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ में अब एक्टर गोविंदा की भांजी की एंट्री हो सकती है। बताया जा रहा है कि मेकर्स एक्ट्रेस रागिनी खन्ना से इस शो को लेकर बातचीत कर रहे हैं।

Khatron Ke Khiladi 15

Khatron Ke Khiladi 15

रोहित शेट्टी का शो ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ इस बार काफी धमाकेदार होने की उम्मीदें हैं। जिस तरह से सेलिब्रिटीज के नाम शो के लिए सामने आ रहे हैं फैंस की भी धड़कनें बढ़ती जा रही हैं। अभी तक कई एक्साइटिंग नाम सामने आ चुके हैं, जिन्हें मेकर्स ने इस सीजन के लिए अप्रोच किया है। अब इस लिस्ट में एक नया नाम शामिल हुआ है। फिल्मों और टीवी दुनिया का पॉपुलर फेस बनी एक एक्ट्रेस को अब ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ में लाने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन

रागिनी खन्ना को मिलेगा खतरों से खेलने का चांस?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोविंदा की भांजी को रोहित शेट्टी के शो के लिए अप्रोच किया गया है। आपको बता दे, यहां बात आरती सिंह की नहीं हो रही, बल्कि एक्ट्रेस रागिनी खन्ना की हो रही है। Telly Chakkar की रिपोर्ट के मुताबिक, रागिनी खन्ना को इस खतरनाक रियलिटी शो के लिए संपर्क किया गया है। हालांकि, अभी तक ये रिवील नहीं हुआ है कि क्या एक्ट्रेस इस शो के लिए राजी हुईं या नहीं?

विज्ञापन

9 साल बाद होगा रागिनी का टीवी पर कमबैक?

अभी तक रागिनी खन्ना के ‘खतरों के खिलाड़ी सीजन 15’ में शामिल होने की कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। आपको बता दें, अगर रागिनी इस शो को करने के लिए तैयार हो जाती हैं, तो ये उनका लम्बे समय बाद टीवी पर कमबैक होगा। 9 साल से रागिनी टीवी पर नजर नहीं आई हैं। उन्हें आज भी उनके पॉपुलर शो ‘ससुराल गेंदा फूल’ के लिए जाना जाता है। उनका किरदार लोगों के दिल में बस गया था।

विज्ञापन

फिल्मों के बाद रागिनी टीवी पर करेंगी वापसी?

इसके अलावा रागिनी खन्ना हिंदी और पंजाबी फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। हालांकि, उन्हें बॉलीवुड में अपने मामा जितनी पहचान नहीं मिल सकी। ऐसे में अब इस रियलिटी शो से उनके कमबैक की उम्मीद जताई जा रही है। रागिनी के अलावा टीवी और बॉलीवुड जगत के कई नामी सेलेब्स को अप्रोच किए जाने की रिपोर्ट्स सामने आई हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ