सलमान खान के शो ‘बिग बॉस’ में नजर आ चुकी पॉपुलर एक्ट्रेस एली एवराम एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एली एवराम का बॉलीवुड करियर उतना शानदार नहीं रहा, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। वो बॉलीवुड में साइड रोल एक्ट्रेस ही बनकर रह गई हैं। अब उन्हें लेकर चर्चे भी बेहद कम होती है। हालांकि, अब एली एवराम के एक पोस्ट ने उन्हें न्यूज में ला दिया है। एक्ट्रेस ने अब सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा कहा है जिसके बाद हर कोई उन्हें लेकर चिंता में है।
एली एवराम ने शेयर किए क्रिप्टिक पोस्ट
एली एवराम ने कुछ देर पहले अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। इसमें एक्ट्रेस ने जिंदगी, झूठ और धोखे को लेकर काफी कुछ लिखा है। हालांकि, अचानक अब एली एवराम धोखे की बात क्यों कर रही हैं? अब सब बस यही जानना चाहते हैं। उन्हें किसने धोखा दिया और किसने उनसे झूठ बोला? अब ये सवाल उनका पोस्ट देखने के बाद फैंस के मन में उठ रहे हैं।
झूठ और धोखे को लेकर एली ने किया पोस्ट
आपको बता दें, एली एवराम ने अपने पोस्ट में लिखा है, ‘लाइफ एक बड़ा, मोटा, सिंपल मिरर है। जब आप झूठ बोलते हैं, धोखा देते हैं,
मैनिपुलेट करते हैं, दूसरों का फायदा उठाते हैं या लोगों से पंगा लेते हैं तो यूनिवर्स इस पर ध्यान देता है। लेकिन जब आप प्यार, अखंडता, करुणा और शुद्ध इरादों के साथ आगे बढ़ते हैं, तो आपको बदले में वही मिलेगा। पूरे खेल का नाम क्या है?- रिफ्लेक्शन। इसलिए सुनिश्चित करें कि आप वही रिफ्लेक्ट कर रहे हैं जो आप सच में वापस चाहते हैं।’
Elli AvrRam
यह भी पढ़ें: क्या लंच डेट पर निकले रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा? रूमर्ड कपल का वीडियो वायरल
एली एवराम का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
अब उन्होंने जो भी कहा है उसे देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे एली एवराम के साथ किसी ने कुछ तो बेहद गलत किया है। एक्ट्रेस ने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उनका ये पोस्ट काफी कुछ कह रहा है। अब फैंस को ये पोस्ट देखने के बाद एली एवराम की चिंता हो गई है। आपको बता दें, एली एवराम ‘मिकी वायरस’, ‘किस किसको प्यार करूं’, ‘गुडबाय’ और ‘गणपत’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
40 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
5 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines