Preity Zinta Post For PBKS: आईपीएल 2025 में RCB और Punjab Kings के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। आखिर में RCB ने जीत हासिल करके इतिहास रच दिया, जबकि PBKS की हार से लाखों फैंस और एक्ट्रेस प्रीति जिंटा का दिल बुरी तरह से टूट गया। उनका उतरा हुआ चेहरा देखकर तो फैंस भी मायूस हो गए थे। हालांकि, अब आईपीएल खत्म होने के कुछ दिन बाद आखिरकार एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ही दिया है। अब प्रीति जिंटा ने अपनी टीम ‘पंजाब किंग्स’ के नाम एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया है।
आईपीएल के बाद आया प्रीति जिंटा का पोस्ट
प्रीति जिंटा ने कुछ देर पहले अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर ‘पंजाब किंग्स’ के सभी प्लेयर्स की एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो पर लिखा है ‘थैंक्यू’। यानी एक्ट्रेस अब अपनी टीम का शुक्रिया अदा करना चाहती हैं। प्रीति जिंटा ने इस फोटो को शेयर करते हुए लम्बा-चौड़ा नोट भी लिखा है। एक्ट्रेस ने लिखा, ‘इसका अंत वैसा नहीं हुआ, जैसा हम चाहते थे कि हो लेकिन… जर्नी बेहद शानदार थी। ये एक्साइटिंग, एंटरटेनिंग और इंस्पायरिंग थी। पूरे टूर्नामेंट के दौरान हमारी यंग टीम और हमारे शेरों की लड़ाई और साहस मुझे पसंद आया। मुझे बहुत अच्छा लगा कि कैसे हमारे कप्तान, हमारे सरपंच ने आगे बढ़कर लीड किया और कैसे इंडियन अनकैप्ड प्लेयर्स ने इस IPL में को डोमिनेट किया!’
एक्ट्रेस ने बताया क्यों हटके था इस साल का IPL?
प्रीति जिंटा ने आगे लिखा, ‘ये साल हटके था। हमारे मुख्य खिलाडियों को इंजरी के कारण खोने के बावजूद हमने कई रिकॉर्ड तोड़े और नेशनल ड्यूटी के कारण टूर्नामेंट में पॉज देखा, होम गेम्स खेलों को दूसरे राज्यों में ट्रांसफर किया और एक स्टेडियम को खाली करवाया। हमने सब कुछ समझा और एक एक्साइटिंग फाइनल में अंत तक लड़े। पूरे टूर्नामेंट में इतने कैरेक्टर दिखाने के लिए मुझे पंजाब किंग्स के हर खिलाड़ी पर प्राउड है।’
फैंस और PBKS को कहा शुक्रिया
प्रीति जिंटा ने आखिर में कहा, ‘इस शानदार सीजन के लिए उन सभी को और हमारे सपोर्ट स्टाफ और PBKS के सभी लोगों को बहुत बड़ा धन्यवाद। सबसे ज्यादा दिल से थैंक्यू हमारे शेर स्क्वॉड को, हमारे फैंस को जो हर अच्छे- बुरे समय में हमारे साथ खड़े रहे। हम जो भी हैं और जहां तक पहुंचे हैं, वो सब आपकी वजह से ही है। मैं वादा करती हूं कि हम काम पूरा करने के लिए वापस आएंगे, क्योंकि अभी काम अधूरा है। अगले साल स्टेडियम में मिलते हैं, तब तक सभी लोग अपना ध्यान रखें रखना और सुरक्षित रहें। आप सभी को प्यार।’