ED Summoned To Nusrat Jahan: इन दिनों अभिनेत्री नुसरत जहां सुर्खियों में बनी हुई है। तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांसद नुसरत जहां पर करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप है। इस मामले में अब एक्ट्रेस पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर पहुंच गई है।
नुसरत जहां से कोलकाता के ED दफ्तर में धोखाधड़ी मामले में सवाल-जवाब किया जा रहा है। इस मामले में एक्ट्रेस का कहना है कि वो जांच में सहयोग करेंगी। दरअसल, ED ने नुसरत जहां को पेश होने के लिए समन भेजा था।
यह भी पढ़ें- Rubina Dilaik ने प्रेग्नेंसी रुमर्स के बीच शेयर किया ऐसा वीडियो, यूजर्स बोले- कंफ्यूज कर रही हो
धोखाधड़ी का आरोप
बता दें कि सेवन सेंस इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड नाम की एक कंपनी पर 23 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी का आरोप है। जब ये धोखाधड़ी हुई उस समय नुसरत जहां कंपनी की निदेशक थीं। ED ने जब नुसरत को समन भेजा तो इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि वह जांच में सहयोग करेंगी। बताते चलें कि कुछ टाइम पहले ही नुसरत ईडी कार्यालय में पेश हुई थीं और एक्ट्रेस के पास कई दस्तावेज थे।
नुसरत ने छूट के लिए किया आवेदन
बता दें कि नुसरत जहां को कोर्ट से अस्थायी राहत मिली है। सेवन सेंसेज इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड नाम की आरोपी कंपनी के खिलाफ दायर मामले की सुनवाई सोमवार को अलीपुर कोर्ट में हुई। नुसरत ने इस मामले पर छूट की मांग के लिए आवेदन किया था और उसी के आधार पर कोर्ट ने आदेश दिया है कि नुसरत को अब पेश होने की जरूरत नहीं है।
दिसंबर में एक्ट्रेस को फिर से कोर्ट में पेश होना
बताते चलें कि एक्ट्रेस को सिर्फ तीन महीने का समय मिला है और उन्हें दिसंबर में फिर से कोर्ट में पेश होना है। बता दें कि सेवन सेंस इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी पर 23 करोड़ रुपये से ज्यादा की धोखाधड़ी का आरोप है। साल 2014-15 में 400 से ज्यादा वरिष्ठ नागरिकों ने एक कंपनी में पैसा जमा किया था। इस दौरान हर शख्स से 5.5 लाख रुपये लिए गए और उन्हें इसके बदले में 1,000 वर्ग फुट का फ्लैट देने का वादा किया गया था। हालांकि, ऐसा नहीं किया गया और न तो किसी को फ्लैट मिला और न ही पैसे वापस दिए गए।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
3 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
6 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
7 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
8 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
8 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
9 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
10 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
10 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines