हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

दुनियाभर में Salaar का डंका, फिर भी Dunki से पीछे Prabhas की फिल्म

Dunki vs Salaar: ‘सालार’ फिल्म ‘डंकी’ से ज्यादा कमाई कर रही हैं, लेकिन फिर भी किंग खान की फिल्म प्रभास की फिल्म से आगे है। जानें कैसे?

विज्ञापन
instagram

Dunki vs Salaar: सिनेमाघरों में इन दिनों ‘सालार’ और ‘डंकी’ के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। कौन-सी फिल्म कितनी कमाई करेगी सभी ये जानने के लिए बेकरार हैं।

हालांकि बॉक्स ऑफिस पर ‘सालार’ जमकर नोट छापने में लगी हैं, लेकिन फिर भी ‘डंकी’ प्रभास की फिल्म से आगे चल रही है। आइए जानते हैं कैसे?

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड का पहला स्टार, जिसे Instagram ने किया फॉलो, पहचाना कौन?

Dunki से पीछे Prabhas की फिल्म

दरअसल, अगर सिर्फ हिंदी बेल्ट की बात करें तो शाहरुख खान की ‘डंकी’ प्रभास की सालार से आगे है। Sacnilk.com के अनुसार, किंग खान की फिल्म ‘डंकी’ ने महज तीन दिनों में 74.82 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं, अगर प्रभास की ‘सालार’ की बात करें तो इस फिल्म ने दो दिनों में 32.1 करोड़ रुपये की कमाई की है। हालांकि दोनों फिल्मों की रिलीज में एक दिन का अंतर है, लेकिन अगर दोनों फिल्मों की हिंदी बेल्ट कमाई देखी जाए, तो ‘डंकी’, ‘सालार’ से कहीं आगे चल रही है।

हिंदी में दोनों फिल्मों की कमाई

ऐसे में ये बड़ा सवाल है कि क्या प्रभास की फिल्म ‘सालार’ शाहरुख खान की ‘डंकी’ को मात दे पाएगी। वहीं, अगर ‘डंकी’ की कुल कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने तीन दिनों में 74.82 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं, प्रभास की ‘सालार’ की बात करें तो इस फिल्म ने सभी भाषाओं में दो दिन में 147.05 करोड़ की कमाई कर ली है।

Dunki और Salaar में कांटे की टक्कर

बता दें कि इन दिनों दोनों फिल्मों में कमाई को लेकर जबरदस्त रेस लगी हुई है। दर्शकों को दोनों फिल्में खूब पसंद आ रही है। हालांकि इस कांटे की टक्कर के बाद इन फिल्मों की कमाई कहां जाकर रुकेगी, ये तो आने वाला टाइम ही बताएगा, लेकिन हिंदी में शाहरुख खान की फिल्म बॉक्स ऑफिस लूटने में पीछे नहीं हट रही है और प्रभास की फिल्म को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। अब ये दोनों फिल्में सिर्फ हिंदी में कितनी कमाई करेगी ये देखना बाकी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें