हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

कहानी बेचने के लिए काफी है Ekta Kapoor का नाम, डेली सोप क्वीन ने बदली प्राइम टाइम की परिभाषा

Ekta Kapoor: एकता कपूर हर हिट शो का फॉर्मूला जानती हैं। जिस इंडस्ट्री में मेल डोमिनेशन होता है, एकता ने वहां अपनी ही एक दुनिया बनाई है और वहां की क्वीन वो खुद हैं। उनका कंटेंट बेहद हटके होता है और लोग सालों तक उसे भूल नहीं पाते।

विज्ञापन
एकता कपूर ने बेबाक तरीके से सामाजिक बंदिशें तोड़ी हैं। (Photo Credit- Instagram)

Ekta Kapoor: डेली सोप क्वीन के नाम से मशहूर एकता कपूर आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वो पिछले कई सालों से टीवी इंडस्ट्री को रूल कर रही हैं। उनका हर शो इस गारंटी के साथ आता है कि वो सुपरहिट ही होगा और उसमें काम करने वाला कलाकार रातों-रात सुपरस्टार बन जाएगा। अपने शोज में ढेर सारे एक्सपेरिमेंट्स करने वालीं एकता कपूर इस बात की मिसाल हैं कि एक नारी चाहे तो क्या नहीं कर सकती! जिस तरह से उनके शोज में एक्ट्रेसेस सभी पर भारी पड़ती हैं, असल जिंदगी में एकता भी उतनी ही पावरफुल हैं।

एकता कपूर ने तोड़ी सामाजिक बंदिशें

फिल्म इंडस्ट्री में जहां मेल एक्टर्स का बोलबाला देखने को मिलता है, वहीं एकता कपूर भी किसी से पीछे नहीं हैं। वो ना सिर्फ एक कामयाब प्रोड्यूसर हैं, बल्कि एक ऐसा नाम बनकर उभरी हैं जो बच्चा-बच्चा जानता है। ये कहना गलत नहीं होगा कि अब एकता एक मजबूत ब्रांड बन चुकी हैं, जो सिर्फ इंडस्ट्री तक सीमित नहीं है। पूरा देश उनके हुनर से वाकिफ है। एकता कपूर ने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ से लेकर ‘कसौटी जिंदगी की’ और फिर ‘नागिन’ सीरीज तक से कामयाबी हासिल की है। साथ ही ओटीटी पर ‘गंदी बात’ के साथ सामाजिक बंदिशें तोड़ी हैं और साबित किया है कि एकता कपूर सिर्फ नाम नहीं, बल्कि एक लहर है। एकता सिर्फ शो नहीं बनातीं, बल्कि देश को सिखाती हैं कि कहानियां देखी कैसे जाती हैं।

एकता कपूर  खुद बनाती हैं अपने नियम

बाकी लोग नियमों से चलते हैं और एकता खुद के नियम बनाती हैं। उनके शोज लोगों की आदत और उनके किरदार मिसाल बने हैं। साथ ही उनकी कहानियां जो कभी ड्रामेटिक तो कभी बोल्ड होती हैं, वो समाज की उलझनों का आईना बन गईं। एकता को जो बात असली ‘ब्रांड’ बनाती है, वो है उनका लगातार बदलते रहना। जहां बाकी प्रोड्यूसर्स एक फॉर्मेट में खो जाते हैं, वहीं एकता हर नए मीडियम के साथ खुद को ढाल लेती हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘जैसा हम चाहते थे अंत वैसा नहीं हुआ…’, IPL 2025 के बाद PBKS के नाम Preity Zinta ने लिखा खास नोट

असली ‘ब्रांड’ हैं एकता कपूर

आज कल जहां हर चीज तेजी से बदल रही है और लोगों का ध्यान एक जगह नहीं टिकता, वहीं एकता कपूर उन चुनिंदा नामों में से एक हैं, जिनका नाम ही किसी कहानी को बेचने के लिए काफी है। उनका किसी कहानी से जुड़ने का मतलब है ढेर सारे इमोशन, जबरदस्त पब्लिक कनेक्शन और सबसे जरूरी गहरा असर। एकता कपूर मार्केटिंग के कारण यहां तक नहीं पहुंचीं, ये तो यादों का नतीजा है। वो बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उन कुछ गिने-चुने चेहरों में से एक हैं, जिन्हे लेकर कभी अंदाजा नहीं लगा सकते कि वो क्या करेंगी? हालांकि, उन्हें नजरअंदाज भी नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola