Ekta Kapoor ने Bigg Boss 17 के इन कंटेस्टेंट्स को किया खुलेआम सपोर्ट, पोस्ट शेयर कर बांधे तारीफों के पुल

Ekta Kapoor Supports Bigg Boss 17 Couple: एकता कपूर ने अब एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर बिग बॉस के 2 कंटेस्टेंट्स को अपना सपोर्ट दिया है। टीवी क्वीन ने अब इन कंटेस्टेंट्स की तारीफे की हैं।

Ekta Kapoor Supports Bigg Boss 17 Couple

Image Credit: Google

Ekta Kapoor Supports Bigg Boss 17 Couple: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 17’ (Bigg Boss 17) इस वक्त खूब देखा और पसंद किया जा रहा है। सलमान खान के शो में इस बार शुरुआत से ही काफी लड़ाई-झगड़े देखने को मिल रहे हैं। ऐसे में ऑडियंस भी शो के मज़े उठा रही है। धीरे-धीरे अब फैंस अपने फेवरेट कंटेस्टेंट का भी चुनाव कर रहे हैं। इसी बीच डेली सोप क्वीन एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने भी अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स का खुलासा करते हुए उनकी तारीफों में सबके सामने पुल बांध दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एकता ने किया इन 2 कंटेस्टेंट्स को सपोर्ट

अब एकता कपूर का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। एकता ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से BB17 के 2 पॉपुलर कंटेस्टेंट्स के नाम एक नोट शेयर किया है। इसमें उन्होंने इनकी साइड लेने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लेकिन सवाल ये उठता है कि अब एकता कपूर ने अपने इस पोस्ट के जरिए किसको फेवर किया है। तो चलिए जानते हैं उन्होंने अपने इस पोस्ट में किसके लिए और क्या-क्या लिखा है।

Ekta Kapoor Supports Bigg Boss 17 Couple

Image Credit: Instagram

विज्ञापन

लिखी ये बात

एकता ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, ‘सबसे ज़्यादा प्रोफेशनल एक्टर जिनके साथ मैंने कभी काम किया है, सबसे बेहतरीन लीड्स में से एक! उम्मीद है कि तुम्हारी जीत हो! देर से शुभकामनाओं के लिए माफ करना।’ अपने इसी पोस्ट में उन्होंने अंकिता (Ankita Lokhande) के साथ विक्की जैन (Vicky Jain) को भी टैग किया है। अब एकता कपूर का ये पोस्ट अंकिता के फैंस को काफी पसंद आ रहा है। ये देखकर साफ हो गया है कि अंकिता इस बार सबसे ज़्यादा पॉपुलर और स्ट्रांग कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। उन्हें बाहर सपोर्ट करने वाले फैंस के साथ सेलेब्स भी हैं।

ट्रोल हो रहीं अंकिता

वहीं, बात अगर अंकिता के गेम प्ले की करें तो वो फिलहाल ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने टीवी एक्टर्स को लेकर कुछ ऐसा बोल दिया जिसके लिए टीवी एक्टर और प्रोड्यूसर संदीप सिकंद ने उन्हें निशाने पर ले लिया। उन्होंने इस मुद्दे पर हुए झगड़े का वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि टीवी के लिए उनका ये प्यार बस दिखावा है। इतना ही नहीं उन्होंने एक्ट्रेस पर आरोप भी लगाया कि वो प्रोड्यूसर्स को परेशान करती थीं। हालांकि, अब एकता कपूर ने उन्हें सपोर्ट किया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ