Dunki Vs Salaar: शाहरुख खान की डंकी के पांच ड्रॉप रिलीज किए जा चुके हैं, जो कि दर्शकों के बहुत पसंद आए हैं। फैंस में इस फिल्म को लेकर अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। पठान और जवान के जलवे के बाद लोगों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में पहली बार शाहरुख खान और तापसी पन्नू की जोड़ी देखने को मिलेगी। वहीं सालार को लेकर भी लोगों के बीच कम क्रेज देखने को नहीं मिल रहा है। बीते दिन इस फिल्म का पहला गाना रिलीज किया गया है। लोगों को प्रभास की सालार का भी बेसब्री से इंतजार है। दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। तो चलिए जानते हैं कि इस कांटे की टक्कर में कौन किसपर भारी पड़ रहा है।
डंकी की बुकिंग
शाहरुख की डंकी और प्रभास की डंकी एक दिन के गैप पर रिलीज हो रही है और दोनों के बीच बंपर क्लैश देखने को मिलेगा। यह क्लैश दोनों फिल्मों के बिजनेस को भी प्रभावित करेगा यह तो तय है। दोनों की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। हालांकि अभी यह बुकिंग केवल ओवरसीज मार्केटिंग के लिए है, फिल्म की डोमेस्टिक बुकिंग भी जल्द शुरू होने वाली है। डंकी की बात करें तो इस फिल्म ने अब तक 4.70 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है। अमेरिका में चल रही एडवांस बुकिंग में इस फिल्म ने अब तक लगभग 1.5 करोड़ का कारोबार कर लिया है। यूके से 56 लाख और ऑस्ट्रेलिया से एक करोड़ का कलेक्शन हुआ।
यह भी पढ़ें: Dunki first day first shows: रिलीज से पहले दीवानगी, देश में 240 और विदेश में 50 जगह फर्स्ट डे फर्स्ट शो दिखाएंगे फैंस
सालार की एडवांस बुकिंग
वहीं, सालार की बात करें तो यह फिल्म 22 दिसंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म ने अब तक एडवांस बुकिंग में करीब 9.6 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। अमेरिका में इस फिल्म ने करीब 6.2 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं ऑस्ट्रेलिया से फिल्म ने लगभग एक करोड़ कमाए हैं। हालांकि प्रभास की यह फिल्म पहले 28 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर इसकी तारीख को बदल दिया गया है।
किसको हो सकता है नुकसान
हालांकि एडवांस बुकिंग में भले ही सालार डंकी से आगे चल रही है, लेकिन अगर अब सालार की रिलीज को आगे बढ़ाया गया तो प्रभास की फिल्म का नुकसान होना तय है। क्योंकि हिंदी पट्टी में भी प्रभास के भारी संख्या में फैंस हैं, लेकिन साउथ से कम। वहीं अगर डंकी को आगे खिसकाया जाता है तो नुकसान शाहरुख खान का भी है, लेकिन प्रभास से कम क्योंकि हिंदी पट्टी में प्रभास से ज्यादा शाहरुख के फैंस हैं और साउथ से ज्यादा बड़ा तबका हिंदी पट्टी वालों का है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
11 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
11 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
12 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
13 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
14 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
15 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
16 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
17 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
18 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines