---विज्ञापन---

क्या लंच डेट पर निकले रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा? रूमर्ड कपल का वीडियो वायरल

'सिकंदर' की रिलीज के बाद रूमर्ड लव बर्ड्स रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक बार फिर क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आए हैं। लंच डेट से इनका वीडियो वायरल हो गया है।

---विज्ञापन---

रश्मिका मंदाना और सलमान खान की फिल्म ‘सिकंदर’ आज ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म के आते ही एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। काफी दिनों बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को लेकर फिर से खबरों का बाजार गर्म है। इन दोनों को हाल ही में एक ही जगह पर स्पॉट किया गया है। इसके बाद इनके डेटिंग रूमर्स और भी तेज हो गए हैं।

एक ही रेस्टोरेंट के बाहर दिखे रश्मिका और विजय

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को मुंबई में एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया है। इस दौरान रश्मिका टी-शर्ट और जीन्स पहने हुए नजर आईं और उन्होंने कैप के साथ अपना लुक कम्पलीट किया। एक्ट्रेस मास्क लगाकर रेस्टोरेंट पहुंची थीं। हालांकि, पैपराजी को देखकर रश्मिका मंदाना ने स्माइल करते हुए पोज किए हैं। वहीं, इसी जगह विजय देवरकोंडा भी मौजूद थे।

---विज्ञापन---

क्या लंच डेट पर हैं रश्मिका और विजय?

विजय देवरकोंडा मुंबई के उसी रेस्टोरेंट से बाहर निकलते हुए नजर आए, जहां रश्मिका को देखा गया था। एक्टर व्हाइट शर्ट और पैंट पहने हुए थे और उन्होंने ब्राउन कलर की बीनी कैप लगाई हुई थी। वो भी अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड रश्मिका मंदाना की तरह फेस को मास्क की मदद से हाईड करते हुए नजर आए। हालांकि, ये दोनों वीडियो में साथ तो नहीं दिखे, लेकिन फैंस समझ गए हैं कि ये दोनों साथ ही थे। अब इनके लंच डेट पर होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: रणवीर अल्लाहबादिया ने की नई शुरुआत, 30 दिन बाद आया पहला वीडियो, जानें क्यों डरे हुए हैं आशीष चंचलानी?

क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो रहा है और एक ही जगह पर इन दोनों को देखकर फैंस एक्साइटेड हो गए हैं। फैंस को तो उसी पल का इंतजार है, जब ये दोनों अपना रिलेशनशिप पब्लिक करेंगे। वैसे कई स्टार्स पहले भी इनके रिलेशनशिप में होने का हिंट दे चुके हैं और अक्सर इनकी शादी की अफवाहें भी उड़ती रहती हैं। अब ऐसा लग रहा है जैसे फिल्म की रिलीज के बाद रश्मिका और विजय क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

First published on: Mar 30, 2025 05:50 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola